JEE Main 2027 Photo Size and Signature: जल्दबाजी में न करें ये गलती; जानें NTA द्वारा तय सही साइज और फॉर्मेट
JEE Main 2027 registration के लिए अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। आखिरी समय में JEE Main 2027 application form भरते समय जल्दबाजी में अक्सर गलतियां हो जाती हैं। फॉर्म रिजेक्ट होने से बचने के लिए JEE Main 2027 photo size and signature की सही गाइडलाइन जरूर चेक करें। यहाँ देखें JEE Main फोटो और साइन का सही साइज व फॉर्मेट।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली JEE Main 2027 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अब बस कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ऐसे कई छात्र होते हैं जो आखिरी समय पर अपना JEE Main 2027 application form सबमिट करते हैं। ऐसे में अंतिम दिनों की जल्दबाजी और सर्वर लोड के चक्कर में छात्रों से अक्सर कुछ छोटी-बड़ी गलतियां हो जाती हैं। इन्हीं गलतियों में सबसे आम हैं गलत साइज या धुंधली फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना, जिसके कारण बाद में JEE Main admit card जारी होने में दिक्कत आती है या फिर NTA JEE form ही रिजेक्ट हो जाता है।
जो छात्र jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा करने जा रहे हैं, कुछ बातों का ख़ास ध्यान रखें। फॉर्म सबमिट करने से पहले JEE Main 2027 photo and signature guidelines को ध्यान से पढ़ लें और अपने डॉक्यूमेंट्स को NTA JEE Main photo and signature rules द्वारा तय किए गए सही साइज और फॉर्मेट में ही तैयार रखें। नीचे दी गई जानकारी की मदद से बिना किसी गलती के JEE Main 2027 registration पूरा कर सकते हैं।
JEE Main 2027 Application Form के लिए फोटो और हस्ताक्षर का साइज कितना होना चाहिए?
NTA ने JEE Main 2027 के लिए फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करने के सख्त नियम तय किए हैं। नीचे दी गई टेबल में आप सही साइज (KB में) और फॉर्मेट देख सकते हैं:
| डॉक्यूमेंट (Document) | तय साइज (File Size) | फाइल फॉर्मेट (Format) |
|---|---|---|
| पासपोर्ट साइज फोटो (Photograph) | 10 KB से 200 KB | JPG / JPEG |
| सिग्नेचर (Signature) | 10 kb to 100 kb | JPG / JPEG |
| कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) | N/D | |
| PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) | N/D |
JEE Main 2027 Registration में फोटो और साइन अपलोड करते समय न करें ये गलतियां
आखिरी दिनों में JEE Main 2027 form fill up करते समय नीचे दी गई बातों का ख्याल रखें:
- फोटो में चश्मा या टोपी नहीं होनी चाहिए। यदि आप नजर का चश्मा पहनते हैं, तो फोटो में आंखों पर चमक नहीं आनी चाहिए।
- जल्दबाजी में फोटो की जगह सिग्नेचर और सिग्नेचर की जगह फोटो अपलोड ना करें। सबमिट बटन दबाने से पहले प्रिव्यू जरूर देखें।
- NTA signature guidelines के अनुसार, पूरा नाम बड़े अक्षरों में लिखकर अपलोड किया गया सिग्नेचर मान्य नहीं होता है।
- JEE Main registration 2027 last date पर वेबसाइट धीमी चल सकती है, इसलिए समय रहते अपनी सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स चेक करके फॉर्म सबमिट कर दें।
Follow Shiksha.com for latest education news in detail on Exam Results, Dates, Admit Cards, & Schedules, Colleges & Universities news related to Admissions & Courses, Board exams, Scholarships, Careers, Education Events, New education policies & Regulations.
To get in touch with Shiksha news team, please write to us at news@shiksha.com

Mayank Uniyal is an MCom graduate in International Business. He has over 7 years of experience in content writing. He has been working in the education domain since the beginning of his career. He covers news and up
Read Full Bio