AFCAT 2020 - अधिसूचना, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और पात्रता

Air Force Common Admission Test 2026 ( AFCAT )

एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT ) भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित होता है| फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) में  कक्षा-१ राजपत्रित अधिकारियों का चयन करने के लिए ये परीक्षा क्रमश: फरवरी और अगस्त में आयोजित की जाती है| AFCAT दोनों पुरुषों और महिलाओं के लिए प्रवेश द्वार है जो फ्लाइंग ब्रांच में शोर्ट सर्विस कमीशन और परमानेंट कमीशन/शोर्ट सर्विस कमीशन दोनों के लिए भारतीय वायु सेना में तकनीकी और गैर-तकनीकी भूमिकाओं के लिए सम्मिलित होना चाहते हैं|

भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT (१) २०२० परीक्षा के लिए विस्तृत अधिसूचना दिसम्बर १ को जारी कर दी थी | अधिसूचना के अनुसार AFCAT का ऑनलाइन टेस्ट फरवरी २२ और २३, २०२० को आयोजित होने वाला है| इच्छुक उम्मीदवार AFCAT का आवेदन पत्र २०२० दिसम्बर १ से ३०, २०१९ तक ऑनलाइन भर सकते हैं | AFCAT प्रवेश से कुल २४९ रिक्तियां भरी जाएँगी| पहले, IAF ने AFCAT २०२० परीक्षा के लिए छोटी अधिसूचना जारी की थी |

AFCAT (1) notification 2020 has been released for 249 vacancies; registrations to begin from Dec 1

Table of contents
  • AFCAT २०२० परीक्षा क्या है?
  • AFCAT २०२० परीक्षा के मुख्य अंश
  • AFCAT २०२० का पात्रता मानदंड
  • AFCAT २०२० आवेदन पत्र
  • AFCAT २०२० की तारीख़े
  • AFCAT २०२० की रिक्तियां
  • AFCAT २०२० की चयन प्रक्रिया
  • AFCAT २०२० के परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा केंद्र के अंदर क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं ले जा सकते हैं?
  • AFCAT २०२० से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
View Moreaccroadian

AFCAT २०२० परीक्षा क्या है?

एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT ) भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित होता है| फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) में कक्षा-१ राजपत्रित अधिकारियों का चयन करने के लिए ये परीक्षा क्रमश: फरवरी और अगस्त में आयोजित की जाती है|

AFCAT दोनों पुरुषों और महिलाओं के लिए प्रवेश द्वार है जो फ्लाइंग ब्रांच में शोर्ट सर्विस कमीशन और परमानेंट कमीशन/शोर्ट सर्विस कमीशन दोनों के लिए भारतीय वायु सेना में तकनीकी और गैर-तकनीकी भूमिकाओं के लिए सम्मिलित होना चाहते हैं|

Staying updated about the latest educational events is just a click away
Enter Mobile Number

उम्मीदवार अपने ऑनलाइन परीक्षा और वायु सेना चयन बोर्ड (AFSB) साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर चुने जाते हैं| जो उम्मीदवार ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) को चुनते हैं उन्हें दोनों AFCAT और इंजीनियरिंग ज्ञान टेस्ट (ईकेटी) देना होता है|

Upcoming Sarkari Exam Dates

RRB NTPC 2026 Graduate Posts (...

8 Oct '26 - 6 Nov '26

IBPS RRB PO Prelims Exam 2026

21 Nov '26 - 22 Nov '26

CTET 2026 Sep Session Exam

12 Dec '26 - 13 Dec '26

SSC CGL 2026 Tier-2 Exam Dates

31 Dec '26

TNPSC Group 4 2026 Application...

6 Oct '26 - 5 Nov '26

नवीनतम अपडेट

AFCAT २०२० परीक्षा के मुख्य अंश

विशेषताएँ

विवरण

परीक्षा का नाम

AFCAT

कौन आयोजित करता है

भारतीय वायु सेना

परीक्षा का स्तर

राष्ट्रीय

परीक्षा की आवृत्ति

वर्ष में दो बार

परीक्षा का मोड

ऑनलाइन

परीक्षा का पाठ्यक्रम

AFCAT - सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में मौखिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता और तर्क और सैन्य योग्यता परीक्षा

ईकेटी- मैकेनिकल, कंप्यूटर विज्ञान और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स

परीक्षा का पैटर्न

AFCAT के प्रश्न पत्र में कुल १०० ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे| परीक्षा में कुल अंक ३०० आवंटित हैं|

ईकेटी में कुल ५० प्रश्न होंगे| परीक्षा में अधिकतम अंक १५० आवंटित हैं|

परीक्षा की भाषा

अंग्रेजी

परीक्षा का शुल्क

AFCAT में प्रवेश के लिए २५० रूपए

परीक्षा का उद्देश्य

फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में ग्रुप ए राजपत्रित अधिकारियों को चुनना

संपर्क विवरण

०२०-२५५०३१०५ या ०२०-२५५०३१०६

ऑफिसियल ईमेल आईडी

afcat.cdac.in

AFCAT २०२० का पात्रता मानदंड

AFCAT परीक्षा २०२० के लिए पत्र होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंड पूरा करना होगा:

राष्ट्रीयता: उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए|

आयु सीमा: परीक्षा के लिए निर्धारित आयु सीमा अलग शाखाओं के लिए अलग है|

शाखाएं

आयु सीमा

फ्लाइंग शाखा

उम्मीदवार को २० से २४ वर्ष का होना चाहिए| कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए ऊपरी आयु सीमा में २६ वर्ष तक की छूट दी हुई है|

ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गीत-तकनीकी) शाखा

उम्मीदवार की आयु २० से २६ वर्ष की होनी चाहिए|

वैवाहिक स्तिथि:

  • पाठ्यक्रम के शुरू होने के वक़्त २५ वर्ष से कम उम्मीदवार अविवाहित होने चाहिए|
  • २५ वर्ष से कम विधवा/विधुर और तलाक़शुदा भी पात्र नहीं होते|
  • जो उम्मीदवार अपने आवेदन वाली तारीख़ को विवाह करते हैं तो एसएसबी और चिकित्सा में सफल होने के बावजूद वो ट्रेनिंग के लिए पात्र नहीं होंगे|
  • जो ट्रेनिंग की अवधि के दौरान विवाह करते हैं उन्हें निकाल दिया जायेगा और वो सरकार द्वारा उनपर किये गए सभी ख़र्चों को वापस करने के लिए उत्तरदायी होंगे|
  • २५ वर्ष से ज्यादा आयु वाले विवाहित उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे लेकिन ट्रेनिंग अवधि के दौरान ना तो उन्हें विवाहित आवास दिया जायेगा और ना ही उन्हें उनके परिवार के साथ रहने दिया जायेगा|

शैक्षिक योग्यता:

शाखा

शैक्षिक योग्यता

फ्लाइंग शाखा

उम्मीदवार ने १२वीं कक्षा को गणित और भौतिकी में न्यूनतम ६०% के साथ पास किया हो और किसी भी विषय में ६०% के साथ स्नातक या उसके बराबर| या

बीई/बी टेक ६०% के साथ या उसके बराबर| या

उम्मीदवारों ने 60% के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एसोसिएट मेंबरशिप ऑफ इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) या एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के सेक्शन ए एंड बी परीक्षा को पास किया हो।

ग्राउंड ड्यूटी तकनीकी शाखा

एयरोनॉटिकल इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स):

भौतिकी और गणित में प्रत्येक में ६०% के साथ १०+२ कक्षा पास की हो और चार साल की डिग्री इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी

या

टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और इंजीनियर्स इंस्टीट्यूशन (इंडिया) या एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया या इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्टीट्यूशन की ग्रैजुएट सदस्यता परीक्षा की एसोसिएट सदस्यता के खंड ए और बी को परीक्षा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित विषय में ६०% के साथ पास किया हो|

एयरोनॉटिकल इंजीनियर (मैकेनिकल):

उम्मीदवार ने भौतिकी और गणित में ६०% के साथ १०+२ पास किया हो और इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री/एकीकृत स्नातकोत्तर| या

भारतीय वायुसेना द्वारा निर्दिष्ट कुछ विषयों में न्यूनतम ६०% अंकों या समक्ष के साथ वास्तविक अध्ययन द्वारा एसोसिएटेड इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) या एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की एसोसिएट सदस्यता की ए और बी परीक्षा।.

ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखाएं

प्रशासन: किसी भी विषय में न्यूनतम ६०% के साथ स्नातक

या

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ६०% के साथ एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया या एसोसिएट मेम्बरशिप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर के भाग ए और बी की परीक्षा पास की हो|

शिक्षा

अंग्रेजी/भौतिकी/गणित/रसायन विज्ञान/सांख्यिकी/अंतर्राष्ट्रीय संबंध/अंतर्राष्ट्रीय पढ़ाई/रक्षा अध्ययन/मनोविज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/मैनेजमेंट/जन संचार/पत्रकारिता/जन संपर्क में ५०% और ६०% के साथ स्नातक एमबीए/एमसीए या एमए/एमएससी|

शारीरिक और चिकित्सा मानक:

उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए चिकित्सीय और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए|

AFCAT २०२० आवेदन पत्र

AFCAT के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है| परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क २५० रूपए है जो क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग द्वारा ऑनलाइन भरा जा सकता है| AFCAT आवेदन पत्र भरने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है| आवेदन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • मूल जानकारियाँ भरकर पंजीकरण
  • विस्तृत आवेदन पत्र भरना
  • स्कैन किये हुए दस्तावेज़ों को अपलोड करना
  • आवेदन शुल्क भरना

पूरी आवेदन प्रक्रिया को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

AFCAT २०२० की तारीख़े

अभी तक परीक्षा प्राधिकरण ने आवेदन प्रक्रिया से संबंधित AFCAT २०२० की तारीख़े घोषित की हैं| अन्य तारीकेहीं विस्तृत अधिसूचना के साथ दिसम्बर १ को जारी हो जाएँगी|

AFCAT २०२० के कार्यक्रम

AFCAT २०२० की तारीख़ें

मुख्य विशेषताएं

संक्षिप्त अधिसूचना का जारी होना

नवम्बर २३, २०१९

IAF ने AFCAT (१) परीक्षा से संबंधित संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है|

विस्तृत अधिसूचना का जारी होना

दिसम्बर १, २०१९

विस्तृत अधिसूचना दिसम्बर १, २०१९ को जारी हो गयी थी|

AFCAT २०२० का आवेदन पत्र

दिसम्बर १, २०१९

आवेदन पत्र ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध था|

आवेदन करने की अंतिम तारीख़

दिसम्बर ३०, २०१९

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं| आवेदन पत्र में जानकारियों को आवेदन के निर्धारित तारीख़ के अंदर बदलने की अनुमति है|

AFCAT की परीक्षा

फरवरी २२ और २३, २०२०

परीक्षा लगातार दिनों में और कई दिनों में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी|

AFCAT २०२० की रिक्तियां

AFCAT प्रवेश के ज़रिये कुल २४९ रिक्तियां भरी जाएँगी| शाखा-वार AFCAT रिक्तियों का विच्छेद नीचे दिया गया है:

शाखा

रिक्तियां

फ्लाइंग शाखा

एसएससी-६०

ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी)

एई(एल):पीसी-४०, एसएससी- २६,

एई (एम):पीसी-२३,

एसएससी- १६

ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी)

एडमिन:पीसी-२४, एसएससी-१६ अकाउंट:पीसी-१४,

एसएससी-१०

एलजीएस;पीसी-१२,

एसएससी-०८

AFCAT २०२० की रिक्तियों के लिए यहाँ देखें

AFCAT २०२० की चयन प्रक्रिया

AFCAT की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

ऑनलाइन टेस्ट: सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन टेस्ट देना होता है| AFCAT के प्रश्न पत्र में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में मौखिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता और तर्क और सैन्य योग्यता टेस्ट से प्रश्न होते हैं| ईकेटी के प्रश्न पत्र में मैकेनिकल, कंप्यूटर विज्ञान और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के विषयों में से प्रश्न होते हैं| AFCAT में अधिकतम अंक ३०० आवंटित होते हैं| ईकेटी की परीक्षा में कुल १५० अंक होते हैं|

AFSB साक्षात्कार:

जो उम्मीदवार AFCAT की परीक्षा में सफल हो जाते हैं उन्हें AFSB साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है| साक्षात्कार में तीन चरण शामिल होते हैं|

चरण १: पहले दिन में चित्र धारणा और चर्चा परीक्षण के साथ ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट आयोजित होता है|

चरण २: पहले दिन में मनोवैज्ञानिक टेस्ट आयोजित होगा और फिर अगले पांच दिन दस्तावेज़ की जांच के बाद ग्रुप टेस्ट और साक्षात्कार शुरू होगा|

फ्लाइंग शाखा के लिए: जो उम्मीदवार फ्लाइंग शाखा के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें कंप्यूट्रीकृत पायलट सिलेक्शन सिस्टम (CPSS) देने की ज़रुरत है|

AFCAT २०२० के परीक्षा केंद्र

AFCAT की परीक्षा १०४ परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी| उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय AFCAT २०२० के परीक्षा केंद्र को चुनना होगा| उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र उनकी पसंद के अनुसार आवंटित होगा| उम्मीदवार AFCAT के परीक्षा केंद्र नीचे देख सकते हैं|

अगरतला

झाँसी

आगरा

जोधपुर

अहमदाबाद

जोरहट

अलीगढ

काकीनाडा

इलाहाबाद

कन्नूर

ऐज़व्ल

कनपुर

अम्बाला

खड़कपुर

अमृतसर

कोची

अंडमान

कोहिमा

बरेली

कोल्हापुर

बहरामपुर

कोलकाता

बेलगाम

कोटा

बेंगलुरु

कुरुक्षेत्र

बहादुरगढ़

लेह

भागलपुर

लखनऊ

भवानीपटना

मदुरई

भिलाई

मंगलौर

भोपाल

मीरट

भुज

मिदनापोर

भुवनेश्वर

मुंबई

बीकानेर

मैसूर

चंडीगढ़

नागपुर

चेन्नई

नासिक

कोइम्बतोरे

निज़ामाबाद

दरबंगा

पठानकोट

दार्जेल्लिंग

पटना

देहरादून

पुदुचेर्री

दिल्ली

पुणे

धनबाद

राजकोट

दिउ

राँची

दुर्गापुर

रोहतक

फ़रीदाबाद

रूरकी

गंगानगर

रोउरकेला

गौतम बुद्ध नगर

संबलपुर

गाज़िआबाद

शिल्लोंग

गोरखपुर

शिमला

ग्रेटर नॉएडा

सिलचर

गुंटूर

सोलापुर

गुरुग्राम

सोनीपत

गुवाहाटी

श्रीनगर

ग्वालियर

ठाणे

हल्द्वानी

थिरुवानान्थानाम्पुरम

हिसार

थ्रिस्सुर

हैदराबाद

तिनसुकिया

इम्फाल

तिरुनेलवेली

इंदौर

तिरुपति

ईटानगर

उदैपुर

जबलपुर

उज्जैन

जयपुर

वडोदरा

जैसलमेर

वाराणसी

जलंधर

वेल्लोर

जलपाईगुड़ी

विजयवाडा

जम्मू

विशाखापट्नम

जमशेदपुर

वारंगल

परीक्षा केंद्र के अंदर क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं ले जा सकते हैं?

परीक्षा केंद्र के अंदर क्या वस्तुएँ ले जा सकते हैं

निम्नलिखित वस्तुएँ परीक्षा केंद्र के अंदर ले जा सकते हैं:

  • AFCAT प्रवेश पत्र २०२०
  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर पहचान कार्ड/कॉलेज पहचान कार्ड
  • दो पासपोर्ट साइज़ की रंगीन तस्वीर
  • बॉल पॉइंट पेन (नीला या काला)

परीक्षा केंद्र के अंदर क्या वस्तुएँ नहीं ले जा सकते हैं

उम्मीदवारों को निम्नलिखित वस्तुएँ ले जाने की अनुमति नहीं है:

  • पाठ्य सामग्री
  • कैलकुलेटर
  • डॉकयूपेन
  • स्लाइड रूल्स, लोग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियाँ
  • मोबाइल फ़ोन
  • ब्लूटूथ, पेजर

AFCAT २०२० से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल. AFCAT वर्ष में कितनी बार आयोजित होता है?

जवाब. AFCAT परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होती है|

सवाल. मैं AFCAT २०२० की परीक्षा के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ?

जवाब. जो भी उम्मीदवार AFCAT के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं|

सवाल. क्या AFCAT कठिन है?

जवाब. अगर उम्मीदवारों ने अच्छे से तैयारी की है तो AFCAT पास करना मुश्किल नहीं है|

सवाल. AFCAT के लिए अच्छा स्कोर क्या है?

जवाब. उम्मीदवारों को सलाह डी जाती है कि वो ३०० में से १४० से १६० अंक प्राप्त करें|

सवाल. AFCAT परीक्षा में कोई आरक्षण है?

जवाब. नहीं, AFCAT परीक्षा में कोई भी आरक्षण नहीं है|

सवाल. मैं AFCAT परीक्षा कितनी बार दे सकता हूँ?

जवाब. आप जितनी बार चाहें उतनी बार दे सकते हैं|

सवाल. फ्लाइंग अधिकारी का वेतन कितना होता है?

जवाब. फ्लाइंग अधिकारी का वेतन ५६,१०० रूपए से लेकर १,१०,७०० रूपए तक होता है|

सवाल. योग्यता क्रम सूची कैसे तैयार होती है?

जवाब. AFSB टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को चुनने के लिए योग्यता क्रम सूची उनमें से तैयार होती है जिन्होंने न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त किये होते हैं|

सवाल. ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवार कैसे चुने जाते हैं?

जवाब. AFSB द्वारा अनुशंसित और चिकित्सीय रूप से स्वस्थ पाए गए उम्मीदवारों को मेरिट और रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर ट्रेनिंग के लिए चुना जाता है।

सवाल. क्या में AFCAT के लिए १२वीं कक्षा के बाद आवेदन कर सकता हूँ?

जवाब. नहीं, AFCAT परीक्षा के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवार को स्नातक होना चाहिए|

सवाल. न्यूनतम स्वीकार्य ऊचाई कितनी है?

जवाब. ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी) के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम स्वीकार्य ऊंचाई १५७.५ सेमी होनी चाहिए| महिला उम्मीदवारों के लिए, न्यूनतम स्वीकार्य ऊंचाई १५२ सेमी है| फ्लाइंग शाखा में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम स्वीकार्य ऊंचाई १६२.५ सेमी होनी चाहिए|.

और पढ़ें:

AFCAT पैटर्न २०२०

AFCAT कट ऑफ २०२०

AFCAT पाठ्यक्रम २०२०

AFCAT तैयारी के सुझाव २०२०

AFCAT परिणाम २०२०

AFCAT चयन प्रक्रिया २०२०

About the Author
This is a collection of news and articles on various topics ranging from course selection to college selection tips, exam preparation strategy to course comparison and more. The topics are from various streams inclu Read Full Bio
Download Important Dates for Sarkari Exams Exams

Explore Other Exams

4 Oct '26

IBPS PO 2026 Mains Exam

22 Aug '26 -

23 Aug '26

IBPS PO 2026 Prelims Exam

31 Jan '25

RBI Assistant 2025 Notificatio...

31 Dec '23

RBI Assistant mains exam 2023

13 Sep '26

CDS 2 Exam Date 2026

20 May '26

CDS 2 Notification 2026

28 Jan '26 -

29 Jan '26

SSC Stenographer 2025 Skill Te...

2 Jan '26 -

1 Feb '26

SSC Stenographer 2025 Final An...

26 Aug '25

RPF SI Final Result

22 Jun '25 -

2 Jul '25

Physical Test Date

9 Oct '26

NDA 2 Result 2026

16 Sep '26

NDA 2 Provisional Answer Key 2...

The list of exams are recommended based on what other exams do the students in your area show interest in
qna

Student Forum

chatAnything you would want to ask experts?
Write here...