JEE Main 2027 Registration Link: आवेदन के लिए यहाँ से अप्लाई करें (Direct Link here)
NTA द्वारा JEE Main 2027 Registration Link लाइव है। बिना किसी तकनीकी गलती के अपना JEE Main Application Form 2027 तुरंत सबमिट करने के लिए यह डायरेक्ट देखें।
देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIT, NIT और IIIT में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र अब भी JEE Main Application Form 2027 ऑनलाइन भर सकते हैं। जेई मेन 2027 का एप्लीकेशन लिंक अभी भी National Testing Agency (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव है।
NTA द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारणी (JEE Mains 2027 Session 1 Official Schedule) के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 24, 2026 ko शुरू हुई और उम्मीदवार बिना किसी विलंब शुल्क (Late Fee) के नवंबर 22, 2026 (रात 11:50 बजे तक) फॉर्म जमा कर सकते है।
⚡ Check JEE Mains Chapterwise PYQ PDF
Streamline your JEE Main 2027 Preparation.
इस वर्ष NTA ने सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। अब छात्रों को MeriPehchaan पोर्टल (NSSO) के माध्यम से DigiLocker लॉगिन का उपयोग करके डिजिटल सत्यापन (Digital Verification) पूरा करना होगा।
इसके अलावा, फॉर्म भरते समय Live Photo Capture की नीति को कड़ाई से लागू किया गया है, जिसके तहत उम्मीदवारों को बैकग्राउंड में सफेद दीवार के साथ अपनी लाइव तस्वीर वेबकैम या मोबाइल के जरिए क्लिक करनी होगी।
ये भी पढ़ें - JEE Main 2027 From January 20; NTA Enrolls Around 5000 Experts to Set and Translate Question Papers
How to Apply: आवेदन करने के मुख्य चरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in (Direct Link) पर जाएं।
-
होमपेज पर दिख रहे JEE Main 2027 Session 1 Registration पर क्लिक करें।
-
MeriPehchaan / DigiLocker के माध्यम से लॉगिन करें और अपनी बुनियादी जानकारी सत्यापित करें।
-
शैक्षणिक विवरण भरें और लाइव फोटोग्राफ के साथ स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
अपनी श्रेणी के अनुसार नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या UPI के जरिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
-
सफल सबमिशन के बाद Confirmation Page का प्रिंटआउट जरूर लें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में सर्वर पर बढ़ने वाले लोड और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
Follow Shiksha.com for latest education news in detail on Exam Results, Dates, Admit Cards, & Schedules, Colleges & Universities news related to Admissions & Courses, Board exams, Scholarships, Careers, Education Events, New education policies & Regulations.
To get in touch with Shiksha news team, please write to us at news@shiksha.com

Vikrant Shukla - Deputy Manager
Role: News Writer & Editor
Education: Graduation in Mass Communication, Master's in Political Science
Expertise: Engineering and IT & Software Exams
About: Vikrant has 10+ years of ex
Read Full Bio