RRB NTPC 2019 परीक्षा तिथियां, प्रवेश पत्र, आवेदन पत्र और रिक्तियों

RRB Non Technical Popular Categories 2026 ( RRB NTPC )

shadow

RRB NTPC 2026 Graduate Posts (06/2026) Application

8 Oct '26 - 6 Nov '26

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC २०१९ की अधिसूचना केंद्रीयकृत रोज़गार सूचना सं. सीईएन ०१/२०१९ के अंदर घोषित किया है| नॉन तेच्निअल पोपुलर केटेगरी (NTPC) के स्नातक और स्नातक पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनने के लिए ये परीक्षा आयोजित होती है|

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC २०१९ की अधिसूचना केंद्रीयकृत रोज़गार सूचना सं. सीईएन ०१/२०१९ के अंदर घोषित किया है| नॉन तेच्निअल पोपुलर केटेगरी (NTPC) के स्नातक और स्नातक पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनने के लिए ये परीक्षा आयोजित होती है |

RRB NTPC exam 2019: Railways yet to hire exam conducting agency

नवीनतम अपडेट:

जनवरी २१, २०२०: आरआराबी अधिकारियों के अनुसार प्राधिकरण अभी भी परीक्षा आयोजित करने के लिए निजी संस्था को चुनने की प्रक्रिया में है और उसमें वक़्त लगेगा| परीक्षा की तारीख़ें अगले महीने में जारी होने की संभावना नहीं है| RRB NTPC परीक्षा २०१९: रेलवे को अभी भी परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था को नियुक्त करना बाकी है, इसके बारे में और पढ़ें|

जनवरी ९, २०२०: CBT के पहले चरण के लिए RRB NTPC २०२० की परीक्षा की तारीख़ें जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी २०२० के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है| परीक्षा का शहर और प्रवेश पत्र परीक्षा के कुछ दिन पहले जारी होगा| RRB ग्रुप डी, एनटीपीडी की परीक्षा की तारीख़ें जनवरी अंत तक घोषित होने की संभावना है, इसके बारे में और पढ़ें|

Staying updated about the latest educational events is just a click away
Enter Mobile Number
Table of contents
  • RRB NTPC २०१९ क्या है?
  • RRB NTPC २०१९ के मुख्य अंश
  • RRB NTPC २०१९ की पात्रता का मानदंड
  • RRB NTPC २०१९ की तारीख़ें
  • RRB NTPC २०१९ की रिक्तियां
  • RRB NTPC की चयन प्रक्रिया
  • RRB NTPC २०१९ की परीक्षा वाले दिन के दिशा निर्देश
  • RRB NTPC २०१९ का पंजीकरण सांख्यिकी
  • RRB NTPC २०१९ से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
View Moreaccroadian

RRB NTPC २०१९ क्या है?

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC २०१९ की अधिसूचना केंद्रीयकृत रोज़गार सूचना सं. सीईएन ०१/२०१९ के अंदर घोषित किया है| नॉन तेच्निअल पोपुलर केटेगरी (NTPC) के स्नातक और स्नातक पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनने के लिए ये परीक्षा आयोजित होती है|

Upcoming Sarkari Exam Dates

IBPS RRB PO Prelims Exam 2026

21 Nov '26 - 22 Nov '26

CTET 2026 Sep Session Exam

12 Dec '26 - 13 Dec '26

SSC CGL 2026 Tier-2 Exam Dates

31 Dec '26

TNPSC Group 4 2026 Application...

6 Oct '26 - 5 Nov '26

RRB NTPC भर्ती के अंदर जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिसटेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिसटेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइम कीपर, कमर्शियल अपरेंटिस और विभिन्न जोनल रेलवे में स्टेशन मास्टर और इंडियन रेलवे की प्रोडक्शन यूनिट की पदें शामिल हैं|

RRB NTPC २०१९ की परीक्षा मार्च २८ से अप्रैल ३०, २०२० तक आयोजित होने की संभावना है| ३५,००० से भी ज्यादा RRB NTPC की रिक्तियों के लिए कुल १.२६ करोड़ आवेदन आये हैं|

RRB NTPC २०१९ के मुख्य अंश

परीक्षा का नाम

RRB NTPC

कौन आयोजित करता है

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

परीक्षा का स्तर

राष्ट्रीय

परीक्षा श्रेणी

स्नातक पद- कक्षा १२वीं पास

स्नातक पद- स्नातक स्तर की पढाई

परीक्षा का मोड

ऑनलाइन

कुल रिक्तियां

३५,२०८

ऑफिसियल वेबसाइट

indianrailways.gov.in

RRB NTPC २०१९ की पात्रता का मानदंड

RRB NTPC की पात्रता का मानदंड आयु और शैक्षिक योग्यता के संदर्भ में नीचे दिया गया है|

आयु सीमा

७वीं CPC स्तर २ और ३ के स्नातक पदों के लिए उम्मीदवारों को जुलाई १,२०१९ को १८ से ३० वर्ष के बीच होना चाहिए|

आयु

जन्म तिथि की ऊपरी सीमा (इससे पहले नहीं)

जन्म तिथि की निचली सीमा (इससे ज्यादा नहीं)

१८ से ३० वर्ष

यूआर

ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर

एससी/एसटी

सभी समुदाय/श्रेणियों के लिए

०२.०७.१९८९

०२.०७.१९८६

०२.०७.१९८४

०१.०७.२००१

CPC स्तर ४,५ और ६ के लिए (स्नातक स्तर पद), उम्मीदवार की आयु जुलाई १, २०१९ को १८ से ३३ वर्ष के बीच होनी चाहिए|

आयु

जन्म तिथि की ऊपरी सीमा (इससे पहले नहीं)

जन्म तिथि की निचली सीमा (इससे ज्यादा नहीं)

१८ से ३३ वर्ष

यूआर

ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर

एससी/एसटी

सभी समुदाय/श्रेणियों के लिए

०२.०७.१९८६

०२.०७.१९८३

०२.०७.१९८१

०१.०७.२००१

नोट: आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाती है|

शैक्षिक योग्यता

पूर्वस्नातक पदों के लिए

उम्मीदवारों ने १२वीं कक्षा या १०+२ पास कर लिया हो

स्नातक पदों के लिए

उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक हो

RRB NTPC २०१९ की तारीख़ें

आरआरएन NTPC की अधिसूचना के साथ तारीख़ें घोषित हो गयी हैं| RRB NTPC की परीक्षा के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से संबंधित तारीख़ें उम्मीदवार नीचे दी गयी तालिका में देख सकते हैं|

RRB NTPC के कार्यक्रम

RRB NTPC २०१९ की तारीख़ें

मुख्य विशेषताएं

अधिसूचना पीडीएफ

फरवरी २८, २०१९

RRB ने NTPC की अधिसूचना जारी कर दी है| अधिसूचना में परीक्षा के पैटर्न, पात्रता, रिक्तियों, आरक्षण, पाठ्यक्रम, आदि से संबंधित जानकारियाँ होती हैं|

आवेदन पत्र

मार्च १, २०१९

अधिसूचना के जारी होने के कुछ दिन बाद आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हो गया था

आवेदन करने की अंतिम तारीख़

मार्च ३१, २०१९

उम्मीदवार इस तारीख़ तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं

शुल्क भुगतान

अप्रैल ५, २०१९

उम्मीदवार ५०० रूपए का आवेदन शुल्क भर सकते हैं (शुल्क रियायत श्रेणियों को छोड़कर)| पीडब्लूडी/विपरीतलिंग/पूर्व सैनिक, एससी/एसटी/अल्पसंख्यक समुदाय/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए २५० रूपए है|

आवेदन की अंतिम प्रस्तुती

अप्रैल १२, २०१९

शुल्क भुगतान के बाद, उम्मीदवार आख़िरी में अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं

CBT १ की परीक्षा की तारीख़ें

मार्च २८ से अप्रैल ३०, २०२० तक (संभावित)

RRB NTPC की परीक्षा की तारीख़ अभी भी RRB द्वारा घोषित होना बाकी है| लेकिन परीक्षा मार्च २८ से अप्रैल ३०, २०२० तक आयोजित होने की संभावना है|

CBT १ का प्रवेश पत्र

मार्च २४, २०२० के बाद

पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा के ४ दिन पहले जारी होगा

RRB NTPC की परीक्षा की तारीख़ें यहाँ पूरा देखें|

RRB NTPC २०१९ की रिक्तियां

हाल ही में RRB ने RRB NTPC परीक्षा की रिक्तियां संशोधित की हैं| अब, कुल ३५,२०८ रिक्तियां परीक्षा द्वारा भरी जायेंगी| पहले, RRB NTPC २०१९ की परीक्षा के लिए ३५,२७७ रिक्तियां घोषित हुई थी| रिक्तियां तबसे संशोधित हुई हैं जबसे RRB इलाहाबाद के अंदर डीएलडब्लू रिक्तियां रद्द हो गयी हैं| इसलिए कुल मिलाकर रिक्तियां कम होकर ४०९९ से ४०३० हो गयी हैं| RRB NTPC रिक्तियों के बारे में और पढ़ें|

RRB NTPC की चयन प्रक्रिया

RRB NTPC की चयन प्रक्रिया में -पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), टाइपिंग स्किल टेस्ट/कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसे लागू होता है) और दस्तावेज़ सत्यापन/चिकित्सा परीक्षण शामिल होते हैं| पद-वार चयन प्रक्रिया नीचे दी हुई है-

पद का नाम

७वीं CPC में स्तर

पहला चरण CBT

दूसरा चरण CBT

कौशल परीक्षण की आवश्यकता

जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट

२

सभी पदों के लिए सामान्य है

सभी स्तर २ की पदों के लिए सामान्य है

टाइपिंग स्किल टेस्ट

अकाउंट क्लर्क सह टाइपिस्ट

२

टाइपिंग स्किल टेस्ट

जूनियर टाइम कीपर

२

टाइपिंग स्किल टेस्ट

ट्रेन क्लर्क

२

-

कमर्शियल सह टिकट क्लर्क

३

स्तर ३ के पद के लिए अलग है

-

यातायात सहायक

४

स्तर ४ के पद के लिए अलग है

कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट

गुड्स गार्ड

५

सभी स्तर ५ के पदों के लिए सामान्य है

-

सीनियर कमर्शियल सह टिकट क्लर्क

५

-

सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट

५

टाइपिंग स्किल टेस्ट

जूनियर अकाउंट सहायक सह टाइपिस्ट

५

टाइपिंग स्किल टेस्ट

सीनियर टाइम कीपर

५

टाइपिंग स्किल टेस्ट

कमर्शियल अपरेंटिस

६

स्तर ६ के पदों के लिए सबके लिए सामान्य है

-

स्टेशन मास्टर

6

कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट

RRB NTPC की चयन प्रक्रिया के लिए यहाँ देखें

RRB NTPC २०१९ की परीक्षा वाले दिन के दिशा निर्देश

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फ़ोन, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव, लैपटॉप, कैलकुलेटर, घड़ियाँ, आदि को परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है|
  • कलम, पेंसिल, वॉलेट/पर्स, बेल्ट, जूते और गहनों को भी परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है|
  • उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए RRB NTPC प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है|
  • उन्हें तस्वीर-पहचान परिणाम जैसे वोटर कार्ड, आधार कार्ड, इ-आधार का प्रिंटआउट (आधार की फोटोकॉपी नहीं), ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, नियोक्ता द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र, कॉलेज/विश्वविद्यालय का फोटो आईडी कार्ड ले जाने की ज़रुरत है|
  • उम्मीदवारों को एक कलर तस्वीर भी ले जाने की ज़रुरत है|
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुँच जाना चाहिए|

RRB NTPC २०१९ का पंजीकरण सांख्यिकी

भर्ती परीक्षा के लिए कुल १,२६,३०,८८५ आवेदन प्राप्त हुए हैं| पंजीकृत उम्मीदवारों की क्षेत्रीय-वार संख्या नीचे दी हुई है:

रेलवे जोन

आवेदन किये गए उम्मीदवारों की संख्या

RRB अहमदाबाद

४८५१३९

RRB अजमेर

५६८४६५

RRB अल्लाहाबाद

१४८४४६३

RRB बैंगलोर

३७१४६७

RRB भोपाल

५७५०१३

RRB भुवनेश्वर

३२१८४६

RRB बिलासपुर

१९२६४१

RRB चंडीगढ़

२१९४८०

RRB चेन्नई

३१५६४०

RRB गोरखपुर

१९८४३७

RRB गुवाहाटी

२०५१३४

RRB जम्मू-श्रीनगर

८७३४२

RRB कोलकाता

९१५६४८

RRB मालदा

७००००

RRB मुंबई

११६५९४

RRB मुज़फ़्फ़रपुर

११२३५०

RRB पटना

२०६०००

RRB राँची

१६५०००

RRB सिकंदराबाद

१२९७६०५

RRB सिलिगुड़ी

१०७६१३

RRB तिरुवनंथापुरम

३०३६५९

RRB NTPC २०१९ से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल. क्या RRB NTPC की परीक्षा कठिन होती है?

जवाब. अगर आपने अच्छे से तैयारी की है तो RRB NTPC पास करना मुश्किल नहीं है|

सवाल. RRB NTPC २०१९ का पाठ्यक्रम क्या है?

जवाब. RRB NTPC के पाठ्यक्रम में सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क जैसे विषय होते हैं| विषय मूल रूप से १२वीं कक्षा और स्नातक स्तर के होते हैं|

सवाल. मैं RRB NTPC की परीक्षा के लिए कैसे तैयारी कर सकता हूँ?

जवाब. हर विषय के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र या सैंपल पेपर का अभ्यास करें| रोज़ पढ़ाई करें, अपनी उंगलियों पर समस्याओं को हल करने के लिए सूत्र और कदम रखें| परीक्षा के लिए अच्छे से अभ्यास और याद करें| RRB NTPC की तैयारी के सुझाव के बारे में और पढ़ें|

सवाल. क्या RRB NTPC की परीक्षा हर वर्ष आयोजित होती है?

जवाब. भर्ती रिक्तियों की संख्या पर निर्भर करती हैं|

सवाल. क्या RRB NTPC ऑनलाइन आयोजित होता है या ऑफलाइन?

जवाब. परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होती है|

सवाल. मैं RRB NTPC की परीक्षा के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ?

जवाब. उम्मीदवारों को RRB NTPC आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की ज़रुरत है|

सवाल. क्या १२वीं कक्षा के छात्र RRB NTPC के लिए आवेदन कर सकते हैं?

जवाब. उम्मीदवार पूर्वस्नातक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं|

सवाल. RRB NTPC के लिए कौन सी पुस्तकें सबसे अच्छी हैं?

जवाब. RRB NTPC के लिए बाज़ार में बहुत सारी पुस्तकें उपलब्ध हैं| लेकिन, उम्मीदवारों को वहीँ पुस्तकें चुननी चाहिए जिसमें पूरा पाठ्यक्रम हो और आसान भाषा में लिखी गयी हो|

सवाल. क्या RRB NTPC के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें पर्याप्त हैं?

जवाब. RRB NTPC की परीक्षा में पूछे गए सवाल ज़्यादातर स्कूल स्तर के होते हैं| उम्मीदवारों को कक्षा ७ से १० तक की एनसीईआरटी की पुस्तकों से स्कूल के दिनों पढ़े गए विज्ञान को चमकाने की ज़रुरत है|

सवाल. RRB NTPC की परीक्षा में अंकों का कोई सामान्यीकरण है?

जवाब. हाँ, RRB उम्मीदवारों के अंक जोड़ने के लिए सामान्यीकरण प्रक्रिया का पालन करता है| ये प्रश्न पत्रों के कठिनाई स्तर को समायोजित करने के लिए किया जाता है क्योंकि परीक्षा बहुत सारे सेशन और दिनों में आयोजित होती है| RRB NTPC का अंकों का सामान्यीकरण यहाँ देखें|

सवाल. RRB NTPC की परीक्षा का परीक्षा का पैटर्न क्या है?

जवाब. RRB NTPC के पहले चरण CBT में सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क से १०० प्रश्न होते हैं| उम्मीदवारों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए ९० मिनट मिलते हैं| बाकी चरणों के लिए RRB NTPC की परीक्षा के पैटर्न के लिए यहाँ देखें|

सवाल. मुझे RRB NTPC प्रवेश पत्र कब मिलेगा?

जवाब. उम्मीदवार को अपना RRB NTPC प्रवेश पत्र CBT की निर्धारित तारीख़ से ४ दिन पहले मिलेगा|

सवाल. क्या अलग अलग चरणों के लिए परिणाम अलग अलग घोषित होते हैं?

जवाब. हाँ, RRB NTPC परिणाम अलग अलग चरणों के लिए अलग जारी होते हैं|

सवाल. RRB NTPC की परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता अंक होते हैं?

जवाब. हाँ, RRB NTPC की परीक्षा में न्यूनतम योग्यता कट ऑफ होता है| RRB NTPC कट ऑफ २०१९ अंक को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें|

About the Author
This is a collection of news and articles on various topics ranging from course selection to college selection tips, exam preparation strategy to course comparison and more. The topics are from various streams inclu Read Full Bio
Download Important Dates for Sarkari Exams Exams

News & Updates

Latest NewsPopular News

Explore Other Exams

26 Aug '25

RPF SI Final Result

22 Jun '25 -

2 Jul '25

Physical Test Date

26 Mar '22 -

9 Apr '22

IPPB Application Form 2022

24 May '26

IAS Prelims 2026 Exam Date

May '26

IAS Prelims Admit Card 2026 Is...

7 Mar '24

MP Police Constable Result

15 Sep '23

MP Police Constable Answer Key

Nov '26

SBI Clerk 2026 Mains Exam Date

17 Oct '26

SBI Clerk Prelims 2026 (Backlo...

31 Jan '25

RBI Assistant 2025 Notificatio...

31 Dec '23

RBI Assistant mains exam 2023

The list of exams are recommended based on what other exams do the students in your area show interest in
qna

Student Forum

chatAnything you would want to ask experts?
Write here...

Answered a week ago

NTPC scholarship scheme is only for SC/ST/PC students studying in BTech second year. To mention again this scheme is only BTech candidates. To apply candidate must visit the official government website of scholarship scheme organiser. 

R

Riya Gupta

Contributor-Level 10

Answered 2 months ago

The RRB NTPC CBT 1 Result 2025 for the under graduate posts released for CEN No. 07/2025 on the official and regional websites of RRBs. Candidates who appeared in UG CBT 1 exam can visit their official regional website to download the PDF of the result and check their qualification status for CBT 2.

...Read more

M

Manisha Singh

Contributor-Level 7