Updated on Feb 3, 2020 17:30 IST
उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) राज्य-स्तर परीक्षा है जो उत्तर प्रदेश के विद्यालयों के लिए प्राथमिक (कक्षा १-५) और उच्च प्राथमिक (कक्षा ६-८) स्तर के शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए वर्ष में एक बार आयोजित होती है| प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी) UPTET  की परीक्षा आयोजित करता है|

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) राज्य-स्तर परीक्षा है जो उत्तर प्रदेश के विद्यालयों के लिए प्राथमिक (कक्षा १-५) और उच्च प्राथमिक (कक्षा ६-८) स्तर के शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए वर्ष में एक बार आयोजित होती है | प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी) UPTET  की परीक्षा आयोजित करता है |

UPTET Eligibility 2019: Educational qualification, age limit & reservation

नवीनतम अपडेट:

  •       जनवरी २०: UPTET २०२० की अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की सुविधा जनवरी १७ को बंद हो गयी है| अब UPTET की अंतिम उत्तर कुंजी परीक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जनवरी ३१ को जारी होगी|
  •       जनवरी १६: UPTET उत्तर कुंजी २०२० को चुनौती देने की खिड़की जनवरी १७ को बंद हो जाएगी| उम्मीदवार अनंतिम UPTET  उत्तर कुंजी के खिलाफ परीक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट पर ५०० रूपए प्रति प्रश्न देकर आपत्ति उठा सकते हैं| और पढ़ें: UPTET  २०२० की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अंतिम तारीख़ कल है|  
  •       जनवरी १४: आधिकारिक UPTET उत्तर कुंजी २०२० परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जनवरी १४ को जारी हो गयी है| उम्मीदवार परीक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट पर UPTET की अनंतिम उत्तर कुंजी २०२० देख सकते हैं और उसके खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं| और पढ़ें: आधिकारिक UPTET अनंतिम उत्तर कुंजी २०२० जारी हो गयी है|
  •       जनवरी ८: UPTET २०२० जनवरी ८ को सुबह १०:०० बजे से दोपहर १२:३० बजे तक (पेपर १ के लिए) और दोपहर २:३० बजे से शाम के ५:०० बजे तक (पेपर २ के लिए) आयोजित हुआ था| शिक्षा ने जितने छात्रों से बात की थी उसमें से अधिकाँश छात्रों ने बताया था कि परीक्षा मध्यम कठिनाई स्तर की थी| छात्रों द्वारा UPTET  पेपर १ का विश्लेषण और छात्रों द्वारा UPTET पेपर २ का विश्लेषण पूरा देखें|  

UPTET क्या है?

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) राज्य-स्तर परीक्षा है जो उत्तर प्रदेश के विद्यालयों के लिए प्राथमिक (कक्षा १-५) और उच्च प्राथमिक (कक्षा ६-८) स्तर के शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए वर्ष में एक बार आयोजित होती है| प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी) UPTET  की परीक्षा आयोजित करता है| लेकिन २०१९ में परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट-  http://updeled.gov.in पर UPTET  अधिसूचना जारी की थी| 

प्रत्येक वर्ष लगभग १५ लाख उम्मीदवार UPTET  की परीक्षा देते हैं| २०१९ में कुल १६,३४,२४९ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था| २०१८ में कुल १८.२५ लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था और १७ लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी| 

Staying updated about the latest educational events is just a click away
Enter Mobile Number

पढ़ें: टीईटी क्या है? मशहूर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की सूची 

UPTET  २०१९ के मुख्य अंश

परीक्षा का नाम

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET)

कौन आयोजित करता है

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी)

परीक्षा का स्तर

राज्य

परीक्षा की आवृत्ति

वर्ष में एक बार

परीक्षा का मोड

ऑफलाइन

परीक्षा की अवधि

१५० मिनट

भाषा

अंग्रेजी और हिंदी

परीक्षा का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश की विद्यालयों में शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए उम्मीदवारों का चयन

परीक्षा लेने वाले

१७ लाख

ऑफिसियल वेबसाइट

http://updeled.gov.in

UPTET  की उत्तर कुंजी २०२०

UPTET की अंतिम उत्तर कुंजी २०२० जनवरी ३१ को जारी होगी| उत्तर कुंजी परीक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगी| अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर UPTET २०२० का परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट पर फरवरी ७ को जारी होगा| 

Upcoming Sarkari Exam Dates

CDS 1 Exam 2026

12 Apr '26

NDA 1 2026 Exam Date

12 Apr '26

MAHA TET 2026 Application Form

27 Mar '26 - 16 Apr '26

SSC CGL ...

1 Apr '26 - 30 Apr '26

Check live updates

SSC CHSL 2026 Tier 1 Applicati...

1 Apr '26 - 30 Apr '26

UPSC ESE (IES) 2026 Mains Exam Date

21 Jun '26

UPSC CAPF 2026 Exam

19 Jul '26

IBPS PO 2026 Prelims Exam

22 Aug '26 - 23 Aug '26

RRB NTPC 2026 Notification

31 Aug '26

TNPSC Group 4 2026 Application...

6 Oct '26 - 5 Nov '26

आधिकारिक UPTET  अनंतिम उत्तर कुंजी २०२० जनवरी १४ को जारी हो गयी थी| कुंजी को जारी करने के साथ साथ एनटीए ने अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने की खिड़की भी खोल दी है| उम्मीदवार जनवरी १७ तक परीक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट पर डाउनलोड करके UPTET  उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठा सकते थे| उम्मीदवार अपने पंजीकृत खाते में लॉग इन करके उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते थे (जवाबों/प्रश्नों में विसंगति के मामले में)| लेकिन उम्मीदवारों को ५०० रूपए प्रति प्रश्न ऑनलाइन शुल्क भरना था| 

UPTET  परीक्षा २०२० का विश्लेषण

UPTET  २०२० अब ख़त्म हो गया है| परीक्षा पेपर १ के लिए सुबह १०:०० बजे से दोपहर १२:३० बजे तक और पेपर २ के लिए दोपहर २:३० बजे से शाम ५:०० बजे तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में आयोजित हुई थी| परीक्षा ख़त्म होने के तुरंत बाद ही शिक्षा के छात्रों से दोनों पेपर की कठिनाई स्तर के बारे में पूछा|

UPTET  पेपर-१ मध्यम कठिनाई स्तर का था| लेकिन सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट २०१९ (सीटीईटी २०१९) के मुकाबले पेपर मुश्किल था| UPTET पेपर-२ का स्तर भी मध्यम से कठिन था| सीटीईटी पेपर-२ के मुकाबले परीक्षा ज्यादा कठिन थी| 

महत्वपूर्ण UPTET परीक्षा की तारीख़े और कार्यक्रम २०२०

UPTET  की परीक्षा की तारीख़े २०२० जारी  हो गयी हैं| UPTET  २०२० की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तारीख़े और कार्यक्रम नीचे देखें:

UPTET कार्यक्रम

UPTET २०२० की तारीख़े

UPTET  को मुख्य विशेषताएँ

UPTET अधिसूचना

अक्टूबर ३१, २०१९

UPTET २०१९ अधिसूचना अक्टूबर ३१ को जारी हो गयी है|

UPTET आवेदन पत्र जारी हो गया है

नवम्बर १, २०१९

UPTET २०१९ का आवेदन पत्र नवम्बर १ को जारी हो गया है|

आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी

नवम्बर २०, २०१९

आवेदन प्रक्रिया नवम्बर २० को ख़त्म हो गयी थी|  

आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख़

नवम्बर २१, २०१९

पंजीकृत उम्मीदवार नवम्बर २१ तक आवेदन शुल्क भर सकते थे| इस वर्ष आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए सुधार कर ६०० रूपए कर दी है और एससी/एसटी वर्ग के लिए ४०० रूपए|  

भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट

नवम्बर २२, २०१९

पंजीकृत उम्मीदवार नवम्बर २२ तक भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं|

UPTET प्रवेश पत्र

दिसम्बर १२, २०१९

UPTET प्रवेश पत्र २०१९ दिसम्बर १२ को ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी हो गया था|

UPTET प्रवेश पत्र

जनवरी २, २०२०

जनवरी ८ की परीक्षा के लिए UPTET प्रवेश पत्र फिर से जनवरी २ को जारी हो गया था|

UPTET की परीक्षा

जनवरी ८, २०२०

UPTET २०२० की परीक्षा जनवरी ८ को आयोजित हुई थी| पहले परीक्षा दिसम्बर २२, २०१९ को आयोजित होने वाली थी| लेकिन, सीएए के खिलाफ विरोध की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी|  

UPTET प्रारंभिक उत्तर कुंजी

जनवरी १४, २०२०

पहले, UPTET की प्रारंभिक उत्तर कुंजी दिसम्बर २६ को जारी होने वाली थी| लेकिन, परीक्षा के स्थगित होने पर प्रारंभिक उत्तर कुंजी अब जनवरी १४ को जारी होगी|

उत्तर कुंजी पर आपत्ति

जनवरी १४-१७, २०२०

उम्मीदवार द्वारा प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्ति (अगर कोई है) जनवरी १७ तक उठायी जा सकती है| 

UPTET अंतिम उत्तर कुंजी

जनवरी ३१, २०२०

अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त किये गए आपत्ति के आधार पर अंतिम UPTET २०२० की उत्तर कुंजी जनवरी ३१ को जारी की जाएगी| 

UPTET का परिणाम

फरवरी ७, २०२०

अंतिम कुंजी के आधार पर, UPTET २०२० का परिणाम फरवरी ७ को जारी किया जायेगा|

UPTET  पात्रता २०२०

UPTET २०२० की पात्रता को पूरा करने के लिए जो मूल मानदंड उम्मीदवारों को पुरे करने की ज़रुरत हैं, वो हैं:

  •       उम्मीदवारों ने किसी भी विषय में स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी की होनी चाहिए|
  •       उम्मीदवार १८ से ३५ वर्ष के बीच होना चाहिए
  •       उम्मीदवार भारत/नेपाल/बटन/तिब्बत का नागरिक होना चाहिए

पूरी UPTET पात्रता देखें|

 

UPTET  पंजीकरण रुझान

२०१९ में, पिछले साल किये गए लगभग १८ लाख पंजीकरणों के मुकाबले १६ लाख से भी अधिक उम्मीदवारों ने UPTET की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है| कुल आवेदन जो इ स वर्ष प्राप्त हुए हैं उसमें से १०.५ लाख से भी अधिक पंजीकरण पेपर १ के लिए हुए हैं और ५.५ लाख से भी अधिक पंजीकरण पेपर २ के लिए हुए हैं| 

UPTET  की चयन प्रक्रिया

UPTET  की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  •       लिखित परीक्षा: UPTET की परीक्षा में दो पेपर होते हैं| पेपर-१ उन उम्मीदवारों को देना होता है जो कक्षा १-५ को पढ़ाना चाहते हैं| पेपर-२ उन उम्मीदवारों को देना होता है जो कक्ष ६-८ को पढ़ाना चाहते हैं| जो उम्मीदवार क्ष १-८ को पढ़ाना चाहते हैं उन्हें दोनों पेपर देने होते हैं|
  •       UPTET का परिणाम: UPTET का परिणाम परीक्षा संचालन प्राधिकरण द्वारा परीक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट पर घोषित होता है| जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में न्यूनतम ६०% अंक प्राप्त करते हैं वो UPTET योग्य घोषित होते हैं|
  •       UPTET का पात्रता प्रमाणपत्र: जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर लेते हैं उन्हें परीक्षा प्राधिकरण द्वारा पात्रता प्रमाणपत्र जारी होता है| जिन उम्मीदवारों के पास प्रमाणपत्र होता है वो उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं| UPTET का पात्रता प्रमाणपत्र पांच साल तक वैध रहता है|

 

UPTET की परीक्षा वाले दिन के दिशा निर्देश

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट ऑफलाइन मोड में कलम-और-कागज़ आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित होता है| UPTET की परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों को जो कुछ महत्वपूर्ण चीज़ें दिमाग में रखने की ज़रुरत है, वो हैं:

  •       उम्मीदवार को आवंटित UPTET के परीक्षा केंद्र में कम से कम दो बॉल-पॉइंट पेन काले और नीले रंग के और पेंसिल ले जानी चाहिए|
  •       उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में UPTET प्रवेश पत्र ज़रूर ले जाना चाहिए|
  •       प्रवेश पत्र के साथ साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में दो पासपोर्ट साइज़ की तस्वीर और फोटो आईडी प्रमाण (पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी कार्ड/पासपोर्ट/आधार कार्ड/राशन कार्ड) ले जाना चाहिए|
  •       उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी पढ़ने की वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर और डिजिटल घड़ी नहीं ले जानी चाहिए|

UPTET की परीक्षा  से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल: क्या UPTET ऑनलाइन मोड में आयोजित होता है?

जवाब: नहीं, UPTET परीक्षा ऑफलाइन मोड में कलम-और-कागज़ आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित होता है|

सवाल: UPTET की परीक्षा के लिए आवेदन करने लिए आयु सीमा क्या है?

जवाब: UPTET की परीक्षा के पिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम १८ वर्ष और अधिकतम ३५ वर्ष का होना चाहिए|

सवाल: UPTET के पात्रता प्रमाणपत्र की वैधता क्या है?

जवाब: UPTET का पात्रता प्रमाणपत्र पांच साल तक वैध होता है|

सवाल: UPTET पास करने के लिए कितने पेपर देने पड़ते हैं?

जवाब: जो उम्मीदवार कक्षा १-५ को पढ़ाना चाहते हैं उन्हें पेपर-१ को पास करने की ज़रुरत है| जो उम्मीदवार कक्षा ६-८ को पढ़ाना चाहते हैं उन्हें पेपर-२ को पास करने की ज़रुरत है| जो उम्मीदवार कक्षा १-८ को  पढ़ाना चाहते हैं उन्हें दोनों पेपर पास करने की ज़रुरत है|

सवाल: एक उम्मीदवार UPTET परीक्षा में कितने प्रयास कर सकता है?

जवाब: UPTET परीक्षा में उम्मीदवार कितने भी प्रयास कर सकता है| इसका मतलब है अगर उम्मीदवार पात्रता मानदंड पूरा करता है तो वो जितनी बार चाहे उतनी बार परीक्षा दे सकता/सकती है|

सवाल: UPTET परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन होता है क्या?

जवाब: नहीं, UPTET परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है| इसका मतलब है परीक्षा में गलत जवाब के लिए उम्मीदवार को शून्य अंक मिलते हैं|

सवाल: UPTET की परीक्षा किस भाषा में आयोजित होती है?

जवाब: UPTET की परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आयोजित होती है| इसका मतलब है परीक्षा में उम्मीदवार इनमें से कोई भी भाषा चुन सकता है|

सवाल: UPTET वर्ष में कितनी बार आयोजित होती है?

जवाब: UPTET की परीक्षा वर्ष में नवम्बर/दिसम्बर में एक बार आयोजित होती है|

सवाल: UPTET परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को नौकरी कैसे मिलती है?

जवाब: UPTET की परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को पात्रता प्रमाणपत्र जारी होता है| UPTET की पात्रता प्रमाणपत्र के आधार पर उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में अलग अलग शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं| ये ध्यान में रखें की UPTET की परीक्षा सिर्फ एक योग्यता मानदंड है और उम्मीदवार को नौकरी की गारंटी नहीं देता है| 

सवाल: UPTET का परीक्षा केंद्र उम्मीदवारों को कैसे आवंटित होता है?

जवाब: आवेदन पत्र में उम्मीदवारों द्वारा लिखे गए शहर की पसंद के आधार पर उन्हें UPTET  का परीक्षा केंद्र आवंटित होता है|

सवाल: परीक्षा के आवेदन करने के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड क्या है?

जवाब: परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विषय से स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी की हो|

 



About the Author
This is a collection of news and articles on various topics ranging from course selection to college selection tips, exam preparation strategy to course comparison and more. The topics are from various streams inclu Read Full Bio
Download Important Dates for Sarkari Exams Exams

Explore Other Exams

30 Mar '26

CTET 2026 Result

12 Mar '26

CTET 2026 answer key

Apr '26

SSC CGL 2026 Notification Date

Apr '26

SSC CGL 2026 Tier-2 Result

10 Nov '25

HTET 2024 Result

1 Aug '25

HTET 2024 Answer Key

7 Mar '24

MP Police Constable Result

15 Sep '23

MP Police Constable Answer Key

22 Aug '26 -

23 Aug '26

IBPS PO 2026 Prelims Exam

4 Oct '26

IBPS PO 2026 Mains Exam

9 Nov '25

IBPS SO Mains Exam 2025

1 Jul '25 -

28 Jul '25

IBPS SO application form 2025

21 Jun '26

UPSC ESE (IES) 2026 Mains Exam...

8 Feb '26

UPSC ESE (IES) 2026 Prelims Ex...

31 Jan '25

RBI Assistant 2025 Notificatio...

31 Dec '23

RBI Assistant mains exam 2023

The list of exams are recommended based on what other exams do the students in your area show interest in
qna

Student Forum

chatAnything you would want to ask experts?
Write here...

Answered a month ago

Hi Rajiva,

The Uttar Pradesh Education Service Selection Commission conducted the UP TET 2013-14 exam offline across the state. The result was released online in 2014. The Commission has removed the result PDFs from its official website. You can join the groups in the Social Media and can get the re

...Read more

M

Manori Malhotra

Contributor-Level 6