शिक्षा मंत्रालय NEET और CUET जैसी बड़ी एंट्रेंस एक्जाम्स को साल में दो बार कराने की तैयारी जुट गया है। इसके साथ ही स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा सकता है। पूरा डिटेल जानने के लिए इस न्यूज़ को पढ़ें।
NEET और CUET दो बार कराने की तैयारी: देश में NEET और CUET की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शिक्षा मंत्रालय इन परीक्षाओं को IIT-JEE की तरह साल में दो बार आयोजित करने के प्रस्ताव पर काम कर रहा है। शिक्षा मंत्रालय ने एजुकेशन सिस्टम में कई बड़े बदलावों को लेकर ड्राफ्ट तैयार किया है। मंत्रालय द्वारा तैयार किये जा रहे ड्राफ्ट में स्कूल टीचर्स के लिए स्पेशल ट्रेनिंग का भी प्रस्ताव है। ये छात्रों को प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने में अहम् भूमिका निभा सकती है। ये छात्रों को परीक्षा के लिए ज्यादा मौके देना और निजी कोचिंग पर उनकी निर्भरता कम करने में भी सहायक साबित हो सकता है।
साल में दो बार हो सकती हैं NEET और CUET
फिलहाल NEET-UG और CUET-UG जैसी परीक्षाएं साल में एक बार आयोजित होती हैं। नए प्रस्ताव के तहत इन एंट्रेंस एक्जाम्स को साल में कम से कम दो बार कराने पर विचार किया जा रहा है। इससे छात्रों को एक से ज्यादा बार परीक्षा देने का मौका मिल सकता है। अगर कोई छात्र पहले प्रयास में अपनी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाता है, तो उसे दूसरे एक्जाम में बैठने का अवसर मिल सकता है। इससे परीक्षा को लेकर छात्रों पर पड़ने वाला दबाव भी कम हो सकता है और उनके एडमिशन लेने के चांस भी मजबूतो सकते हैं।
NEET और CUET साल में दो बार: स्कूल स्तर पर तैयारी मजबूत करने पर जोर
Commonly asked questions
CUET UG total marks is 250 Marks for each subject. Candidates can choose up to five CUET subjects. Each subject paper has 50 questions which will total to 250 marks for each subject. For every correct answer, candidate will get 5 marks. The CUET total marks will be uniform for all 37 subjects. The Total CUET subjects marks can vary depending on the number of subjects chosen by candidates.
- If three CUET subjects chosen: 750 total marks
- If four CUET subjects chosen: 1000 total marks
- If five CUET subjects chosen: 1250 total marks
For most domain subjects, NCERT books are the primary preparation source for CUET UG. However, mock tests and question banks are also important for practice.
Students should begin with understanding the syllabus and exam pattern. Start studying NCERT Class 12 topics and gradually move towards mock tests and previous year papers.
शिक्षा मंत्रालय की तैयारियों में केवल NEET और CUET परीक्षाओं की सिर्फ संख्या बढ़ाना ही शामिल नहीं है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जरूरत के हिसाब से ट्रेनिंग देने का सुझाव भी दिया गया है। ये छात्रों को स्कूल स्तर पर ही बेहतर तैयारी का माहौल देगा।
अगर ये बदलाव होता है तो छात्रों की निजी कोचिंग संस्थानों पर निर्भरता कम हो सकती है। हालांकि, इन ड्राफ्ट को लागू करने को लेकर अंतिम फैसला और ऑफिसियल प्रोग्राम का अभी इंतजार है।
Predict your admission chances in top MBBS & BDS colleges across India
Follow Shiksha.com for latest education news in detail on Exam Results, Dates, Admit Cards, & Schedules, Colleges & Universities news related to Admissions & Courses, Board exams, Scholarships, Careers, Education Events, New education policies & Regulations.
To get in touch with Shiksha news team, please write to us at news@shiksha.com