NEET 2021 Admit Card Hindi
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET प्रवेश पत्र 2021 सितम्बर 6 को जारी कर दिया गया है। हालाँकि वास्तव में ये उल्लेखित था कि NEET प्रवेश पत्र परीक्षा के तीन दिन पूर्व सितम्बर 9 को जारी किया जायेगा लेकिन NTA ने इसे तीन उस तिथि से तीन दिन पहले ही जारी कर दिया। NEET 2021 सितम्बर 12 को भारत और विदेशों के कुल 202 शहरों में 2 pm से 5 pm तक आयोजित होगा। छात्रों को अपना NEET 2021 प्रवेश पत्र NTA के आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करते हुए साइन इन करके डाउनलोड करना होगा। NTA के अनुसार प्रवेश पत्र को कुछ मामलों में रोक लिया गया है जिनमे छात्रों ने कई आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं। वैसे छात्रों को ये सलाह दी जाती है कि वे NTA को neet@nta.ac.in पर कांटेक्ट करें।
सिर्फ वैसे छात्र जिन्होंने NEET 2021 आवेदन प्रक्रिया को आवश्यक शुल्क जमा करते हुए दिए गए समयसीमा के अंदर पूरा किया है वो NEET 2021 के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने योग्य होंगे। नीट 2021 एडमिट कार्ड जारी करने से पहले NTA ने छात्रों को उनकी सुविधा के लिए परीक्षा सिटी आवंटित कर दिया था। छात्र आवंटन कि सुचना और परीक्षा दिन के निर्देशों को अपने NEET 2021 आवेदन संख्या और जन्म तिथि द्वारा लॉगिन करते हुए देख सकते हैं। इसको स्पष्ट करते हुए NTA ने कहा, "यह NEET (UG) – 2021 नही है। यह छात्रों के आसानी के लिए परीक्षा सिटी की अग्रिम सुचना है। प्रवेश पत्र को बाद में जारी किया जायेगा।”
परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र NEET 2021 प्रवेश पत्र को नीचे दिए गए लिंक (जो की प्रवेश पत्र जारी ओने के बाद सक्रिय होगा) का उपयोग करते हुए डाउनलोड कर पाएंगे। NEET प्रवेश पत्र 2021 ऑनलाइन जारी होगा और छात्र इसे अपने रजिस्टर्ड अकॉउंट पर लॉगिन करते हुए डाउनलोड कर पाएंगे। उनको ये सलाह दी जाती है की प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने से पहले इसपर प्रकाशित सभी विवरण को देख लें। किस प्रकार की गलती के मामले में उन्हें सम्बद्ध अधिकारीयों से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
- NEET 2021 प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें?
- NEET प्रवेश पत्र 2021: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- NEET प्रवेश पत्र 2021: महत्वपूर्ण निर्देश
- NEET 2021 प्रवेश पत्र: भूले हुए पंजीकरण संख्या को पुनः कैसे प्राप्त करें?
- NEET 2021 प्रवेश पत्र: कैसे डाउनलोड करें अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नही है?
- NEET प्रवेश पत्र 2021 से सम्बंधित बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
NEET 2021 प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें?
NEET 2021 का प्रवेश पत्र सिर्फ ऑनलाइन मोड में जारी किया जायेगा। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- NTA NEET के आधिकरिक वेबसाइट पर जाएँ या सीधे ये दबाएं https://admissions.nic.in/admit/neetadmitcard/DownloadAdmitCard/logindob.aspx?appformid=101042111
- “NEET एडमिट कार्ड 2021” को दबाएं
- द्रौपदों मेनू में आवेदन संख्या, जन्म तिथि डेल और उसके बाद सिक्योरिटी पिन डालें
- "सबमिट" पर क्लिक करें
- एक अनिवार्य COVID-19 एहतियातन अंडरटेकिंग फॉर्म भी भरा जाना और सबमिट होना है
- NEET 2021 के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए एक टैब स्क्रीन पर दिखने लगेगा
- प्रवेश पत्र पर दिए गए विवरण को चेक करें
- NEET 2021 प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें
किसी मामले में छात्र अगर अंडरटेकिंग के साथ या बावजूद NEET 2021 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी का सामना कर रहें हो तो वो 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
NEET प्रवेश पत्र 2021 पर उल्लेखित विवरण
NEET प्रवेश पत्र 2021 पर उल्लेखित विवरण को परीक्षा के दिन छात्र के ID प्रूफ से मिलाया जायेगा। अगर ये मिल नही पता है तो छात्र को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नही दी जाएगी। इसलिए NEET प्रवेश पत्र 2021 में गलतियाँ चेक कर लेना आवश्यक है।
NEET के प्रवेश पत्र पर निम्नलिखित विवरण देखे जा सकते है:
- छात्र का नाम
- NEET 2021 रोल नंबर
- NEET पंजीकरण संख्या
- परीक्षा का दिन और समय
- पिता का नाम\
- माता का नाम
- जन्म तिथि
- लिंग
- केटेगरी/ सब-केटेगरी
- पता
- परीक्षा का माध्यम (भाषा)
- परीक्षा केंद्र संख्या और पता
- परीक्षार्थी का हस्ताक्षर
- परीक्षा दिन के निर्देश और सलाह
अगर एक छात्र परीक्षा में शामिल होना चाहता है तो उनके लिए NEET 2021 का प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर लें जाना अनिवार्य है। छात्र को ये भी नोट कर लेना चाहिए की NEET हॉल टिकट 2021 पोस्ट के द्वारा किसी को भी नही भेजा जायेगा और ये सिर्फ ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। महत्वपूर्ण तिथियां, NEET के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की प्रक्रिया, और दूसरी जरूरी सूचनाओं को जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
NEET प्रवेश पत्र 2021: महत्वपूर्ण तिथियाँ
नीचे दिया गया टेबल NEET एडमिट कार्ड 2021 से सम्बंधित अनुमानित तिथि को दर्शाता है:
| इवेंट्स |
तिथि |
|---|---|
| प्रवेश पत्र का जारी होना |
06-Sep-2021 09-Sep-2021 |
| प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि |
12-Sep-2021 |
| परीक्षा तिथि |
01-Aug-2021 12-Sep-2021 |
NEET प्रवेश पत्र 2021: महत्वपूर्ण निर्देश
- NEET 2021 के प्रवेश पत्र का एक रंगीन प्रिंटआउट लें
- दिए गए जगह पर एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ चिपकाएं (बिलकुल वैसा जैसा NEET 2021 के आवेदन पत्र में दिया हो)।
- प्रवेश पत्र पर पिता/माता/अभिभावक से हस्ताक्षर कराएं।
NEET 2021 के प्रवेश पत्र पर क्या उल्लेखित होता है?
NEET 2021 परीक्षा दिन के लिए सामान्य निर्देश प्रवेश पत्र पर प्रिंटेड होता है। NEET प्रवेश पत्र पर दिए गए कुछ इनरदेश इस प्रकार है:
- छात्र अपने घड़ी को NTA NEET वेबसाइट पर दिए घड़ी के साथ सेट कर सकते हैं
- उन्हें परीक्षा केंद्र पर NEET 2021 प्रवेश पत्र पर निर्दिष्ट रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार ही रिपोर्ट करना चाहिए
- आवंटित परीक्षा केंद्र का पता और विवरण NEET के प्रवेश पत्र पर पाया जा सकता है।
- परीक्षा हॉल में अंतिम एंट्री तक होगी
- छात्र जो वर्जित वस्तुओं के साथ पाए जाएँगे उनको परीक्षा को पूरा करने की अनुमति नही दी जाएगी
- छात्रों को परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र को देखने जाना चाहिए
- ज्योमेट्री/ पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, लोग टेबल, स्लाइड रूलर, या कोई पेपर या लिखा हुआ मटेरिअल इत्यादि को परीक्षा हॉल के अंदर लें जाने की इजाज़त नही होगी
- हैंडबैग्स, पर्स, वॉलेट, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कैलकुलेटर्स, घड़ी इत्यादि का परीक्षा हॉल में लें जाना वर्जित है
- छात्रों का किसी प्रकार की खाने वाली चीज़ें परीक्षा हॉल के अंदर लें जाना मना है। हालाँकि, मधुमेह के छात्रों को फल/ शुगर टेबलेट्स लें जाने की अनुमति है
- COVID-19 स्थिति के कारण NTA ने छात्रों को पारदर्शी पानी का बोतल परीक्षा हॉल के अंदर लें जाने की अनुमति प्रदान की है।
- परीक्षा ख़त्म हो जाने के बाद छात्रों को अपने NEET 2021 प्रवेश पत्र को परीक्षा हॉल के बाहर रखे एक बक्शे में गिरा देना होगा
- छात्रों को एक के बाद एक करके परीक्षा हॉल को छोड़ना होगा और केंद्र के बाहर के भीड़ को टालने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार करना होगा
NEET 2021 प्रवेश पत्र: भूले हुए पंजीकरण संख्या को पुनः कैसे प्राप्त करें?
पंजीकरण संख्या को पुनः पाना एक चार चरणों वाली प्रक्रिया है। हालाँकि प्रक्रिया आसान है, छात्रों को ये सलाह दी जाती है की संख्या को ध्यान से नोट करें और इस टिके पर निर्भर ना रहें।
- रजिस्ट्रेशन आईडी को पुनः प्राप्त करने के चरण:
- NTA NEET के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
- "फॉरगॉट रजिस्ट्रेशन नंबर" पर क्लिक करें
- निम्नलिखित विवरणों को डालें: नाम, माता का नाम, पिता का नाम, श्रेणी,जन्म तिथि, और सिक्योरिटी पिन
- पंजीकरण संख्या स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी
- संख्या को कॉपी करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इसका उपयोग करें
NEET 2021 प्रवेश पत्र: कैसे डाउनलोड करें अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नही है?
छात्र जिनके पास इंटरनेट या प्रिंटर की सुविधा नही है है वो NEET 2021 का प्रवेश पत्र अपने पास के कॉमन सर्विसेज सेंटर (CSC) से डाउनलोड कर सकते हैं। CSC पूरे देश भर में फैला है और प्रदान किये जाने वाले सेवा के लिए बहुत ही कम शुल्क चार्ज करती है। भारत में 2.5 लाख से ज्यादा CSC हैं और संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है। सबसे पास के CSC का पता लगाने के लिए www.csc.gov.in पर जाएँ।
CSC सेवा और शुल्क
| सेवा |
शुल्क |
|---|---|
| NEET का आवेदन पत्र भरना |
Rs 25 |
| ऑनलाइन शुल्क अदायगी |
ट्रांसक्शन वैल्यू का 0.5 परसेंट |
| प्रवेश पत्र डाउनलोडिंग |
Rs 10 |
| रंगीन प्रिंटआउट |
Rs 5 (प्रत्येक पन्ना का) |
परीक्षा के दिन क्या ले जा सकते हैं?
- NEET प्रवेश पत्र 2021
- पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ (बिलकुल वैसा जैसा NEET 2021 के आवेदन पत्र में दिया हो)
- एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पैन कार्ड/ पासपोर्ट/ वोटर आईडी)
- फेसमास्क और हैंड ग्लव्स
- 50 ml हैंड सेनिटाइज़र का बोतल
- पारदर्शी पानी का बोतल
NEET प्रवेश पत्र 2021: याद रखने योग्य जरूरी बिंदुएं
- NTA NEET प्रवेश पत्र 2021 का एक सॉफ्ट कॉपी छात्रों के ईमेल एड्रेस पर भेजेगा
- किसी मामले में अगर कोई छात्र अपने प्रश् पत्र को वेबसाइट से डाउनलोड नही कर पा रहा हो तो वो हेल्पलाइन को 10 am से 5 pm तक संपर्क कर सकता है या NTA को neet@nta.ac.in ईमेल भेज सकता है
- प्रवेश पत्र पर माता-पिता/अभिभावक से हस्ताक्षर कराना अनिवार्य है
- परीक्षा के दिन एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है
- छात्रों को परीक्षा के दिन एक पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ ले जाना होता है। यह फोटोग्राफ अटेंडेंस शीट पर चिपकाया जाता है।
- प्रवेश पत्र में दिखाए गए छात्र का ब्यौरा या उसके फोटोग्राफ या हस्ताक्षर और कन्फर्मेशन पेज में कोई गलती होने की स्थिति में वो हेल्पलाइन को तुरंत 10:00 am से 5:00 pm के बिच में संपर्क कर सकते हैं। ऐसे मामलों में छात्र परीक्षा में पहले से डाउनलोडेड प्रवेश पत्र के साथ शामिल होंगे। हालाँकि NTA बाद में उस रिकॉर्ड में सुधर करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।
NEET प्रवेश पत्र 2021 से सम्बंधित बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: क्या NTA प्रवेश पत्र पोस्ट के द्वारा भेजेगा?
उत्तर: नहीं, NTA प्रवेश पत्र को पोस्ट के द्वारा किसी भी छात्र को नहीं भेजेगा। छात्रों को अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में NTA के आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा।
प्रश्न: NEET प्रवेश पत्र 2021 में सिक्योरिटी पिन क्या है?
उत्तर: सिक्योरिटी पिन एक छह-डिजिट अल्फान्यूमेरिक कोड होता है जो 'सबमिट' विकल्प से पहले दिया होता है। छात्रों को अपने NEET प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए इस कोड को सही डालना होता है।
प्रश्न: मैंने अपना NEET 2021 प्रवेश पत्र खो दिया है, मैं इसका डुप्लीकेट कैसे ले सकता हूँ?
उत्तर: आप अपना प्रवेश पत्र NTA के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र परीक्षा दिन से पहले कितनी बार भी डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन छात्रों को ये सलाह दी जाती है की वो इसका एक सॉफ्ट कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। इसके अलावा NTA भी प्रवेश पत्र का एक कॉपी आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर ईमेल कर्जा, आप इसे अपने मेल से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए कौन से सूचनाओं की जरूरत होती है?
उत्तर: प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रजिस्टर्ड अकॉउंट से NTA के वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन के दौरान यूजर ID और पासवर्ड बनाने की जरूरत होगी।
प्रश्न: प्रिंटआउट रंगीन या ब्लैक एंड वाइट होना चाहिए?
उत्तर: छात्रों को ये सलाह दी जाती है की प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंटआउट लें। उन्हें ये भी सुनिश्चित करना चाहिए की उनके पास प्रवेश पत्र का दो से तीन अतिरिक्त कॉपी भविष्य के लिए है। हालाँकि अगर किसी छात्र के पास कलर प्रिंटर की सुविधा नहीं है तो वो NEET 2021 प्रवेश पत्र का ब्लैक एंड वाइट प्रिंटआउट भी ले सकते हैं, लेकिन विविरण जैसे की फोटोग्राफ और लिखा हुआ अक्षर साफ साफ दिखन चाहिए।
प्रश्न: मैंने NEET 2021 प्रवेश पत्र पर गलती से हस्ताक्षर कर दिया है। मुझे अब क्या करना चाहिए?
उत्तर: छात्रों को अपने NEET 2021 प्रवेश पत्र पर निरीक्षक के उपस्थिति में हस्ताक्षर करना चाहिए। अगर किसी ने इसपर पहले ही हस्ताक्षर कर दिया है तो वो इस कॉपी को नष्ट कर सकते हैं और एक नया प्रिंट आउट ले सकते हैं और उसके बाद निर्देशों का पालन ध्यानपूर्वक करें।
प्रश्न: NEET प्रवेश पत्र पर मेरे नाम की स्पेलिंग गलत है। मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: इस मामले में छात्रों को NTA से तुरंत संपर्क करना चाहिए और इसमें सुधर करना चाहिए। अगर NEET 2021 प्रवेश पत्र पर दिया गया विवरण परीक्षा के दिन आपसे द्वारा ले जाये गए आधिकारिक आईडी प्रूफ पर दिए विवरण से मेल नहीं कहते है तो आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रश्न: फोटोग्राफ जिसे NEET 2021 के प्रवेश पत्र पर चिपकाया जाना है उससे जुड़ा निर्देश क्या है?
उत्तर: छात्रों को अपना पोस्टकार्ड साइज फोटोग्राफ जिसका डाईमेंशन 4"x6" हो उसे NEET प्रवेश पत्र पर चिपकना होगा।
प्रश्न: क्या होगा अगर मैं NEET 2021 प्रवेश पत्र पर मैं अपने माता/पिता का हस्ताक्षर लेना भूल गया?
उत्तर: छात्रों को ये सलाह दी जाती है की प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद जल्द से जल्द अपने माता/पिता/अभिभावक से हस्ताक्षर करा ले। अगर कोई छात्र प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर करने में नाकाम होते हैं तो उन्हें प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
प्रश्न: मैं अपना NEET 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहा हूँ। मैं किससे संपर्क करुँ?
उत्तर: छात्रों को एंटर किये अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को देखना चाहिए। रजिस्टर्ड अकाउंट के लिए पासवर्ड एक संवेदनशील मामला है इसलिए उन्हें पासवर्ड को सावधानीपूर्वक डालना चाहिए। अगर वे फिर भी NEET 2021 का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो वे NTA NEET हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर पूछताछ कर सकते हैं।
प्रश्न: मैंने NEET 2021 के प्रवेश पत्र पर फोटोग्राफ चिपका दिया है। क्या फिर भी मुझे एक पासपोर्ट -साइज फोटोग्राफ परीक्षा के दिन ले जाना होगा?
उत्तर: हाँ, छात्रों को एक अतिरिक्त पासपोर्ट -साइज फोटोग्राफ परीक्षा के दिन ले जाना होगा। यह फोटोग्राफ निरीक्षक के सामने उपस्थिति शीट में चिपकना होगा।
प्रश्न: क्या मैं NEET 2021 के प्रवेश पत्र को दोबारा डाउनलोड कर सकता हूँ?
उत्तर: हाँ, छात्र परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र को कितने भी बार डाउनलोड कर सकते हैं। हालाँकि, छात्रों को ये सलाह दी जाती है की वो इसका एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें जिसे आपात स्थिति में पुनः प्राप्त किया जा सके।
प्रश्न: अगर मैं अपने फोटो आईडी को भूल गया तो क्या मैं परीक्षा में शामिल हो सकता हूँ?
उत्तर: नहीं, छात्रों को बिना एक वैध फोटो आईडी के परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को यह सलाह दी जाती है की वो इन चीज़ों को परीक्षा के एक दिन पूर्व ही तैयार रखें; एक वैध फोटो आईडी प्रूफ, नीट प्रवेश पत्र 2021, और एक हल में लिया गया पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ।

Shahzad carries 8+ years of editorial experience in various domains of the education sector, including but not limited to Boards, Engineering, Medical, MBA, and many more. He has been helping students by providing v
Read Full Bio