CG Board Date Sheet 2027: जल्द जारी होगी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं की टाइम टेबल; जानें संभावित तारीख

CG Board Date Sheet 2027: जल्द जारी होगी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं की टाइम टेबल; जानें संभावित तारीख

2 mins readComment Prefer Shiksha.comShiksha
CallCall 8045680126Got Doubts?
Sanjana
Sanjana Surbhi
Assistant Manager
New Delhi, Updated on Nov 5, 2026 17:35 IST
CG Board Date Sheet 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेट शीट नवंबर 2026 में जारी होने की उम्मीद है। जानें CGBSE time table 2027 की संभावित रिलीज डेट, परीक्षा शेड्यूल और PDF डाउनलोड करने का तरीका। CG Board Date Sheet 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेट शीट नवंबर 2026 में जारी होने की उम्मीद है। जानें CGBSE time table 2027 की संभावित

CG Board Date Sheet 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेट शीट नवंबर 2026 में जारी होने की उम्मीद है। जानें CGBSE time table 2027 की संभावित रिलीज डेट, परीक्षा शेड्यूल और PDF डाउनलोड करने का तरीका।

CGBSE Date Sheet 2027 PDF

CGBSE Date Sheet 2027 PDF

CG Board Date Sheet 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट 2027 जारी कर सकता है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों विद्यार्थियों को विषयवार परीक्षा तारीखों का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के परीक्षा कार्यक्रम को देखते हुए, CG Board Date Sheet 2027 नवंबर 2026 में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक CGBSE 10th, 12th date sheet 2027 जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।

CG Board Date Sheet 2027 जारी होने के बाद विद्यार्थी इसे छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। CG Board time table 2027 में कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी प्रमुख विषयों की परीक्षा तारीख, दिन, समय और परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

Staying updated about the latest educational events is just a click away
Enter Mobile Number

CG Board Date Sheet 2027: कब जारी होगी डेट शीट?

पिछले वर्ष के परीक्षा कार्यक्रम को देखें तो छत्तीसगढ़ बोर्ड ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट 24 नवंबर 2025 को जारी की थी। इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड वर्ष 2027 की परीक्षाओं के लिए CG Board time table नवंबर 2026 में जारी कर सकता है। हालांकि, इस बार CG Board Date Sheet 2027 किस तारीख को जारी होगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

What to Do After 12th? Complete Career Roadmap for Arts, Science and Commerce Students

Get Career Options After 12th PDF

CGBSE Board Exam 2027: संभावित परीक्षा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है। वहीं, थ्योरी परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2027 के बीच आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि, परीक्षा की तारीखों को लेकर बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

CG Board Class 10th, 12th Date Sheet 2027

CGBSE date sheet 2027 में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान समेत अन्य विषयों की परीक्षा तारीखें दी जाएंगी। विद्यार्थी टाइम टेबल जारी होने के बाद अपने विषयों के अनुसार परीक्षा की तारीख और समय चेक कर सकेंगे। कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों को उनकी संबंधित विषयों की परीक्षा तारीखें डेट शीट में मिलेंगी। CG Board Class 12th date sheet 2027 में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, गणित, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स, इतिहास और राजनीति विज्ञान समेत अन्य विषयों की तारीखें शामिल होने की उम्मीद है।

CGBSE Date Sheet 2027 PDF: कैसे डाउनलोड करें?

Chhattisgarh Board class 10th, 12th date sheet 2027 जारी किए जाने के बाद विद्यार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके PDF डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन या परीक्षा संबंधी सेक्शन पर क्लिक करें।

  • यहां CGBSE Class 10th Date Sheet 2027 या CGBSE Class 12th Date Sheet 2027 के लिंक खोजें।

  • अपनी कक्षा के अनुसार संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • डेट शीट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • भविष्य के इस्तेमाल के लिए PDF डाउनलोड करके सेव कर लें।

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे डेट शीट जारी होने के बाद उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा की तैयारी के लिए आधिकारिक टाइम टेबल को ही मान्य मानें।

Videos you may like

Follow Shiksha.com for latest education news in detail on Exam Results, Dates, Admit Cards, & Schedules, Colleges & Universities news related to Admissions & Courses, Board exams, Scholarships, Careers, Education Events, New education policies & Regulations.
To get in touch with Shiksha news team, please write to us at news@shiksha.com

About the Author
author-image
Sanjana Surbhi
Assistant Manager

Sanjana Surbhi is education focused content specialist with over five years of experience in education sector. She covers engineering and government exams. She holds Bachelor’s degree in Mass Communication from Patn

Read Full Bio
qna

Comments