CUET UG 2027 Registration जल्द, NTA जनवरी में जारी कर सकता है नोटिफिकेशन
CUET UG 2027 Registration जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। NTA आवेदन प्रक्रिया के साथ परीक्षा से संबंधित CUET UG notification 2027 और इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जारी करेगा। CUET UG 2027 के लिए आवेदन cuet.nta.nic.in पर करना होगा। जानें CUET UG 2027 एप्लीकेशन फॉर्म की तारीख, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) CUET UG 2027 notification और इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जारी करने के बाद आवेदन की तारीखों, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी देगी। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया का इंतजार है। फिलहाल, CUET UG 2027 registration start date की सटीक पुष्टि नहीं हुई है।
CUET UG देश की केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। 12वीं की परीक्षा देने वाले और पास कर चुके विद्यार्थी अपनी पसंद के विश्वविद्यालयों और कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CUET UG official notification के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें।
CUET UG 2027 Application Form कहां जारी होगा?
CUET UG 2027 के लिए आवेदन और परीक्षा की आधिकारिक तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं। CUET UG 2027 का एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन मोड में जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ हैं|
CUET UG 2027 रजिस्ट्रेशन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
| वैध मोबाइल नंबर | कक्षा 10वीं और 12वीं से संबंधित शैक्षणिक जानकारी | पासपोर्ट साइज फोटो |
| ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने के लिए भुगतान का माध्यम | लागू होने पर कैटेगरी सर्टिफिकेट और अन्य संबंधित दस्तावेज | निर्धारित फॉर्मेट में हस्ताक्षर |
Follow Shiksha.com for latest education news in detail on Exam Results, Dates, Admit Cards, & Schedules, Colleges & Universities news related to Admissions & Courses, Board exams, Scholarships, Careers, Education Events, New education policies & Regulations.
To get in touch with Shiksha news team, please write to us at news@shiksha.com