IES की परीक्षा देश में सबसे कठिन परीक्षा में से एक मानी जाती है| प्रत्येक वर्ष लगभग दो लाख उम्मीदवार परीक्षा देते हैं | इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम या IES की परीक्षा भारत सरकार के लिए तकनीकी पदों में ग्रुप ए और ग्रुप बी के अधिकारियों को भर्ती करती है |

IES की परीक्षा देश में सबसे कठिन परीक्षा में से एक मानी जाती है| प्रत्येक वर्ष लगभग दो लाख उम्मीदवार परीक्षा देते हैं | इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम या IES की परीक्षा भारत सरकार के लिए तकनीकी पदों में ग्रुप ए और ग्रुप बी के अधिकारियों को भर्ती करती है |

नवीनतम:

IES प्रारंभिक परीक्षा २०२० का विश्लेषण: IES प्रारंभिक परीक्षा २०२० के विश्लेषण का वीडियो यहाँ देखें|

IES प्रारंभिक की अनौपचारिक उत्तर कुंजी जारी हो गयी है: विभिन्न कोचिंग संस्थानों ने अनौपचारिक IES प्रारंभिक २०२० की उत्तर कुंजी जारी कर दी है|

भारतीय रेलवे मैनेजमेंट की परीक्षा: यूपीएससी भारतीय रेलवे मैनेजमेंट सर्विस के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करेगा|

IES परीक्षा क्या है?

इन्दिंन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) परीक्षा, जिसे इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ईएसई) के नाम से भी जाना जाता है, ये राष्ट्रीय स्तर भर्ती परीक्षा है जिसे यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा आयोजित किया जाता है| भारत सरकार के अंदर चल रहे विभिन्न विभागों में इंजीनियरिंग के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ये परीक्षा आयोजित होती है| इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन इंजीनियरिंग की चार शाखाओं के लिए आयोजित होता है, जो हैं:

Staying updated about the latest educational events is just a click away
Enter Mobile Number
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग

पहले ये परीक्षा इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) परीक्षा के नाम से आयोजित थी| IES की परीक्षा देश में सबसे कठिन परीक्षा में से एक मानी जाती है| प्रत्येक वर्ष लगभग दो लाख उम्मीदवार परीक्षा देते हैं| इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम या IES की परीक्षा भारत सरकार के लिए तकनीकी पदों में ग्रुप ए और ग्रुप बी के अधिकारियों को भर्ती करती है| IES परीक्षा तीन-चरण की भर्ती प्रक्रिया है- IES प्रारंभिक, IES मेन और व्यक्तित्व परीक्षण| IES परीक्षा में उम्मीदवार की योग्यता के अनुसार, उन्हें उपलब्ध पदों के लिए उन्हें केंद्र सरकार में भेजा जाता है| IES की परीक्षा के द्वारा चुने गए इंजीनियरिंग अधिकारी के काम की प्रकृति इंजीनियरिंग की शाखा और उन्हें जिस कैडर के लिए भर्ती किया गया है उसपर निर्भर करेगी|

Upcoming Sarkari Exam Dates

RRB NTPC 2026 Graduate Posts (...

8 Oct '26 - 6 Nov '26

IBPS RRB PO Prelims Exam 2026

21 Nov '26 - 22 Nov '26

CTET 2026 Sep Session Exam

12 Dec '26 - 13 Dec '26

SSC CGL 2026 Tier-2 Exam Dates

31 Dec '26

TNPSC Group 4 2026 Application...

6 Oct '26 - 5 Nov '26

IES कट ऑफ २०१९ और आरक्षित सूची यूपीएससी द्वारा जारी की गयी थी| यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज २०२० के आवेदन को शुल्क ना भरने के आधार पर रद्द कर दिया था|

नवीनतम अपडेट :

Table of contents
  • IES २०२० की परीक्षा की तारीख़े
  • IES की परीक्षा की पात्रता
  • IES की परीक्षा की आयु सीमा
  • रेलवे के मामले में आयु में छूट
  • IES की परीक्षा की प्रक्रिया
  • ईएसई प्रारंभिक परीक्षा केंद्र

IES २०२० की परीक्षा की तारीख़े

उम्मीदवार IES २०२० की परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीख़े नीचे देख सकते हैं:

IES की परीक्षा के कार्यक्रम

IES की परीक्षा की तारीख़ें

अधिसूचना

सितम्बर २५, २०१९

आवेदन

सितम्बर २५- अक्टूबर १५, २०१९

आवेदन को वापस लेने की तारीख़

अक्टूबर २२-अक्टूबर २८, २०१९

प्रारंभिक परीक्षा

जनवरी ५, २०२०

मेन परीक्षा

जून २८, २०२०

IES की परीक्षा की पात्रता

उम्मीदवारों के लिए ये अनिवार्य है कि वो इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन में उपस्थित होने के लिए यूपीएससी द्वारा निर्धारित पात्रता के मानदंडों को पूरा करें| परीक्षा के तीनों चरणों में प्रवेश विशुद्ध रूप से अनंतिम होगा और पात्रता के मानदंडों को पूरा करने के अधीन है|

मानदंड

पात्रता

राष्ट्रीयता

उम्मीदवारों को:

· भारत का नागरिक होना चाहिए/नेपाल, भूटान या तिब्बत का शरणार्थी होना चाहिए जो भारत जनवरी १, १९६२ से पहले आया हो|

· भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्री लंका, पूर्वी अफ़्रीकी देश केन्या, संयुक्त गणराज्य तंज़ानिया, ज़ाम्बिया, मलावी और इथियोपिया या वियतनाम से माइग्रेट होकर आया हो और भारत में रहना चाहता हो|

बशर्ते कि श्रेणियों (बी), (सी), (डी) और (ई) से संबंधित एक उम्मीदवार ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसके पक्ष में भारत सरकार ने पात्रता का प्रमाणपत्र जारी किया हो|

आयु सीमा

उम्मीदवार २१ वर्ष की उम्र का हो चुका हो और जनवरी २१, २०२० को ३० साल से ज्यादा उम्र का ना हो| उम्मीदवार का जन्म जनवरी २, १९९० से पहले ना हुआ हो और जनवरी १, १९९९ के बाद ना हुआ हो|

शारीरिक परीक्षा

उम्मीदवार बताये गए दिशा निर्देश के अनुसार इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन में प्रवेश के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ हो|

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास:

· मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए

· इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियर (भारत) के संस्थान परीक्षा के सेक्शन ए और बी पास किये हों

· इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री ऐसी विदेशी विश्वविद्यालय से प्राप्त की हो जिसकी भारत में पहचान हो

· इंस्टिट्यूशन ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर की स्नातक सदस्यता परीक्षा पास की हो

· एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के सेक्शन ए और बी या एसोसिएट सदस्यता परीक्षा पार्ट १ और २ पास किया हो

· इंस्टिट्यूशन ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रेडियो इंजीनियर, लंदन की स्नातक सदस्यता परीक्षा को पास किया हो जो नवम्बर १९५९ के बाद हुई हो

नौसेना आयुध सेवा के लिए- एमएससी की डिग्री या उसके बराबर विशेष विषय के रूप में वायरलेस कम्युनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो फिजिक्स या रेडियो इंजीनियरिंग|

भारतीय रेडियो नियामक सेवा के लिए- एमएससी की डिग्री या उसके बराबर विशेष विषय के रूप में वायरलेस कम्युनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो फिजिक्स या रेडियो इंजीनियरिंग या विशेष विषय के रूप में भौतिकी और रेडियो कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्यूनिकेशन के साथ एमएससी|

IES की परीक्षा की आयु सीमा

निम्नलिखित श्रेणियों में सेवारत सरकारी सेवकों के लिए ३० वर्ष की ऊपरी आयु सीमा ३५ वर्ष तक की है:

नीचे दी गयी तालिका में उल्लेखित किसी भी अधिकारी के नियंत्रण के अंदर विभाग/कार्यालय:

कॉलम १

कॉलम २

रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड)

आईआरएसई/आईआरएसएमई/आईआरएसईई/आईआरएसएसई/आईआरएसएस

सामान्य आयुध कारख़ानों के निदेशालय

आईओएसएस ग्रुप 'ए'

केन्द्रीय विद्युत् प्राधिकरण

सीपीईएस ग्रुप 'ए' और सीपीईएस ग्रुप 'बी'

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

केंद्रीय इंजीनियरिंग सर्विस (सडकें) ग्रुप 'ए'

दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, दूरसंचार का विभाग

भारतीय रेडियो नियामक सेवा ग्रुप 'ए' , भारतीय दूरसंचार सेवा ग्रुप 'ए', जे.टी.ओ (गी.सी.एस. ग्रुप 'बी') में इंजिनियर

केंद्रीय जल आयोग

केंद्रीय जल इंजीनियरिंग सेवा ग्रुप 'ए'

सीमा सड़क संगठन

बीआरईएस ग्रुप 'ए'

सैनिक अभियंता सेवा

इंजीनियर की भारतीय रक्षा सेवा (आईडीएसई) ग्रुप 'ए'

इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रक्षा मंत्रालय

ईएमई के कोर्प्स , रक्षा मंत्रालय में एईई ग्रुप 'ए' (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर का पद)

रक्षा मंत्रालय, रक्षा उत्पादन का विभाग, वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय

रक्षा वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन सेवा (डीएक्यूएएस) ग्रुप 'ए'

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

भारतीय कौशल विकास सेवा

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना आयुध सेवा, सहायक नौसेना स्टोर अधिकारी ग्रेड-१

नोट: स्थायी पद के विरुद्ध नियुक्त किये गए परिवीक्षाधीन अधिकारियों को छूट नहीं दी जाएगी| लेकिन, परिवीक्षा के मामले में छूट को उस अधिकारी के रूप में माना जाएगा जो पहले से ही ऊपर सूचीबद्ध अधिकारियों के नियंत्रण में किसी विभाग / कार्यालय में स्थायी पद पर पहले से ही एक ग्रहणाधिकार रखता है।

रेलवे के मामले में आयु में छूट

आयु छूट के लिए भारतीय रेलवे में सेवारत अधिकारियों को भी भारतीय रेलवे अधिकारियों के सामान माना जायेगा| विभिन्न श्रेणियों के लिए उच्च आयु सीमा नीचे दी हुई है:

श्रेणी

आयू छूट

एससी/एसटी

५ साल तक

ओबीसी

३ साल तक

जम्मू और कश्मीर अधिवास

५ साल तक

रक्षा सेवा कर्मी, किसी भी विदेशी देश या अशांत क्षेत्रों में शत्रुता के दौरान विकलांग हो गया हो और उसके परिणामस्वरूप रिहा कर दिया गया हो

३ साल तक

सैन्य सेवा में ५ साल तक ईसीओ/एसएससीओ की तरह सेवा की हो (काम पूरा हो गया हो या काम आगे बढ़ गया हो और रक्षा मंत्रालय ने सिविल सेवा के लिए आवेदन करने की अनुमति दे दी हो)

५ साल तक

बहरा/गूंगा या ओर्थपेडीक रूप से विकलांग व्यक्ति

१० साल तक

नोट: आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवार या बताई गयी किसी भी श्रेणी से पूर्व-सैनिक को संचयी आयु में छूट मिलेगी|

IES की परीक्षा की प्रक्रिया

चरण १: IES आवेदन पत्र २०२०

  • उम्मीदवारों को IES आवेदन पत्र २०२० को भरने की ज़रुरत है| पत्र यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं|
  • पत्र भरते समय उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के लिए पसंदीदा केंद्र चुनना होगा|
  • पत्र भरने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क भरना होगा|

चरण २: IES प्रवेश पत्र २०२० डाउनलोड करें

  • IES प्रवेश पत्र २०२० ऑफिसियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए जारी हो जायेगा| उम्मीदवारों को उसे डाउनलोड करने के लिए अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि की ज़रुरत होगी|
  • यूपीएससी प्रवेश पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जिसमें विभिन्न जानकारियाँ होती हैं| हम सलाह देंगे कि जब तक प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक आयोजित नहीं हो जाती तब तक प्रवेश पत्र अच्छे से संभालकर रखें|

चरण ३: IES प्रारंभिक परीक्षा २०२०

  • महत्वपूर्ण तारीखों के भाग में उल्लेखित अनुसूची के अनुसार छात्रों को IES २०२० की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने की ज़रुरत है|
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के शुरू होने के कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुँच जाएँ|

चरण ४: IES प्रारंभिक परिणाम २०२०

  • यूपीएससी अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर IES २०२० की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा|
  • एक बार परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर सिर्फ अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि जमा करके अपना IES २०२० का प्रारंभिक परिणाम देख सकते हैं|
  • IES प्रारंभिक परिणाम के बाद, उम्मीदवारों को IES मेन परीक्षा २०२० के लिए IES मेन डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) भरने की ज़रुरत है|

चरण ५: IES मेन परीक्षा २०२०

  • जो छात्र IES प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेते हैं उन्हें महत्वपूर्ण तारीखों के भाग में उल्लेखित अनुसूची के अनुसार IES २०२० मेन प्रवेश परीक्षा देने की अनुमति दी जाती है|
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि IES मेन परीक्षा के शुरू होने के कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुँच जाएँ|

चरण ६: IES मेन परिणाम २०२०

  • यूपीएससी अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर IES २०२० की मेन प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा|
  • एक बार परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर सिर्फ अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि जमा करके अपना IES २०२० मेन का परिणाम देख सकते हैं|
  • जो उम्मीदवार IES २०२० मेन की परीक्षा पास कर लेते हैं उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है| ये IES की परीक्षा की चयन प्रक्रिया का आख़िरी दौर होगा|

चरण ७: IES साक्षात्कार २०२०

IES की चयन प्रक्रिया में व्यक्तिगत साक्षात्कार का दौर शामिल है| जो उम्मीदवार दोनों IES प्री और मेन परीक्षा पास कर लेते हैं सिर्फ उन्हें ही अंतिम साक्षात्कार के दौर में हिस्सा लेने की अनुमति होती है| जो उम्मीदवार व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौर को पास कर लेते हैं सिर्फ उन्हें ही भर्ती की प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाता है|

चरण ८: IES २०२० का परिणाम

यूपीएससी इंजीनियरिंग और रिक्तियां उपलब्ध होने पर चुनी गए शाखा के आधार पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में IES २०२० के योग्य उम्मीदवारों की भर्ती शुरू करेगा| ये अंतिम प्रक्रिया होगी जिसके बाद उम्मीदवार कार्यकारी इंजीनियर, मध्य स्तर के प्रबंधक या नौकरशाहों के रूप में सरकारी कार्यालय में शामिल होंगे|

चरण ९: IES का कट ऑफ और आरक्षित सूची

IES का कट ऑफ अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद जारी होगा| IES के कट ऑफ अंक के साथ IES आरक्षित सूची भी जारी होगी जिसमें प्रत्येक इंजीनियरिंग की शाखा और प्रत्येक वर्ग के लिए उम्मीदवारों की संख्या लिखी होगी|

इसके साथ IES २०२० की परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होगी|

IES २०२० के परीक्षा केंद्र अभी तक जारी नहीं हुए हैं| IES २०१९ की प्रारंभिक और मेन परीक्षा के लिए केंद्र नीचे दिए गए हैं:

ईएसई प्रारंभिक परीक्षा केंद्र

अगरतला

चेन्नई

ईटानगर

अहमदाबाद

कटक

जयपुर

ऐज़व्ल

देहरादून

जम्मू

अलीगढ़

दिल्ली

जोरहट

इलाहाबाद

धारवाड़

कोची (कोचीन)

बैंगलोर

दिसपुर (गुवाहाटी)

कोहिमा

बरेली

गंगटोक

कोलकाता

भोपाल

हैदराबाद

लखनऊ

चंडीगढ़

इम्फाल

मदुरई

मुंबई

शिमला

पोर्ट ब्लेयर

नागपुर

श्रीनगर

रायपुर

पानाजी (गोवा)

थिरुवनान्थानाम्पुरम

राँची

पटना

तिरुपति

संबलपुर

विशाखापट्नम

उदैपुर

शिल्लोंग

IES मेन परीक्षा केंद्र

अहमदाबाद

चंडीगढ़

दिसपुर (गुवाहाटी)

ऐज़व्ल

चेन्नई

हैदराबाद

इलाहाबाद

कटक

जयपुर

बैंगलोर

देहरादून

जम्मू

भोपाल

दिल्ली

कोलकाता

लखनऊ

शिल्लोंग

पटना

मुंबई

शिमला

रायपुर

विशाखापट्नम

थिरुवनान्थानाम्पुरम

राँची

इस बात पर ध्यान दिया जाए कि सीटों की सीलिंग का प्रावधान प्रत्येक केंद्रों को आवंटित उम्मीदवारों की संख्या पर होगा| जिन केंद्रों के लिए सीलिंग होगी उसमें से दिल्ली, दिसपुर, कोलकाता और नागपुर हटा दिया जायेगा|

IES परीक्षा केंद्रों का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा| जो उम्मीदवार अपने पसंद के केंद्र में सीट हासिल नहीं कर पाएंगे उन्हें अन्य केंद्रों में बची हुई खाली सीट आवंटित हो जाएगी|

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी परिस्तिथि के अंदर परीक्षा केंद्र को बदलने की विनती पर विचार नहीं किया जायेगा|



About the Author
This is a collection of news and articles on various topics ranging from course selection to college selection tips, exam preparation strategy to course comparison and more. The topics are from various streams inclu Read Full Bio
Download Important Dates for Sarkari Exams Exams

Explore Other Exams

Dec '26

SSC CGL 2026 Tier-2 Exam Dates

30 Sep '26 -

30 Oct '26

SSC CGL 2026 Tier-I Exam Dates

7 Mar '24

MP Police Constable Result

15 Sep '23

MP Police Constable Answer Key

17 Jul '22

UPSC CMS 2022 Exam Day

Jun '22

UPSC CMS 2022 Admit Card Relea...

15 Dec '22 -

22 Dec '22

HPAS Main Exam 2022 Dates

16 Oct '22

HPAS 2022 Prelims Exam Day

The list of exams are recommended based on what other exams do the students in your area show interest in
qna

Student Forum

chatAnything you would want to ask experts?
Write here...