राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2027 in Hindi: आरबीएससी 10वीं, 12वीं की एग्जाम डेट शीट यहां देखें

Rajasthan Board of Secondary Education 12th 2027 ( RBSE 12th )

Md
Md Shahzad
Assistant Manager – Editorial Content
Updated on Nov 17, 2026 19:22 IST
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2027 फरवरी में स्थगित कर दी गई हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द ही राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2027 रिलीज़ करने जा रहा है। यहां नई RBSE Exam Date 2027 Class 10, 12, सब्जेक्ट-वाइज डेट शीट, टाइम टेबल PDF और डाउनलोड करने के स्टेप्स की जानकारी चेक करें।

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2027 फरवरी में स्थगित कर दी गई हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द ही राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2027 रिलीज़ करने जा रहा है। यहां नई RBSE Exam Date 2027 Class 10, 12, सब्जेक्ट-वाइज डेट शीट, टाइम टेबल PDF और डाउनलोड करने के स्टेप्स की जानकारी चेक करें।

राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2027 in Hindi

राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2027 in Hindi

राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2027 in Hindi: आरबीएससी टाइम टेबल 2027 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने अरबीएससी कक्षा 10वीं और 12वीं की फरवरी 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने यह फैसला जनगणना 2027 के कार्यों को देखते हुए लिया है। इससे पहले राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होने वाली थीं। अब परीक्षाएं मार्च 2027 में आयोजित होने की संभावना है।

RBSE 10th Time Table 2027 और RBSE 12th Time Table 2027 की नई सब्जेक्ट-वाइज डेट शीट अभी जारी नहीं हुई है। बोर्ड बहुत जल्द ही ऑफिसियल आरबीएससी 10वीं, 12वीं की एग्जाम डेट शीट 2027 अपने वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। हालांकि, छात्रों की सुविधा के लिए हमने यहां मार्च 2027 की संभावित RBSE 10th Exam Date Sheet 2027 और RBSE 10th Exam Date Sheet 2027 दिया है।

इसके अलावा, बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2027 जनवरी के बजाय दिसंबर 2026 में आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 दिसंबर को अर्धवार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद शुरू हो सकती हैं। छात्र इस पेज पर संभावित राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेट 2027, सब्जेक्ट-वाइज टाइम टेबल, प्रैक्टिकल शेड्यूल और PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया देख सकते हैं।
Also Read: RBSE 10th Model Papers 2027 PDFs

RBSE Class 12 Model Papers & Previous Year Question Papers

Download RBSE Class 12 Papers PDF
Table of contents
  • राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2027 क्लास 10, 12: महत्वपूर्ण जानकारी
  • RBSE Class 10 Time Table 2027 PDF: राजस्थान बोर्ड क्लास 10 डेट शीट 2027
  • RBSE Time Table 2027 Class 12 PDF: राजस्थान बोर्ड क्लास 12 डेट शीट 2027
  • राजस्थान बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम डेट 2027: दिसंबर में होंगे 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल
  • RBSE Exam Date 2027 Class 10, 12: राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा की तारीखें क्यों बदलीं?
  • राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?
  • RBSE Time Table 2027 Class 10, 12 PDF: आरबीएससी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें?
View Moreaccroadian

राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2027 क्लास 10, 12: महत्वपूर्ण जानकारी

छात्र राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेट 2027 से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)

परीक्षा का नाम

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027

कक्षा

10वीं और 12वीं

शैक्षणिक सत्र

2026-27

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन

RBSE Time Table 2027 Class 12, 10 का स्टेटस

संशोधित डेट शीट का इंतजार

पहले घोषित परीक्षा शुरू होने की तारीख

16-फरवरी-2027

नई संभावित परीक्षा का महीना

मार्च 2027

प्रैक्टिकल परीक्षा का संभावित महीना

दिसंबर 2026

अर्धवार्षिक परीक्षाओं की समाप्ति

7-दिसंबर-2026

परीक्षा का समय

आधिकारिक पुष्टि बाकी

ऑफिशियल वेबसाइट

rajeduboard.rajasthan.gov.in

Also Read: RBSE 12th Model Papers 2027 PDFs

Q&A Icon
Commonly asked questions
Q:   When will the RBSE Class 10 exams 2027 be conducted?
A: 

The Rajasthan Board of Secondary Education will soon announce the RBSE 10th exam date 2027. The board will conduct the RBSE 10th exams 2027 in March 2027.

Q:   Are the RBSE 12th exam dates same for all streams?
A: 

No, the RBSE class 12 exam dates differ for Science, Commerce, and Arts streams. The board releases the Rajasthan Board 12th time table 2027 Science, Rajasthan Board 12th time table 2027 Arts and Commerce is released in a single PDF. However, the Rajasthan Board 12th exams for all streams are conducted within the same overall schedule.

Q:   Can the RBSE class 10 time table be changed?
A: 

No, Usually, the Rajasthan board prepares the RBSE 10th class timetable after considering all the events, holidays, etc. Thus, there is a very rare chance it will be changed. However, in case something very important comes up, the board will change the earlier announced timetable. The RBSE class 10th exams will be held in February 2027. The practical exams will be conducted prior to the theory exams.

Q:   When will RBSE 10th time table 2027 be released?
A: 

Rajasthan Board will soon release the RBSE 10th time table 2027. The board has announced the RBSE 10th exams 2027 will not be held in February 2027. The RBSE 10th exam 2027 will be conducted in March 2027. The board releases the RBSE time table 2027 class 12 online at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

RBSE Class 10 Time Table 2027 PDF: राजस्थान बोर्ड क्लास 10 डेट शीट 2027

फाइनल RBSE 10वीं डेट शीट 2027 अभी जारी नहीं हुई है। छात्रों की सुविधा के लिए हमने नीचे मार्च 2027 का संभावित सब्जेक्ट-वाइज टाइम टेबल दिया है। यह संभावित शेड्यूल है और बोर्ड की ऑफिसियल आरबीएससी क्लास 10 डेट शीट 2027 जारी होने पर इसमें बदलाव हो सकता है।

संभावित RBSE 10वीं डेट शीट 2027

संभावित परीक्षा तिथि

दिन

विषय

2-मार्च-2027

मंगलवार

अंग्रेजी

4-मार्च-2027

गुरुवार

व्यावसायिक एवं तकनीकी विषय

6-मार्च-2027

शनिवार

सामाजिक विज्ञान

9-मार्च-2027

मंगलवार

हिंदी

11-मार्च-2027

गुरुवार

विज्ञान

13-मार्च-2027

शनिवार

गणित

16-मार्च-2027

मंगलवार

संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र)

17-मार्च-2027

बुधवार

तृतीय भाषा: संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी और पंजाबी

18-मार्च-2027

गुरुवार

संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र)

RBSE Time Table 2027 Class 12 PDF: राजस्थान बोर्ड क्लास 12 डेट शीट 2027

अब RBSE 12वीं की परीक्षाएं मार्च 2027 में आयोजित होने की संभावना है। राजस्थान बोर्ड 12वीं की डेट शीट 2027 में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के विषय शामिल हैं। छात्र नीचे दी गई टेबल में संभावित RBSE Class 10 Date Sheet 2027 और विषय की जानकारी देख सकते हैं:

संभावित RBSE 12वीं की डेट शीट 2027

संभावित परीक्षा तिथि

दिन

विषय

2-मार्च-2027

मंगलवार

मनोविज्ञान

3-मार्च-2027

बुधवार

अंग्रेजी अनिवार्य

4-मार्च-2027

गुरुवार

लोक प्रशासन

6-मार्च-2027

शनिवार

भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिक विज्ञान

7-मार्च-2027

रविवार

कंप्यूटर साइंस, इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज

9-मार्च-2027

मंगलवार

संस्कृत साहित्य, संस्कृत भाषा

10-मार्च-2027

बुधवार

पर्यावरण विज्ञान

11-मार्च-2027

गुरुवार

हिंदी अनिवार्य

12-मार्च-2027

शुक्रवार

दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान

13-मार्च-2027

शनिवार

राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान

14-मार्च-2027

रविवार

ललित कला

16-मार्च-2027

मंगलवार

गणित

17-मार्च-2027

बुधवार

अंग्रेजी साहित्य, हिंदी टाइपिंग

18-मार्च-2027

गुरुवार

वेद, दर्शन एवं संबंधित विषय

19-मार्च-2027

शुक्रवार

अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, कृषि जीव विज्ञान

23-मार्च-2027

मंगलवार

इतिहास, बिजनेस स्टडीज, रसायन विज्ञान, कृषि रसायन

24-मार्च-2027

बुधवार

संगीत एवं नृत्य विषय

25-मार्च-2027

गुरुवार

व्यावसायिक विषय

27-मार्च-2027

शनिवार

समाजशास्त्र

29-मार्च-2027

सोमवार

गृह विज्ञान, हिंदी साहित्य एवं अन्य भाषा विषय, शारीरिक शिक्षा

Q&A Icon
Commonly asked questions
Q:   When will the RBSE 12th exams 2027 be held?
A: 

The Rajasthan Board of Secondary Educationis will soon announce the RBSE 12th exam date 2027. The board will conduct the RBSE class 12 exams 2027 in March 2027. 2nd main exams for class 12 is expected to be held in May/June 2027.

Q:   What are the total marks of the RBSE class 10 exams?
A: 

The total marks in the RBSE 10th exam are 600. Rajasthan Board class 10th exams are held for a total of six subjects. Each paper of the consists of 100 marks. 80 marks are distributed for the theory paper and 20 marks are for practical exams. The students are required to obtain at least 33% marks in each subject.

Q:   What is the medium of RBSE Class 12 examinations?
A: 

The RBSE Class 12 exams are conducted in both Hindi and English medium. Students must know that the questions are asked in both Hindi and English languages except for language papers. Students can opt for the medium as per their choice. There is no difference in both languages during the answer sheet evaluation.

राजस्थान बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम डेट 2027: दिसंबर में होंगे 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल

ताज़ा अपडेट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड इस बार आरबीएससी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2027 के बजाय दिसंबर 2026 में आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार, स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं 7 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। इसके बाद बोर्ड का लक्ष्य है दिसंबर 2026 के अंत तक सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूरी करने का है। नीचे के टेबल में छात्र RBSE Class 10th , 12th Internal Assessment/ Practical Date 2027 देख सकते हैं:

RBSE 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2027: संभावित शेड्यूल

विवरण

संभावित तारीख

कक्षा 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा

दिसंबर 2026

कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा

दिसंबर 2026

अर्धवार्षिक परीक्षाओं की समाप्ति

7-दिसंबर-2026

प्रैक्टिकल परीक्षाओं की संभावित शुरुआत

7-दिसंबर-2026 के बाद

प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूरी करने का लक्ष्य

31-दिसंबर-2026 तक

आधिकारिक प्रैक्टिकल डेट शीट

जारी होना बाकी

छात्र ध्यान दें कि स्कूलों द्वारा छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा की सटीक तारीखों और समय की जानकारी दी जाएगी।

Rajasthan Board Class 10 Model Papers & Previous Years' Question Papers

Download RBSE Class 10 Papers PDF

RBSE Exam Date 2027 Class 10, 12: राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा की तारीखें क्यों बदलीं?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जनगणना 2027 के कार्यों को देखते हुए आरबीएससी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम बदलने का फैसला लिया है। इससे पहले दोनों क्लास की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होने वाली थीं।

जनगणना 2027 के तहत हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना का कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इस दौरान स्कूलों के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। इसी कारण बोर्ड ने फरवरी में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। साथ ही, शिक्षकों की जनवरी में जनगणना ड्यूटी की संभावना को देखते हुए प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी दिसंबर 2026 में कराने की तैयारी की जा रही है।

राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान बोर्ड द्वारा आरबीएससी 10वीं और 12वीं की ऑफिसियल डेट शीट 2027 जारी किए जाने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर Examination या Latest Updates सेक्शन देखें।

  • यहां RBSE Class 10th/ 12th Time Table 2027 के लिंक पर क्लिक करें।

  • राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2027 क्लास 10/ 12 PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • इसमें सब्जेक्ट-वाइज परीक्षा तारीख और अन्य जरूरी निर्देश चेक करें।

  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए PDF डाउनलोड करके सेव कर लें।

RBSE Time Table 2027 Class 10, 12 PDF: आरबीएससी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कैसे करें?

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम बदलने के बाद छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है। ऐसे में छात्रों को इस समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए। बेहतर तैयारी के लिए नीचे दिए गए टिप्स फॉलो करें।

  • सिलेबस पूरा करें: सबसे पहले कक्षा 10वीं और 12वीं का पूरा RBSE सिलेबस समय पर खत्म करें।

  • मॉडल पेपर हल करें: परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार को समझने के लिए राजस्थान बोर्ड के मॉडल पेपर हल करें।

  • पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें: पिछले 5 वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें। इससे महत्वपूर्ण टॉपिक्स और प्रश्नों को समझने में मदद मिलेगी।

  • कमजोर विषयों पर ध्यान दें: जिन विषयों में परेशानी होती है, उनकी तैयारी के लिए रोजाना अतिरिक्त समय निकालें।

  • नियमित रिवीजन करें: पढ़े हुए चैप्टर्स और महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित रूप से दोहराएं।

  • प्रैक्टिकल की तैयारी करें: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी प्रैक्टिकल फाइल, रिकॉर्ड और प्रयोगों की तैयारी पहले से पूरी रखें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस पेज पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। बोर्ड द्वारा नई डेट शीट और प्रैक्टिकल परीक्षा का आधिकारिक RBSE Exam Date Sheet 2027 जारी किए जाने के बाद इस पेज पर हम लेटेस्ट जानकारी अपडेट करेंगे।

Download Important Dates for Boards Exams

News & Updates

Latest NewsPopular News
qna

Student Forum

chatAnything you would want to ask experts?
Write here...

Answered 3 weeks ago

That paper will not be cancelled. It will be held after the last exam date, on a working day fixed by the department.

S

Shobhit Saini

Contributor-Level 10

Answered 3 weeks ago

The Physics paper is on December 5, 2026. It will be held in the second shift from 1:15 PM to 4:30 PM, along with Accountancy and literature papers.

S

Shobhit Saini

Contributor-Level 10

Answered 3 weeks ago

Yes. There is a three-day gap from December 1 to December 3, 2026. November 29 and December 6 are also holidays because they fall on Sunday.

S

Shobhit Saini

Contributor-Level 10

Answered 3 weeks ago

Public Administration is the last paper. It will be held on December 7, 2026, in the second shift from 1:15 PM to 4:30 PM.

S

Shobhit Saini

Contributor-Level 10

Answered 3 weeks ago

The first shift runs from 9:30 AM to 12:45 PM. The second shift runs from 1:15 PM to 4:30 PM. Each paper is 3 hours 15 minutes long.

S

Shobhit Saini

Contributor-Level 10