रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी 2019 (आरआरबी ग्रुप डी)

Railway Recruitment Board Group D 2026 ( RRB Group D )

हर साल रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) विभिन्न स्तर 1 के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आयोजित करता है। इस साल, परीक्षा दिसंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है।

हर साल रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) विभिन्न स्तर 1 के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आयोजित करता है। इस साल, परीक्षा दिसंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है।

Table of contents
  • आरआरबी ग्रुप डी 2019 की भर्ती क्या है ?
  • आरआरबी ग्रुप डी 2019 - महत्वपूर्ण तथ्य
  • आरआरबी ग्रुप डी अहर्ता मानदंड 2019
  • आरआरबी ग्रुप डी 2019 के आवेदन की स्थिति
  • आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया
  • आरआरबी ग्रुप डी 2019 के परीक्षा दिवस के निर्देश
  • आरआरबी ग्रुप डी 2019 के विषय में आम तौर पर पूछे जाने वाले सवाल
View Moreaccroadian

आरआरबी ग्रुप डी 2019 की भर्ती क्या है ?

रेलवे भर्ती सेलों (आरआरसी) के माध्यम से रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), भारतीय रेलवे विभिन्न विभागों के 7 वें सीपीसी पे मैट्रिक्स वर्ग 1 के ग्रुप डी के विभिन्न पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट पॉइन्ट्समैन की भर्ती परीक्षा का आयोजन कराने जा रही है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पद्धति में सीबीटी में निम्न वर्ग रहते हैं - सामान्य विज्ञान,गणित ,सामान्य बौद्धिक परिक्षण, रीजनिंग, और सामान्य ज्ञान और वर्तमान मामले। इस टेस्ट की अवधि 90 मिनट की होगी।

ताजा जानकारी:

आरआरबी ग्रुप डी 2019 - महत्वपूर्ण तथ्य

परीक्षा का नाम

7 वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के वर्ग 1 में विभिन्न पदों के लिए भर्ती

सामान्य तौर पर जाना जाता है

आरआरबी ग्रुप डी

विज्ञापन संख्या

सेंट्रलाइज़्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस (सीईएन) संख्या आरआरसी-01/2019

कराने वाली संस्था

रेलवे भर्ती कक्ष (आरआरसी) के माध्यम से रेलवे भर्ती बोर्ड

परीक्षा स्तर

राष्ट्रीय

परीक्षा श्रेणी

मैट्रिक

कुल रिक्तियां

1,03,769

चुनाव के चरण

सीबीटी, शारीरिक परिक्षण (पीईटी), कागजात परिक्षण और चिकित्सा परिक्षण

आरआरबी ग्रुप डी अहर्ता मानदंड 2019

Tआरआरबी के ग्रुप डी की अहर्ता का मानदंड, राष्ट्रीयता , शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा नीचे दी गई हैं। सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा जो अहर्ता मानदंड को पूरा करेंगे। कागजात की जाँच के समय परीक्षक उन कागजपत्रों की जांच करेगा जो अहर्ता मानदंडों को पूरा करते हैं। अगर अहर्ता को लेकर किसी प्रकार की विसंगतियां पाई जाती हैं तो परीक्षार्थी की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीयता

परीक्षार्थी को निम्न होना आवश्यक है:

(अ) भारत का नागरिक,या

(ब) नेपाल का विषय, या

(स) भूटान का विषय,या

(द) तिब्बत के वह शरणार्थी जो 1 जनवरी 1962 से पूर्व भारत में स्थायी रूप से बसने के लिए आए हैं, या

Staying updated about the latest educational events is just a click away
Enter Mobile Number

(इ) ऐसा व्यक्ति जो भारतीय मूल का हो और जो पाकिस्तान,बर्मा,श्रीलंका ,पूर्वी अफ्रीकी देशों जैसे केन्या,उगांडा, संयुक्त राज्य तंजानिया, जाम्बिया,मलावी,इथोपिया और वियतनाम से भारत स्थाई रूप से बसने के लिए आया हो।

उपर्युक्त श्रेणी वाले परीक्षार्थियों जो (ब), (स), (द) और (इ) से सम्बन्ध रखते हैं उन्हें अहर्ता का प्रमाणपत्र भारत सरकार से प्राप्त करना होगा।

आयु सीमा

अभ्यर्थी को 18 से 33 के बीच की उम्र होना चाहिए। उच्च उम्र की सीमा में उन अभ्यर्थियों को छूट दी जाती है जो आरक्षण की श्रेणी में आते हैं।

उम्र में छूट 1 जुलाई 2019 तक निम्न प्रकार से होना चाहिए--

श्रेणी

उम्र में छूट

एससी/एसटी

5 वर्ष

ओबीसी

3 वर्ष

पीडब्लूडी

10 वर्ष

पीडब्लूडी एससी/एसटी

15 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

  • परीक्षार्थी को एनसीवीटी/एससीवीटी के मान्यता वाले संस्थान से कक्षा 10 उत्तीर्ण चाहिए या उसके समकक्ष या एनसीवीटी के जारी किए गए नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी)
  • आईटीआईकोग्रुपडीकीभर्तीकेलिएगैर-आवश्यकबनादियागयाहै

इसे भी पढ़ें: आरआरबी ग्रुप डी 2019 अध्ययन योजना

आरआरबी ग्रुप डी 2019 चिकित्सा मानक और नेत्र मानक

आरआरबी ग्रुप डी की तारीखें निम्न सारिणी में दी गई है-

कार्यक्रम

दिनांक

मुख्य बातें /लक्षण

आरआरबी ग्रुप डी 2019 सूचना

फरवरी 23, 2019

आरआरबी ग्रुप डी की अधिसूचना के साथ ही समय सारिणी और अन्य परीक्षा का विवरण जारी किया गया

आरआरबी ग्रुप डी 2019 के प्रार्थनापत्र का फॉर्म

मार्च 12, 2019

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

पंजीकरण बंद

अप्रैल 12, 2019

पंजीकरण प्रक्रिया बंद

फीस भुगतान

अप्रैल 23, 2019


ऑनलाइन और ऑफलाइन फीस भुगतान की दो अलग-अलग तिथि थी।

अभ्यर्थी अपनी फीस इस तारीख तक ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

एसबीआई चालान के माध्यम से फीस का भुगतान

अप्रैल 18, 2019


परीक्षार्थी आवेदन पत्र की फीस एसबीआई चालान के माध्यम से भर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस के चालान से फीस भुगतान की अंतिम तारीख

अप्रैल 18, 2019

परीक्षार्थियों को पोस्ट ऑफिस चालान के माध्यम से भी आवेदन फीस का भुगतान करने की सुविधा

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख

अप्रैल 26, 2019

परीक्षार्थी अंतिम रूप से अपने आवेदन इस तिथि तक जमा कर सकते हैं।

सीबीटी तारीख

दिसंबर 2019

सीबीटी के लिए आरआरबी अभी परीक्षा तिथि घोषित करेगी। अनुमान है कि परीक्षा दिसंबर 2019 तक आयोजित होगी

अधिक तिथि के लिए, यहाँ क्लिक करें

यह भी पढ़ें:

सीबीटी के पहले चरण के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2019 ने परीक्षा स्थगित की

आरआरबी ग्रुप डी में रिक्तियां

आरआरबी ग्रुप डी की क्षेत्र अनुसार रिक्तियां नीचे देखें--

रेलवे क्षेत्र

कुल रिक्तियां

मध्य रेलवे

9345

पूर्व मध्य रेलवे

3563

पूर्व तटीय (कोस्ट) रेलवे

2555

पूर्व रेलवे,सीएलडब्लू एंड मेट्रो

10873

उत्तर मध्य रेलवे और डीएलडब्लू

4730

उत्तर पूर्व रेलवे, एमसीएफ और आरडीएसओ

4002

उत्तर पश्चिम रेलवे

5249

उत्तर पूर्व सीमान्त रेलवे

2894

उत्तर रेलवे,डीएमडब्लू और आरसीएफ

13153

दक्षिण मध्य रेलवे

9328

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

1664

दक्षिण पूर्व रेलवे

4914

दक्षिण पश्चिम रेलवे और आरडब्लूएफ

7167

दक्षिण रेलवे और आईसीएफ

9579

पश्चिम मध्य रेलवे

4019

पश्चिम रेलवे

10734

कुल

1,03,769

अधिक रिक्तियों के लिए यहां देखें

आरआरबी ग्रुप डी नौकरी के विषय में और वेतन के लिए यहाँ देखें

आरआरबी ग्रुप डी 2019 के आवेदन की स्थिति

आरआरबी ने ग्रुप डी को लेकर आवेदन की स्थिति घोषित की है। आवेदन की जांच प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आवेदन की स्थिति घोषित की गई। परीक्षार्थी अपने आवेदन की स्थिति को इस तरह देख सकते हैं- विधिपूर्वक अहर्ताप्राप्त परीक्षार्थी और अस्वीकृत परीक्षार्थी नामंजूरी के कारण के साथ। आरआरबी ग्रुप डी आवेदन की स्थिति के विषय में अधिक पढ़ें।

आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया

आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं-

आवेदन पत्र भरना

आरआरबी ग्रुप डी का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन पर उपलब्ध है। आवेदन की फीस 500 रूपये थी (सभी परीक्षार्थियों के लिए जो फीस में छूट की श्रेणी के थे) . पीडब्लूबीडी/महिला/उभयलिंगी/पूर्व सैनिक परीक्षार्थी और एससी/एसटी/अल्पसंख्यक समुदाय/आर्थिक रूप से पिछड़े परीक्षार्थी के लिए 250 रूपए थी। परीक्षार्थी फीस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से भर सकते हैं।

प्रवेश पत्र जारी करना

आरआरबी ग्रुप डी का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जायेगा। आवश्यक सूचना भरने के पश्चात पंजीकृत परीक्षार्थी अपना प्रवेश डोलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में विस्तार से दिनांक, परीक्षा केंद्र का पता , परीक्षा का समय और परीक्षार्थी की व्यक्तिगत जानकारी दी गई रहती है।

परीक्षा में प्रवेश

सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों को पहले सीबीटी में बैठना होगा। सीबीटी की परीक्षा 90 मिनट तक चलेगी और इसमें सामान्य विज्ञान,गणित,सामान्य बौद्धिक परिक्षण और रीजनिंग और सामान्य ज्ञान और ताजा घटनाक्रम पर सवाल होंगे। गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे।

शारीरिक परिक्षण परीक्षा (पीईटी) के लिए चयन

कुल रिक्तियों में से पीईटी के लिए तीन गुने परीक्षार्थी चुने जाएंगे। पीईटी के लिए उनका चयन सीबीटी में उनके प्रदर्शन पर आधारित होगा।

परिणाम की घोषणा

आरआरबी ग्रुप डी के परिणाम की घोषणा ऑनलाइन की जाएगी। क्षेत्र के अनुसार परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध रहेंगे। सीबीटी में प्राप्त अंकों को परिणाम घोषित करते समय सामान्य किया जायेगा।

कागजात की जांच

सीबीटी में परीक्षार्थी के प्रदर्शन के आधार पर जो उनके पीईटी में उत्तीर्ण होने पर आधारित होगा, उसमें परीक्षार्थियों को रिक्तियों के 1.05 गुनी संख्या के आधार पर कागजात की जांच के लिए बुलाया जाएगा।

मेडिकल परिक्षण

कागजात की जांच के बाद चुने गए परीक्षार्थियों को मेडिकल जाँच के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्तिपत्र उन परीक्षार्थियों को दिया जाएगा जो शारीरिक रूप से ठीक पाए गए हैं।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2019 के केंद्र

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा निम्न शहरों में करवाई जाएगी--

आरआरबी क्षेत्र

ग्रुप डी परीक्षा केंद्र 2019


अंडमान और निकोबार

पोर्ट ब्लेयर

आंध्र प्रदेश

अमलापुरम , अनंतपुर ,भीमावरम ,चल्लापल्ली , चिराला , चित्तूत,एलुरु ,गूटी,गुड़ीवाड़ा,गुडुर,गुंटूर, कडपा,काकीनाडा, कांचिकचेरा ,कवाली,कुर्नूल,नंदयाल,नरसापुरम,नरसरायपेट,नेल्लोर,ओंगोले, प्रोदात्तुर,पुत्तुर,राजहमुन्द्री,राजम,राजम्पेट,श्रीकाकुलम,सुरमपालेम,ताडिपल्लीगुडेम,टक्कली,तिरुपति,विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम,वुजुआबाग्राम।

अरुणाचल प्रदेश

ईटानगर,नाहरलागुन

असम

डिब्रूगढ़,गुवाहाटी,जोहरात,कोकराझार,सिल्चर,तेजपुर

बिहार

आरा,औरंगाबाद,भागलपुर,बिहार शरीफ,दरभंगा,गया,हाजीपुर,मुजफ्फरपुर,पटना,पूर्णा,समस्तीपुर,सिवान

चंडीगढ़

चंडीगढ़

छत्तीसगढ़

बिलासपुर,दुर्ग,भिलाई,नागपुर,रायपुर

दिल्ली/एनसीआर

गाजियाबाद ,ग्रेटर नोएडा,नई दिल्ली,नोएडा

गोवा

वर्मा

गुजरात

अहमदाबाद,आनंद,भरुच,भावनगर,भुज,दादरा,गांधीनगर,गोधरा,हिमतनगर,जामनगर,जूनागढ़ ,मेहसाणा,नडीआड, नवसरिम,राजकोट,सिलवासा,सूरत,सुरेंद्रनगर,वड़ोदरा,वलसाड,वापी।

हरियाणा

अम्बाला,बहादुरगढ़,गुडगाँव,हिसार,झज्जर,जींद,कैथल,करनाल,कुरुक्षेत्र,मोहिन्दरगढ़,पंचकूला,पानीपत,रेवाड़ी,रोहतक,सिरसा,सोनीपत, यमुनानगर

हिमाचल प्रदेश

बद्दी,बिलासपुर,धर्मशाला,हमीरपुर,काँगड़ा,कुल्लू,मंडी,पालमपुर,शिमला,सिरमौर,सोलन,सुन्दरनगरम ऊना

जम्मू और कश्मीर

अनंतनाग,अवंतीपोरा,बारामुला , जम्मू, कथउ,पुलवाना,साम्बा,श्रीनगर,उधमपुर

झारखण्ड

बोकारो,धनबाद,हजारीबाग,जमशेदपुर,रांची

कर्नाटक

बागलकोट,बेलगाम,बेल्लारी,बीजापुर,चिकबल्लालपुर,चिकमगलपुर,दावणगेरे,धारवाड़,गदग,गुलबर्ग, कोलर,मंगलोर,मैसूर,पुत्तुर,शिमोगा,सूरथकल ,तुमकुर,उडुपी,उत्तरा कन्नडा

केरल

अलपुझा,एर्नाकुलम,इडुक्की,कन्नूर,कासरगोड,कोल्लम,कोट्टायम,कोजीखोड़े,मालाप्पुरम, पलक्कड़,पथानामथिट्टा,थ्रिसुर, त्रिवेंद्रम

मध्य प्रदेश

भोपाल,ग्वालियर,इंदौर,जबलपुर,रीवा,सागर,सतना,उज्जैन

महाराष्ट्र

अहमदनगर,अकोला,अमरावती,औरंगाबाद,बीड,भंडारा,बुलढाणा,चंदरपुर,धुले,गढ़चिरोली,गोंदिया,जलगाँव,लातूर,मडगांव,मुंबई,नागपुर,नंदुरबार,नासिक,नवी मुंबई,पंढरपुर,परभणी,पिम्परी,चिंचवड़,पुणे,रायगढ़ ,रत्नागिरी,सतारा,सोलापुर,सिंधुदुर्ग,ठाणे,वर्धा,वासिम,यवतमाल

मणिपुर

इम्फाल

मेघालय

शिलांग,री-भोई

मिजोरम

आइज़वाल

नागालैंड

दीमापुर,कोहिमा

ओडिशा

अंगुल,बालासोर,बारगढ़,भुबनेश्वर,बारीपदा,बेहरामपुर-गंजाम,कटक ,ढेंकानाल,जेपोर,झारसुगुडा,खुर्दा,रायगड़ा, राउरकेला,सम्बलपुर

पुडुचेरी

पुडुचेरी

पंजाब

अबोहर,अमृतसर,बैनर,बरनाला,भटिंडा,फतेहगढ़,साहिब,गुरदासपुर,होशियारपुर,जालंधर,कपूरथला ,खन्ना,लुधियाना,मलोट, मोगा,मोहाली,मुक्तसर,नवांशहर,पठानकोट,पटियाला,फगवाड़ा,रोपड़,संगरूर।

राजस्थान

अबू रोड,अजमेर,अलवर,भरतपुर,भीलवाड़ा,बीकानेर,चित्तौगढ़,डूंगरपुर,हनुमानगढ़,जयपुर,सीकर,झुंझुनू,जोधपुर, कोटा, पाली मारवाड़, श्रीगणनागर,टोंक,उदयपुर।

सिक्किम

बरडांग,गंगटोक,

तमिलनाडु

चेन्नई,कोयम्बटूर,कुड्डालोर,कन्याकुमारी,कृष्णागिरी,मदुरै,नमक्कल,सालेम,तंजौर, थूथुकुड़ी,तिरुचिरापल्ली, तिरुवन्नामलाई,वेल्लोर ,विल्लुपुरम,विरुधुनगर।

तेलंगाना

हैदराबाद,करीमनगर,खम्माम, कोडाड,महबूबनगर,नलगोंडा,निजामाबाद,रंगा,रेड्डी,सिकंदराबाद ,सिद्दिपेट वारंगल

त्रिपुरा

अगरतला,बिश्रामगंज,खोवाई,तेलिएमुरा,उदयपुर

उत्तर प्रदेश

आगरा,अलीगढ,इलाहाबाद,अमरोहा,बाँदा,बाराबंकी,बरेली,बिजनौर,बुलंदशहर,फैज़ाबाद,गोंडा,गोरखपुर,झाँ सी,कानपूर,कौशाम्बी,लखनऊ ,मथुरा,सीतापुर,सुल्तानपुर,वाराणसी

उत्तराखंड

देहरादून,हल्द्वानी,नैनीताल,रूड़की,रुद्रपुर,उधमसिंह नगर

पश्चिम बंगाल

आसनसोल,बांकुरा,बेरहामपुर,बिष्णुपुर,बर्दवान,दुर्गापुर,हल्दिया ,हुगली,कल्याणी,कोलकाता,ग्रेटर कोलकाता,कृष्णानगर,सिलीगुड़ी

आरआरबी ग्रुप डी 2019 के परीक्षा दिवस के निर्देश

  • परीक्षार्थी अपना आरआरबी ग्रुप डी का प्रवेश पत्र फोटो पहचानपत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर लाएं।
  • दूसरे को बिठाना निषेध है और अगर ऐसा करता कोई पाया गया तो कड़ी कार्रवाही होगी।
  • परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे।
  • देर से परीक्षा केंद्र पहुँचने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जायेगा।
  • परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक यंत्र ले जाना वर्जित है।
  • कापी करना,नकल करना या किसी प्रकार के कदाचार का निषेध है।

यह भी पढ़ें:

आरआरबी ग्रुप डी 2019 के विषय में आम तौर पर पूछे जाने वाले सवाल

प्र. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए उम्र सीमा क्या है ?

उ. आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

प्र.आरआरबी ग्रुप डी के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है ?

उ.परीक्षार्थी को दसवीं पास या समकक्ष या एनसीवीटी से मिला नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) प्राप्त होना चाहिए। आईटीआई को अब इस भर्ती परीक्षा के लिए गैर-जरूरी बना दिया गया है।

प्र.मुझे आरआरबी ग्रुप डी का प्रवेश पत्र कब मिलेगा?

उ.परीक्षा के कुछ दिन पूर्व आरआरबी ग्रुप डी के प्रवेश पत्र परीक्षार्थियों को जारी करती है।

प्र.क्या अंकों का सामान्यीकरण होता है ?

उ.हाँ,अंकों का सामान्यीकरण वहां होता है जहाँ सीबीटी को विविध सत्रों में आयोजित किया जाता है।

प्र.परीक्षार्थियों को किस प्रकार सूचीबद्ध किया जाता है ?

उ.परीक्षार्थियों को उनके सीबीटी के प्रदर्शन के आधार पर सूचीबद्ध किया जाता है,जो पीईटी को पास करने से सम्बद्ध होता है। चुने हुए उन परीक्षार्थियों को नियुक्तिपत्र जरूरी मेडिकल परिक्षण पास करने और कागजात की जांच के बाद दिया जाता है।

प्र.क्या परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अंक निर्धारित होते हैं ?

उ. हाँ, सीबीटी के लिए निर्धारित अंक होते हैं। परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक है कि वह अगले चरण में प्रवेश करने के लिए निर्धारित अंक प्राप्त करें।

प्र. मुझे मेरा आरआरबी ग्रुप डी का प्रवेश पत्र कब मिलेगा?

उ. आरआरबी ग्रुप डी 2019 का प्रवेश पत्र पंजीकृत छात्रों को क्षेत्र के हिसाब से परीक्षा के पूर्व जारी किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए :

About the Author
This is a collection of news and articles on various topics ranging from course selection to college selection tips, exam preparation strategy to course comparison and more. The topics are from various streams inclu Read Full Bio
Download Important Dates for Sarkari Exams Exams

News & Updates

Latest NewsPopular News

Explore Other Exams

13 Nov '25 -

6 Dec '25

RPF Constable PET Dates

19 Jun '25

RPF Constable CBT result 2025

5 Mar '26 -

9 Mar '26

RRB Technician 2025 Exam Date ...

16 Feb '26 -

18 Feb '26

RRB ALP 2025 Exam Date (01/202...

Jul '26

SSC CHSL 2026 Exam Date Tier 1

Apr '26

SSC CHSL 2026 Tier 1 Applicati...

23 Dec '25 -

27 Dec '25

RRB JE 2025 Scribe details in ...

13 Dec '25 -

22 Dec '25

RRB JE 2025 Application Correc...

15 Feb '26

RRB Group D 2025 Answer Key

31 Jan '26 -

2 Mar '26

RRB Group D Application Form 2...

8 Oct '26 -

6 Nov '26

RRB NTPC 2026 Graduate Posts (...

15 Oct '26 -

13 Nov '26

RRB NTPC 2026 Under Graduate P...

The list of exams are recommended based on what other exams do the students in your area show interest in
qna

Student Forum

chatAnything you would want to ask experts?
Write here...

Answered a month ago

The authority is expected to soon release the RRB Group D result for CEN No. 09/2025. It will be released on the official website indianrailways. gov.in. Along with result pdf, zone wise cut off marks and scorecard link will also be released.

S

Shikha Shukla

Contributor-Level 7