JEE Main 2027 Registration में Live Photo Mismatch Error कैसे ठीक करें? जानें समस्याएं और समाधान
JEE Main 2027 Application Form में Webcam और Aadhaar Photo Mismatch की समस्या से परेशान उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी यहां दी गई है। जानें JEE Main Registration 2027 में Live Photograph Mismatch Error के कारण, इसे ठीक करने के तरीके और जरूरी निर्देश।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा JEE Main 2027 registration प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। JEE Main 2027 Registration के दौरान उम्मीदवारों को अपनी स्कैन की गई फोटो और लाइव फोटोग्राफ अपलोड करना अनिवार्य है। हालांकि, आवेदन करते समय कई उम्मीदवारों को JEE Main 2027 Live Photograph Mismatch Error या फोटो कैप्चर करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह समस्या आधार कार्ड में उपलब्ध पुरानी फोटो और लाइव फोटो के बीच अंतर, धीमी इंटरनेट कनेक्टिविटी या वेबकैम में तकनीकी समस्या के कारण हो सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे कुछ आसान तरीके अपनाकर JEE Main 2027 Live Photo Mismatch Error in application form को ठीक कर सकते हैं।
JEE Main 2027 Live Photo Mismatch: समस्याएं और समाधान
उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके अपनाकर JEE Main Live Photo Upload Problem को ठीक करने की कोशिश कर सकते हैं।
- आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराएं: यदि लाइव फोटो और आधार कार्ड में उपलब्ध फोटो मैच नहीं कर रही है, तो उम्मीदवार नजदीकी आधार अपडेट सेंटर पर जाकर अपनी वर्तमान फोटो अपडेट करा सकते हैं।
- इंटरनेट कनेक्शन चेक करें: कई बार धीमी इंटरनेट स्पीड या सर्वर की समस्या के कारण लाइव फोटो अपलोड नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में कुछ समय इंतजार करें और इंटरनेट कनेक्शन के साथ दोबारा प्रयास करें।
- सही रोशनी और बैकग्राउंड रखें: लाइव फोटो लेते समय हल्के रंग का बैकग्राउंड रखें। चेहरे पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए और चेहरा स्पष्ट दिखाई देना चाहिए।
- बार-बार प्रयास करने के बाद भी एरर आ रहा है: NTA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उनसे तुरंत संपर्क करें।
Follow Shiksha.com for latest education news in detail on Exam Results, Dates, Admit Cards, & Schedules, Colleges & Universities news related to Admissions & Courses, Board exams, Scholarships, Careers, Education Events, New education policies & Regulations.
To get in touch with Shiksha news team, please write to us at news@shiksha.com

Mayank Uniyal is an MCom graduate in International Business. He has over 7 years of experience in content writing. He has been working in the education domain since the beginning of his career. He covers news and up
Read Full Bio