राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं (Top State-Level Engineering Entrance Exams in India 2027)

Karnataka Common Entrance Test 2026 ( KCET )

Vikrant
Vikrant Shukla
Deputy Manager
Updated on Nov 20, 2026 23:34 IST
Find here the top state-level engineering entrance exams in India like MHT CET, WBJEE, KCET, COMEDK, AP/TG EAPCET, GUJCET, and KEAM. Check top colleges, eligibility, and tentative 2027 application and exam dates to secure B.Tech admission. Know about the exam body, schedule and more here.

JEE के अलावा भी भारत में कई प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग परीक्षाएं हैं, जो टॉप सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले का शानदार अवसर देती हैं। इस लेख में MHT CET, WBJEE, KCET, COMEDK और अन्य प्रमुख परीक्षाओं के पैटर्न के साथ-साथ 2027 सत्र की संभावित आवेदन व परीक्षा तिथियों का पूरा विवरण पढ़ें।

Top State-Level Engineering Entrance Exams in Hindi (2027)

Top State-Level Engineering Entrance Exams in Hindi (2027)

Top State-Level Engineering Entrance Exams in Hindi: भारत में इंजीनियरिंग (B.Tech/B.E.) के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अधिकांश छात्रों की पहली पसंद JEE Main होती है। हालांकि, जेईई मेन (JEE Main) में सफलता की संभावना कम होती है, क्योंकि भारत के लगभग हर राज्य से छात्र इंजीनियर बनने का सपना देखते हुए इसके लिए आवेदन करते हैं, लेकिन कड़े मुकाबले की वजह से वे इसे पास नहीं कर पाते हैं। ऐसे में, छात्र बैकअप के तौर पर कुछ राज्य स्तरीय (स्टेट लेवल) इंजीनियरिंग परीक्षाओं के लिए भी आवेदन करते हैं। भारत के लगभग हर राज्य की अपनी एक इंजीनियरिंग परीक्षा होती है। इनमें से कुछ तो काफी बेहतरीन हैं, जिनसे छात्रों के लिए उस राज्य के सरकारी कॉलेजों में दाखिले का रास्ता साफ हो जाता है।

ये भी पढ़ें: भारत की टॉप 10 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं - पूरी जानकारी (Top 10 Engineering Exams India)

पिछले आर्टिकल में हमने आपको देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम्स (प्रवेश परीक्षाओं) के बारे में बताया था, आज के इस आर्टिकल में हम आपको कई ऐसे प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं (State-Level Engineering Entrance Exams) के बारे में बताएंगे, जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। इन एग्जाम्स (परीक्षाओं) के माध्यम से आप न केवल सरकारी बल्कि टॉप प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी दाखिला ले सकते हैं। इन परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे कि जेईई मेन (JEE Main) की तुलना में थोड़ी कम होती है और स्थानीय छात्रों के लिए सीट आरक्षण (Domicile Quota) का लाभ भी मिलता है।

जेईई मेन 2027 के लिए सबसे महत्वपूर्ण चैप्टर्स और टॉपिक्स
Download PDF →
Table of contents
  • 1. MHT CET (महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)
  • 2. WBJEE (वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन)
  • 3. KCET (कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)
  • 4. COMEDK UGET (कर्नाटक के निजी कॉलेजों के लिए)
  • 5. AP EAPCET (पूर्व में AP EAMCET) और TG EAPCET (तेलंगाना)
  • 6. GUJCET (गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)
  • 7. KEAM (केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल)
  • प्रमुख राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तुलना
  • इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्य टिप्स
  • 2027 सत्र की संभावित तिथियों की तालिका
  • 2027 सत्र के लिए कुछ प्रमुख अपडेट्स और विवरण
View Moreaccroadian

1. MHT CET (महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)

महाराष्ट्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में बी.टेक (B.Tech) और बी.ई. (B.E.) कोर्सेज में एडमिशन के लिए MHT CET सबसे बड़ी राज्य स्तरीय परीक्षा है।

श्रेणी (Category)

विवरण (Details)

आयोजक संस्था

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र (State Common Entrance Test Cell)

परीक्षा पैटर्न

कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा; जिसमें Physics, Chemistry और Mathematics से प्रश्न पूछे जाते हैं

प्रमुख कॉलेज

COEP (पुणे), VJTI (मुंबई), ICT (मुंबई), और SPIT (मुंबई)

खास बात

नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं होती; कक्षा 11वीं (20% वेटेज) और 12वीं (80% वेटेज) के सिलेबस से प्रश्न आते हैं

ये भी पढ़ें: अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (AIEEE) से जेईई मेन (JEE Main) का सफर: संपूर्ण इतिहास, परीक्षा की जानकारी

Q&A Icon
Commonly asked questions
Q:   What is a "good score" in KCET for top colleges?
A: 

To get top college through the KCET exam, candidates must score above 160+ marks out of 180 which is generally considered good. This score will help them secure a seat in top institutes.

Q:   How to prepare for KCET?
A: 

Candidates can refer NCERT guide for preparation. This consists of many objective type questions and model papers. you need to spend time for each subject and cover all the portions. In the end of each unit completion, you can exercise some tests. After completing the preparation you can try out this model paper.

This will help you to know your preparation level and thus you can rectify your mistakes. you can find lot of question papers and mock tests in online. you should commence your preparation at the earliest. By this way, you will get more time to practice mock tests as well you can complete your portions soon. you can clear their doubts after completing the practice.

2. WBJEE (वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन)

पश्चिम बंगाल के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए WBJEE एक अत्यंत लोकप्रिय परीक्षा है। खास बात यह है कि इसके माध्यम से अन्य राज्यों के छात्र भी कुछ प्रमुख संस्थानों में प्रवेश पा सकते हैं।

श्रेणी (Category)

विवरण (Details)

आयोजक संस्था

वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन्स बोर्ड (WBJEEB)

परीक्षा पैटर्न

ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड; दो पेपर: पेपर-1 (Mathematics - 100 अंक) और पेपर-2 (Physics & Chemistry - 100 अंक)

प्रमुख कॉलेज

जादवपुर विश्वविद्यालय (Jadavpur University), कलकत्ता विश्वविद्यालय (University of Calcutta), और हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

ये भी पढ़ें: JEE Main 2027 Registration Changes: नए नियम, MeriPehchaan का अनिवार्य होना और महत्वपूर्ण तारीखें

3. KCET (कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)

कर्नाटक राज्य के छात्रों के लिए KCET (केसीईटी) एक बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है। KCET 2027 परीक्षा के माध्यम से छात्रों के लिए वहाँ के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों के दरवाजे खुलते हैं।

श्रेणी (Category)

विवरण (Details)

आयोजक संस्था

कर्नाटक एग्जामिनेशन्स अथॉरिटी (KEA)

परीक्षा पैटर्न

ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड; प्रत्येक विषय (Physics, Chemistry, Mathematics) के लिए 60-60 अंक निर्धारित

प्रमुख कॉलेज

RV कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (RVCE), BMS कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (BMSCE), और MS रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MSRIT)

खास बात

कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती; रैंक तैयार करते समय कक्षा 12वीं के बोर्ड अंकों को भी बराबर का महत्व दिया जाता है

ये भी पढ़ें: JEE Main 2027 DigiLocker Login: पंजीकरण और सत्यापन के चरण जानें (Important Guidelines)

4. COMEDK UGET (कर्नाटक के निजी कॉलेजों के लिए)

वैसे तो COMEDK UGET (कॉमेडके यूजीईटी) कर्नाटक के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के संघ द्वारा आयोजित की जाती है, लेकिन इसमें पूरे भारत के छात्र आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र) की अनिवार्यता नहीं होती।

श्रेणी (Category)

विवरण (Details)

आयोजक संस्था

कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK)

परीक्षा पैटर्न

ऑनलाइन (CBT) परीक्षा; जिसमें 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है

प्रमुख कॉलेज

कर्नाटक के 150 से अधिक प्रतिष्ठित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज इसके स्कोर को स्वीकार करते हैं

ये भी पढ़ें: जानिए पीसीएम के किस चैप्टर से आएंगे सबसे ज्यादा सवाल - JEE Main 2027 Chapter-Wise Weightage

5. AP EAPCET (पूर्व में AP EAMCET) और TG EAPCET (तेलंगाना)

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कोर्सेज में दाखिले के लिए क्रमशः AP EAPCET और TG EAPCET आयोजित किए जाते हैं। ये दोनों ही परीक्षाएँ हर साल होती हैं और हजारों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को निर्धारित करती हैं।

श्रेणी (Category)

विवरण (Details)

आयोजक संस्था

JNTU काकीनाडा (आंध्र प्रदेश के लिए) और JNTU हैदराबाद (तेलंगाना के लिए)

परीक्षा पैटर्न

ऑनलाइन मोड; कुल 160 प्रश्न (Mathematics - 80, Physics - 40, Chemistry - 40) पूछे जाते हैं

प्रमुख कॉलेज

JNTU कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आंध्र यूनिवर्सिटी, उस्मानिया यूनिवर्सिटी (हैदराबाद), और CBIT

ये भी पढ़ें: JEE Main 2027 Syllabus PDF in Hindi: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स का पूरा सिलेबस डाउनलोड करें

6. GUJCET (गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)

गुजरात के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए GUJCET एक अनिवार्य परीक्षा है।

श्रेणी (Category)

विवरण (Details)

आयोजक संस्था

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB)

परीक्षा पैटर्न

ऑफलाइन मोड; Physics, Chemistry और Mathematics के कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है

प्रमुख कॉलेज

धीरूभाई अंबानी इंस्टीट्यूट (DA-IICT), निरमा यूनिवर्सिटी, और एल.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अहमदाबाद)

ये भी पढ़ें: JEE Main 2027 के लिए कितने दिन बचे हैं? जानें सेशन 1 और 2 की एग्जाम डेट्स व आखिरी दिनों की रणनीति

7. KEAM (केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल)

KEAM, केरल के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में बी.टेक एडमिशन के लिए यह राज्य स्तरीय परीक्षा आयोजित की जाती है।

श्रेणी (Category)

विवरण (Details)

आयोजक संस्था

कमिश्नर फॉर एंट्रेंस एग्जामिनेशन्स (CEE), केरल

परीक्षा पैटर्न

पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड; रैंक लिस्ट तैयार करने के लिए प्रवेश परीक्षा के अंकों और कक्षा 12वीं के PCM अंकों को 50:50 का वेटेज दिया जाता है

प्रमुख कॉलेज

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग त्रिवेंद्रम (CET), TKM कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, और मॉडल इंजीनियरिंग कॉलेज (कोच्चि)

ये भी पढ़ें: क्या है APAAR ID और क्या इसके बिना नहीं भर पाएंगे JEE Main 2027 का फॉर्म? जानें नियम

प्रमुख राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तुलना

परीक्षा का नाम

राज्य

परीक्षा मोड

नेगेटिव मार्किंग

मुख्य पात्रता (Domicile)

MHT CET

महाराष्ट्र

ऑनलाइन (CBT)

नहीं

महाराष्ट्र के निवासियों को प्राथमिकता (अन्य भी पात्र)

WBJEE

पश्चिम बंगाल

ऑफलाइन (OMR)

हाँ (कैटेगरी अनुसार)

सभी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं

KCET

कर्नाटक

ऑफलाइन

नहीं

केवल कर्नाटक के मूल निवासी पात्र

COMEDK UGET

कर्नाटक

ऑनलाइन (CBT)

नहीं

पूरे भारत के छात्र आवेदन कर सकते हैं

AP EAMCET

आंध्र प्रदेश

ऑनलाइन (CBT)

नहीं

स्थानीय/गैर-स्थानीय नियमों के तहत पात्रता

TG EAPCET

तेलंगाना

ऑनलाइन (CBT)

नहीं

स्थानीय/गैर-स्थानीय नियमों के तहत पात्रता

GUJCET

गुजरात

ऑफलाइन

हाँ (0.25 अंक)

गुजरात बोर्ड/निवासी छात्रों को प्राथमिकता

ये भी पढ़ें: JEE Main 2027 सत्र-1 आवेदन की तारीख नजदीक, लेट फीस से बचने के लिए अभी करें रजिस्ट्रेशन

इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्य टिप्स

  • NCERT पर पकड़ मजबूत करें क्योंकि अधिकांश राज्य स्तरीय परीक्षाओं का सिलेबस राज्य बोर्ड और NCERT की कक्षा 11वीं व 12वीं की किताबों पर आधारित होता है।

  • स्पीड और एक्यूरेसी (Speed & Accuracy) को मेंटेन करें क्योंकि MHT CET और KCET जैसी परीक्षाओं में प्रश्नों का स्तर JEE Main की तुलना में थोड़ा सरल होता है, लेकिन कम समय में अधिक प्रश्न हल करने होते हैं। इसलिए मॉक टेस्ट का अभ्यास बेहद जरूरी है।

  • नेगेटिव मार्किंग का लाभ उठाएं क्योंकि कई परीक्षाओं jaise ki MHT CET, KCET, COMEDK में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, उनमें सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ें: जानिए पीसीएम के किस चैप्टर से आएंगे सबसे ज्यादा सवाल - JEE Main 2027 Chapter-Wise Weightage

2027 सत्र की संभावित तिथियों की तालिका

यहाँ प्रमुख राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के 2027 सत्र की संभावित तिथियों (Tentative Dates) का दिया गया है। इनमें से अधिकांश तिथियां संबंधित परीक्षा बोर्डों द्वारा जारी शुरुआती कैलेंडर और पिछले वर्षों के रुझानों पर आधारित हैं।

परीक्षा का नाम

आवेदन शुरू होने की तिथि (संभावित)

आवेदन की अंतिम तिथि (संभावित)

परीक्षा की संभावित तिथियां

MHT CET 2027

जनवरी 2027 का पहला सप्ताह

फरवरी 2027

पहला प्रयास (PCM): अप्रैल 16 से 26, 2027

दूसरा प्रयास (PCM): मई 10 से 15, 2027

WBJEE 2027

मार्च 2027 का दूसरा सप्ताह

अप्रैल 2027

मई 2027 (चौथा सप्ताह)

KCET 2027

जनवरी 2027 का तीसरा सप्ताह

फरवरी 2027 का तीसरा सप्ताह

अप्रैल 2027 का चौथा सप्ताह

COMEDK UGET 2027

फरवरी 2027 का पहला सप्ताह

मार्च 2027

मई 2027 (दूसरा सप्ताह)

AP EAPCET 2027

फरवरी 2027

मार्च 2027 (बिना लेट फीस)

मई 2027 (दूसरा/तीसरा सप्ताह)

TG EAPCET 2027

फरवरी 2027

अप्रैल 2027 (बिना लेट फीस)

मई 2027

GUJCET 2027

दिसंबर 2026 का मध्य

जनवरी 2027

मार्च 2027 का अंतिम सप्ताह

KEAM 2027

जनवरी 2027

फरवरी 2027

अप्रैल 21 से 26, 2027

ये भी पढ़ें: JEE Main 2027 DigiLocker Login: पंजीकरण और सत्यापन के चरण जानें (Important Guidelines)

2027 सत्र के लिए कुछ प्रमुख अपडेट्स और विवरण

  1. MHT CET 2027 (दो प्रयासों का विकल्प) - इस साल महाराष्ट्र स्टेट CET सेल द्वारा जारी संभावित शेड्यूल के अनुसार, 2027 में यह परीक्षा दो बार (Session 1 और Session 2) आयोजित की जाएगी। दोनों सत्रों के लिए रजिस्ट्रेशन एक साथ शुरू होने की उम्मीद है।

  2. GUJCET 2027 (सबसे पहले आवेदन) - उपरोक्त सभी परीक्षाओं में GUJCET की आवेदन प्रक्रिया सबसे पहले (दिसंबर के मध्य में) शुरू होती है और इसकी परीक्षा भी मार्च के अंत में सबसे पहले आयोजित की जाती है।

  3. केरल के प्रवेश परीक्षा आयुक्त (CEE) के संभावित कार्यक्रम के अनुसार, इंजीनियरिंग और फार्मेसी के लिए KEAM 2027 कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा अप्रैल के तीसरे-चौथे सप्ताह (अप्रैल 21 से 26) में निर्धारित है।

  4. AP और TG EAPCET 2027 - दोनों तेलुगु राज्यों में लेट फीस (Late Fee) के साथ आवेदन करने की सुविधा अप्रैल तक मिलती है, हालांकि छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मार्च/अप्रैल की शुरुआती डेडलाइन से पहले ही फॉर्म भर लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि किसी भी ताजा अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें एवं shiksha.com से जुड़े रहें.

ये भी पढ़ें: जेईई मेन लाइव फोटोग्राफ 2027 (JEE Main Live Photograph 2027): फोटो कैसे लें, नियम और दिशा-निर्देश

Download Important Dates for B.E. / B.Tech Exams

News & Updates

Latest NewsPopular News

Explore Other Exams

Feb '27

COMEDK Application Form 2027

Feb '27

COMEDK Mock Test Release Date ...

Dec '26

BITSAT 2027 Application Form S...

Mar '27

BITSAT 2027 Form Correction Se...

Dec '26

GUJCET 2027 Application Form

Mar '27

GUJCET Admit Card 2027

24 Oct '26 -

22 Nov '26

JEE Main 2027 Registration Ses...

23 Nov '26 -

26 Nov '26

JEE Main 2027 Registration Ses...

20 Oct '26 -

31 Mar '27

VITEEE 2027 Registration

Apr '27

VITEEE 2027 Mock Test Release ...

Jan '27

Last Date for UPESEAT 2027 Pha...

Jan '27

UPESEAT 2027 Exam Date

The list of exams are recommended based on what other exams do the students in your area show interest in
qna

Student Forum

chatAnything you would want to ask experts?
Write here...

Answered 3 days ago

RV College of Engineering (RVCE) has more competition, having 2026 KCET closing ranks for best disciplines in top 1,000 range the closing ranks are 285 (General-All India) and 524 (General-Home State) for Computer Science and Engineering (CSE), and 424 (General-AI) for AI & Machine Learning. In C

...Read more

A

Al Kashaf

Contributor-Level 10

Answered 2 weeks ago

AU-QUASAR, Bengaluru, does not have a clearly published fixed KCET cutoff rank for its B.Tech programmes. Admission depends on entrance exam performance, Class 12 eligibility and a personal interview. Students can also apply through JEE Main, JEE Advanced or the university's own entrance test. It is

...Read more

N

Nainsi

Beginner-Level 2

Answered 3 weeks ago

MS Ramaiah University of Applied Sciences accepts KCET and COMDEK UGET scores for admission to its BTech courses. KCET cut-off 2026 during last round of BTech admission at MS Ramaiah University of Applied Sciences ranged from 6730  (for Mathematics & Computing) to 23901 (for Electrical and Electroni

...Read more

S

Shruti Manchanda

Contributor-Level 10

Answered a month ago

KCET is the most accepting entrance exam in the top Nursing colleges in Karnataka. Listed below are some colleges with their fees.

Top CollegesTuition Fee
ESIC Medical College, GulbargaINR 81,800
Acharya Institute of Health SciencesINR 2.85 lakh
Bangalore Medical College and Research InstituteINR 50,600
St. John's National Academy of Health SciencesINR 5.6 lakh
East Point Group of InstitutionsINR 5.6 lakh

T

Tasbiya Khan

Contributor-Level 10

Answered 2 months ago

For B.Sc. Nursing admission through KCET, students usually need a rank under 30,000 to get into top government and premier private colleges. Private colleges, on the other hand, accept ranks up to 2,00,000 or even higher.

T

Tasbiya Khan

Contributor-Level 10

Answered 2 months ago

The KCET 2026 Round 1 cutoff for BMS College of Engineering for BE in CSE course has already been released. For the General AI category, the Round 1 cutoff was 1920.5.

16214925
Divya Shakti Shukla

Contributor-Level 8

Answered 2 months ago

Yes, RNSIT offers scholarship based on KCET scores to B.E/ BTech students. Check below eligibility to avail the scholarship:

EligibilityScholarship Amount
CET RANK 3000 and lesserTuition Fees (waiver)

 

G

Gaurika Chhabra

Contributor-Level 10