जेईई मेन लाइव फोटोग्राफ 2027 (JEE Main Live Photograph 2027): फोटो कैसे लें, नियम और दिशा-निर्देश

Joint Entrance Exam (JEE) Main 2027 ( JEE Main )

shadow

JEE Main 2027 Registration Session 1

24 Oct '26 - 22 Nov '26

Vikrant
Vikrant Shukla
Deputy Manager
Updated on Oct 30, 2026 17:42 IST
NTA has made the JEE Main Live Photograph 2027 feature mandatory for security. This article clearly outlines how to successfully capture live images using a webcam or smartphone for the JEE Main Application Form 2027. We explain NTA rules on how to take a photo on white background, lighting, and avoiding rejection.

NTA द्वारा अनिवार्य JEE Main Live Photograph 2027 के नियमों को ध्यान से समझें, ताकि तकनीकी गलती के कारण आपका JEE Main Application Form 2027 रिजेक्ट न हो।

JEE Main Live Photograph 2027 In Hindi

JEE Main Live Photograph 2027 In Hindi

JEE Main Live Photograph 2027 In Hindi: National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित भारत की सबसे कठिन Joint Entrance Examination (JEE Main) परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए NTA ने लाईव फोटोग्राफ को सम्मिलित किया है. JEE Main 2027 परीक्षा के लिए लाइव फोटो कैप्चर करते समय क्या आपका बैकग्राउंड और लाइटिंग सही है? या इसमें कोई त्रुटि है, आज का हमारा आर्टिकल इसी विषय पे है। यहाँ हम जानेंगे कैसे JEE Main Application Form 2027 भरते समय आपको लाइव फोटो लेनी है, NTA के आधिकारिक नियम क्या हैं और किन गलतियों से बचना है।

Also read: जेईई मेन 2027 पेमेंट फेल, पैसे कट गए? जानें क्या करें: JEE Main 2027 Fee Payment Issues & Solutions

LIVE
7 minutes ago
JEE Mains 2027 Registration [LIVE]: Last Date 22 Nov, Documents Required, How to Fill Form @ jeemain.nta.nic.in
Documents requited for JEE Mains registration 2027
Read more details
View previous updates
Table of contents
  • क्या है JEE Main Live Photograph प्रक्रिया?
  • NTA Live Photo Capture का नियम क्यों जरूरी है?
  • How to Take JEE Main Live Photograph 2027: लाइव फोटो लेने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया
  • चरण 3: पोज और फेस अलाइनमेंट (Face Alignment)
  • चरण 4: कैप्चर और प्रीव्यू (Capture & Save)
  • JEE Main Live Photograph 2027: महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और नियम
  • फॉर्म रिजेक्शन से बचने के लिए क्या न करें? (Common Mistakes to Avoid)
View Moreaccroadian

क्या है JEE Main Live Photograph प्रक्रिया?

सर्वप्रथम ये जानना आवश्यक है की ये लाइव फोटोग्राफ क्या है? दरअसल कई छात्र आवेदन करते समय अक्सर पुराने या एडिट किए फोटोग्राफ अपलोड कर देते हैं, जिससे परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान मिलान नहीं हो पाता। इसी समस्या को रोकने के लिए NTA ने कंप्यूटर वेबकैम या मोबाइल ऐप के जरिए लाइव तस्वीर खींचने का नियम लागू किया है।

इस परीक्षा को सुरक्षित और धांधली-मुक्त बनाने के लिए NTA नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहा है। JEE Main 2027 Registration की आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवार की पहचान को सत्यापित करने के लिए JEE Main Live Photograph 2027 यानी लाइव फोटो कैप्चर की व्यवस्था को अनिवार्य और बेहद सख्त रखा गया है। आइये विस्तार से जानते हैं इस के बारे में।

⚡ Check JEE Mains Chapterwise PYQ PDF

Streamline your JEE Main 2027 Preparation.

📄 Download PDF

NTA Live Photo Capture का नियम क्यों जरूरी है?

NTA ने MeriPehchaan पोर्टल (NSSO) के माध्यम से डिजिटल वेरिफिकेशन के साथ-साथ लाइव फोटो की अनिवार्यता इसलिए की है ताकि:

  1. परीक्षा में किसी दूसरे (Impersonator) के बैठने की गुंजाइश खत्म किया जा सके।

  2. काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट के समय छात्र की वास्तविक पहचान सुरक्षित रहे।

  3. पुराने, धुंधले या अत्यधिक फिल्टर्ड/एडिटेड फोटो के कारण फॉर्म रिजेक्ट होने की समस्या से बचा जा सके।

Also read: How to fill JEE Main 2027 application form?

How to Take JEE Main Live Photograph 2027: लाइव फोटो लेने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया

जब आप अपना JEE Main Application Form 2027 ऑनलाइन भरते हैं और दस्तावेज अपलोड करने वाले चरण (Document Upload Stage) पर पहुंचते हैं, तब आपको लाइव फोटो कैप्चर करने का विकल्प मिलता है। इसे पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

चरण 1: डिवाइस और कैमरा सेटअप

  • यदि आप लैपटॉप या डेस्कटॉप से फॉर्म भर रहे हैं, तो चेक करें की आपके सिस्टम का वेबकैम (Webcam) ठीक से काम कर रहा हो और उसकी लेंस साफ हो।

  • यदि आपके कंप्यूटर में कैमरा नहीं है, तो NTA पोर्टल पर एक QR Code दिखाई देगा। आप अपने स्मार्टफोन से उस QR Code को स्कैन करके अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे से भी लाइव फोटो ले सकते हैं।

Also read: JEE Main 2027 reservation policy

चरण 2: सही वातावरण और लाइटिंग का चयन

  • एक ऐसे कमरे में बैठें जहां पर्याप्त रोशनी (Good Lighting) हो। प्रकाश का स्रोत (Light Source) आपके सामने होना चाहिए, न कि आपके पीछे।

  • अगर लाइट पीछे होगी, तो आपके चेहरे पर अंधेरा (Shadow) छा जाएगा।

  • आपके पीछे की दीवार या बैकग्राउंड प्लेन और सफेद (White Background) होना चाहिए। दीवार पर कोई पोस्टर, पेंटिंग या डिज़ाइन नहीं होना चाहिए।

Also read: Age Limit for JEE Main

चरण 3: पोज और फेस अलाइनमेंट (Face Alignment)

  • कैमरे के बिल्कुल सामने सीधे बैठें। आपका चेहरा न तो ऊपर की तरफ झुका होना चाहिए और न ही नीचे की तरफ।

  • कैमरे के लेंस की ओर सीधे देखें। कैमरे की स्क्रीन पर दिखने वाले अंडाकार फ्रेम (Oval Frame) के भीतर अपने पूरे चेहरे को अलाइन (Align) करें।

  • आपके दोनों कान साफ दिखाई देने चाहिए और चेहरे के भाव सामान्य (Neutral Expression) होने चाहिए (ज्यादा मुस्कुराने या मुंह खोलने से बचें)।

Also read: Attempt Limit for JEE Mains

चरण 4: कैप्चर और प्रीव्यू (Capture & Save)

  • स्क्रीन पर दिए गए 'Capture Photo' बटन पर क्लिक करें।

  • फोटो क्लिक होने के बाद उसका प्रीव्यू (Preview) ध्यान से देखें। यदि फोटो धुंधली है या रोशनी कम है, तो 'Retake' पर क्लिक करके दोबारा साफ फोटो लें।

  • फोटो संतुष्ट होने पर ही 'Save/Submit' बटन दबाएं।

Also Check: JEE Main Chapterwise PYQ PDF Download

JEE Main Live Photograph 2027: महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और नियम

NTA के अनुसार लाइव फोटो लेते समय निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य है:

  • तस्वीर में आपका चेहरा कम से कम 80% दिखना चाहिए। माथे से लेकर ठुड्डी (Chin) तक सब कुछ साफ दिखना चाहिए।

  • यदि आप नजर का चश्मा पहनते हैं, तो आप चश्मा पहनकर फोटो ले सकते हैं। ध्यान रहे कि चश्मे के शीशे पर कैमरे की लाइट का कोई रिफ्लेक्शन (Glare) न हो और आपकी आंखें साफ दिखें।

  • धूप का चश्मा (Sunglasses) या रंगीन लेंस पूरी तरह वर्जित हैं।

  • फोटो लेते समय सिर पर टोपी, मफलर, हुडी या स्कार्फ नहीं होना चाहिए। हालांकि, धार्मिक कारणों से पहने जाने वाले हिजाब या पगड़ी की अनुमति है, बशर्ते उससे चेहरा न छिपे।

  • फोटो कैप्चर करते समय चेहरे पर किसी प्रकार का फेस मास्क नहीं होना चाहिए।

फॉर्म रिजेक्शन से बचने के लिए क्या न करें? (Common Mistakes to Avoid)

  • मोबाइल से QR Code स्कैन करके फोटो लेते समय 'सेल्फी' की तरह angle न लें। फोन को आंखों के समानांतर (Eye Level) पर सीधा रखकर ही फोटो खींचें।

  • यदि कमरे में पीली या बहुत कम रोशनी है, तो फोटो धुंधली आएगी जिससे NTA का ऑटोमेटेड सिस्टम उसे रिजेक्ट कर सकता है।

  • फ्रेम में आपके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति, पालतू जानवर या बैकग्राउंड में कोई वस्तु नहीं दिखाई देनी चाहिए।

फॉर्म रिजेक्शन से बचने के लिए हमने एक विस्तृत आर्टिकल बनाया हुआ है जिससे छात्रों को आसानी होगी। आप इस लिंक पे क्लिक करके उस आर्टिकल पे जा सकते हैं.

Also read: JEE Main Application Form 2027 भरते समय ये गलतिया पड़ सकती हैं भारी - Check Common Mistakes to Avoid here

उपरोक्त टिप्स के अलांवा छात्रों को लाइव फोटो लेते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, एक अच्छे वेबकैम या अच्छे फ्रंट कैमरे वाले फोन का इस्तेमाल करें ताकि भविष्य में एडमिट कार्ड जारी होने या परीक्षा केंद्र पर वेरिफिकेशन के समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

JEE Main Application Form 2027 को सफलतापूर्वक सबमिट करने के लिए लाइव फोटोग्राफ बेहद महत्वपूर्ण है। NTA द्वारा निर्धारित JEE Main 2027 Dates से पहले अपने फॉर्म को बिना किसी गलती के पूरा करें।

💡Read more details on documents needed to apply -> JEE Main 2027 photo and signature size guidelines | List of documents needed for JEE Main 2027 registrations

Download Important Dates for B.E. / B.Tech Exams

News & Updates

Latest NewsPopular News

Explore Other Exams

Apr '27

JEE Advanced 2027 Registration

May '27

JEE Advanced Admit Card 2027 R...

Dec '26

BITSAT 2027 Application Form S...

Mar '27

BITSAT 2027 Form Correction Se...

Oct '26

SRMJEEE 2027 Notification

1 Nov '26 -

17 Apr '27

SRMJEEE 2027 Registration Phas...

Feb '27

COMEDK Application Form 2027

Feb '27

COMEDK Mock Test Release Date ...

7 Oct '26

WBJEE 2026 Decentralised Couns...

4 Oct '26

WBJEE 2026 Decentralised Couns...

20 Oct '26 -

31 Mar '27

VITEEE 2027 Registration Start...

Apr '27

VITEEE 2027 Mock Test Release ...

The list of exams are recommended based on what other exams do the students in your area show interest in
qna

Student Forum

chatAnything you would want to ask experts?
Write here...

Answered 3 days ago

Yes, JEE Main is compulsory to get admission in BTech at BIT Mesra. AAdmissions for regular seats are conducted through centralised counseling platforms governed by JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) and CSAB (Central Seat Allocation Board).

R

Raj Priya

Contributor-Level 10

Answered 3 days ago

Candidates can check below the scholarship offered at BIT Mesra based on JEE Main rank: 

percentage of Tuition Fee Waiver

All India Rank range of JEE-Main

General category candidates

All India Rank range of JEE-Main

SC /ST category candidates

100%

upto 1000

 Upto 5000

75%

1001-2500

5001-15000

50%

2501-4000

15001-25000

R

Raj Priya

Contributor-Level 10

Answered 4 days ago

If your JEE Main score is not strong, Galgotias University can be a practical option to consider. It offers multiple B.Tech programmes and gives preference to JEE Main scores while also allowing admission based on its programme-specific eligibility criteria. Compare fees, branch, curriculum, and opp

...Read more

A

Ayush Rawat

Beginner-Level 2

Answered 4 days ago

For the General All-India category at DIT University Dehradun, the JEE Main Round 1 closing ranks generally range from 1,20,000 to 2,50,000.

P

Priyanshu Rawat

Beginner-Level 2

Answered a week ago

JECRC University Scholarship based on JEE Main scores is offered to BTech students. Check below eligibility and amount offered to BTech students at JECRC University:

Scholarship Criteria

Eligible Degree Programmes

Amount as percentage of Tuition Fee

JEE (Main) 2026 Percentile Score 85 to 89.99 (General Category)

All BTech Programmes

15%

JEE (Main) 2026 Percentile Score more than 90 (General Category)

All BTech Programmes

25%

G

Gaurika Chhabra

Contributor-Level 10

Answered 2 weeks ago

Top Aerospace and Aeronautical Engineering colleges in India that do not require JEE Main rely instead on private entrance exams, state-level tests, or direct merit admissions. Check the table below for the Aerospace engineering colleges in India without JEE.

Top CollegesTuition Fee
Amity University, NoidaINR 11.4 lakh
Presidency University, BangaloreINR 9 lakh
SNS College of TechnologyINR 2 lakh
Parul UniversityINR 7.8 Lacs - INR 10.8 lakh
Amity University, MumbaiINR 4.24 lakh

T

Tasbiya Khan

Contributor-Level 10

Answered a month ago

According to the tentative schedule, JEE Main 2027 counselling registration is likely to commence in June 2027 after the conclusion of both exam sessions.

H

Himani Chopra

Beginner-Level 5

Answered a month ago

The cutoff rank in Round 7 for BTech Computer Science & Engineering under General All India category is 53,013. It is the most competitive branch in the institute.

H

Himani Chopra

Beginner-Level 5

Answered a month ago

Yes, JEE Main is compulsory for admission in B.Tech course at SGSITS.

H

Himani Chopra

Beginner-Level 5

Answered a month ago

After qualifying JEE Main, students need to register themselves for MP BE Counselling, choose colleges/branches, attend rounds and verify documents to secure admission.

H

Himani Chopra

Beginner-Level 5