क्या हटा दिया गया है 12वीं का 75% क्राइटेरिया JEE Main 2027 के लिए? जानिए NTA का नियम
जेईई मेन 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच 75% अंकों की अनिवार्यता को लेकर काफी भ्रम है। NTA की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा में बैठने के लिए कोई न्यूनतम अंक तय नहीं हैं, लेकिन देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए यह नियम अब भी पूरी तरह लागू रहेगा।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2027 (JEE Main 2027) की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के बीच एक बड़ा सवाल है कि क्या परीक्षा से 12वीं कक्षा का 75% पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) हटा दिया गया है? इस विषय पर सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर चल रही अफवाहों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और JoSAA के नियमों की सही तस्वीर समझना बेहद जरूरी है।
परीक्षा में बैठने के लिए कोई सीमा नहीं, लेकिन...
एनटीए (NTA) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जेईई मेन 2027 परीक्षा में शामिल होने (रजिस्ट्रेशन और एग्जाम देने) के लिए 12वीं में 75% अंक होना अनिवार्य नहीं है। कोई भी छात्र जो 12वीं कक्षा पास कर चुका है या 2027 में परीक्षा दे रहा है, वह जेईई मेन के लिए फॉर्म भर सकता है.
हालांकि, छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि 'परीक्षा में बैठना' और 'कॉलेज में एडमिशन लेना' दो अलग-अलग बातें हैं। 75% का क्राइटेरिया हटाया नहीं गया है, बल्कि यह केवल एडमिशन के स्तर पर लागू होता है।
⚡ Check JEE Mains Chapterwise PYQ PDF
Streamline your JEE Main 2027 Preparation.
एडमिशन के लिए 75% नियम बरकरार
जेईई मेन में बेहतरीन रैंक लाने के बाद भी, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में सीट सुरक्षित करने के लिए छात्रों को बोर्ड परीक्षा के मानदंडों को पूरा करना ही होगा:
-
सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवारों को 12वीं बोर्ड में कम से कम 75% कुल अंक (Aggregate Marks) लाने होंगे, या अपने संबंधित बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में आना होगा NITs, IIITs और GFTIs में एडमिशन के लिए.
-
एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के छात्रों के लिए यह पात्रता 65% अंक निर्धारित की गई है।
-
आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए भी JoSAA काउंसलिंग के दौरान यही 75% (आरक्षित वर्ग के लिए 65%) या टॉप 20 परसेंटाइल का नियम अनिवार्य रूप से लागू रहेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि जो छात्र 'ड्रॉपर्स' हैं या इस साल बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें जेईई के स्कोर पर ही नहीं, बल्कि अपने बोर्ड के अंकों पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। बिना इस पात्रता को पूरा किए, जोसा (JoSAA) या सीएसएबी (CSAB) काउंसलिंग के माध्यम से देश के टॉप टियर कॉलेजों में दाखिला मिलना मुमकिन नहीं होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनौपचारिक दावे पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी बुलेटिन को ही सच मानें।
Follow Shiksha.com for latest education news in detail on Exam Results, Dates, Admit Cards, & Schedules, Colleges & Universities news related to Admissions & Courses, Board exams, Scholarships, Careers, Education Events, New education policies & Regulations.
To get in touch with Shiksha news team, please write to us at news@shiksha.com

Vikrant Shukla - Deputy Manager
Role: News Writer & Editor
Education: Graduation in Mass Communication, Master's in Political Science
Expertise: Engineering and IT & Software Exams
About: Vikrant has 10+ years of ex
Read Full Bio