गेट 2020 पंजीकरण 31 अगस्त को प्रारंभ हो गया है जो एक तीन-चरण वाली ऑनलाइन प्रक्रिया होगी। यहां आपके लिए तिथियों, फीस और विस्तृत आवेदन प्रक्रिया के साथ गेट पंजीकरण 2020 के बारे में समस्त जानकारी उपलब्ध है।

आईआईटी दिल्ली द्वारा गेट 2020 पंजीकरण की अंतिम तिथि को 28 सितंबर, 2019 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को आज ही अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना जरूरी होगा। गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (जीओएपीएस) की ऑफिशियल वेबसाइट से गेट 2020 आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते हैं। फिर भी जो उम्मीदवार आज तक आवेदन फीस नहीं भर पाए हैं, वे 5 अक्टूबर, 2019 तक लेट फीस का भुगतान करके इसे पूरा कर सकते हैं।
Explore colleges based on GATE
गेट 2020 पर नया क्या है
- आईआईटी द्वारा घोषित की गई गेट 2020 परीक्षा तिथियां
परीक्षा के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली (आईआईटी-दिल्ली) ने गेट 2020 आवेदन फॉर्म उपलब्ध करवा दिए हैं। जैसा कि ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है उसके अनुसार, आईआईटी दिल्ली द्वारा 1, 2, 8 एवं 9 फरवरी को 200 भारतीय शहरों और छः विदेशी शहरों में गेट 2020 का संचालन किया जाएगा। इस वर्ष एक नए विषय बायोटैक्नोलॉजी के साथ यह परीक्षा कुल 25 पेपरों के लिए होगी।
अपनी गेट की तैयारी करना आरंभ करें और साथ में सभी विषयों के विस्तृत पाठ्यक्रम शामिल करें
गेट 2020 पाठ्यक्रम को डॉउनलोड कीजिए
यदि गेट पंजीकरण 2020 के विवरण एवं इससे संबंधित अन्य जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं तो निम्न को पढ़ें:
- गेट 2020 पंजीकरण की तिथियां
- गेट 2020 परीक्षा के आवेदन की पात्रता
- गेट 2020 पंजीकरण की प्रक्रिया
- वे दस्तावेज जिनकी गेट 2020 आवेदन फॉर्म भरते समय जरूरत होती है
- गेट 2020 पंजीकरण तिथियां
- गेट 2020 के आवेदन की पात्रता
- गेट 2020 पंजीकरण के लिए चरणबद्ध पद्धति
- गेट 2020 पंजीकरण प्रक्रिया
- गेट 2020 पंजीकरण: दस्तावेज जो सहायक होंगे
गेट 2020 पंजीकरण तिथियां
गेट 2020 के लिए तिथियां घोषित की जा चुकी हैं। परीक्षा की संपूर्ण समयसारणी नीच दी गई है:
| कार्यक्रम |
तिथियां |
|---|---|
| गेट 2020 पंजीकरण का प्रारंभ होना |
31 अगस्त |
| गेट परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि |
28 सितंबर (बढ़ाई गई) |
| लेट फीस सहति गेट 2020 पंजीकरण |
5 अक्तूबर |
गेट 2020 के आवेदन की पात्रता
उम्मीदवार जो गेट 2020 के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनको आधारभूत पात्रता मानदंडों की पूर्णता को सुनिश्चित करना जरुरी है जिन्हें आयोजक प्राधिकरण द्वारा निर्धारित किया गया है। नीचे गेट परीक्षा 2020 के लिए सामान्य पात्रता दिशानिर्देशों दिए गए हैं:
- उम्मीदवार के पास क्वालीफाइंग एग्ज़ाम में 60% - 70% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से बीई/बीटैक, बीएससी अथवा बीआर्कि. में कोई स्नातक डिग्री होनी चाहिए, अथवा
- क्वालीफाइंग परीक्षा में 60% - 70% अंकों के साथ एमई/एमटेक, एमए, एमएससी, एमसीए की मास्टर डिग्री होनी चाहिए,
- उम्मीदवार गेट के लिए आवेदन अपने डिग्री प्रोग्राम के अंतिम वर्ष में भी कर सकते हैं
विस्तार से गेट पात्रता 2020 के बारे में देखें
गेट 2020 पंजीकरण के लिए चरणबद्ध पद्धति
गेट 2020 पंजीकरण प्रक्रिया
तीन-चरण वाली ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से गेट पंजीकरण किया जाता है इसमें सबसे पहले लॉगिन का सृजन किया जाएगा, फिर गेट आवेदन फॉर्म भरा जाएगा और अंत में आवेदन फीस का भुगतान किया जाएगा। उम्मीदवारों को गेट परीक्षा 2020 हेतु पंजीकरण में सक्षम बनाने के लिए नीचे चरणबद्ध दिशानिर्देश दिए गए हैं।
चरण 1: जीओएपीएस पर गेट हेतु पंजीकरण करना
उम्मीदवारों को गेट 2020 में पंजीकरण शुरू करने के लिए, सबसे पहले परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट जो कि जीओएपीएस है, उसपर पंजीकरण करना जरूरी होगा। निम्नलिखित चरणों का पंजीकरण करने के लिए अनुसरण करें:
- जीओएपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें
- ”कैंडीडेट रजिस्ट्रेशन (उम्मीदवार पंजीकरण)” पर क्लिक करें
- अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और फोन नंबर को प्रविष्ट करें
- जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें
- ओटीपी प्रविष्ट करें जो आपके मोबाइन नंबर पर भेजा गया है
- पुष्टि करके इस गेट 2020 पंजीकरण को पूर्ण करें
चरण 2: गेट 2020 आवेदन फॉर्म को भरना
आपके पंजीकरण का सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात, उम्मीदवार को उसके द्वारा उपलब्ध कराई गई ईमेल आईडी पर एक ईमेल भेजा जाएगा जिसमें जीओएपीएस नामांकन आईडी होगी। इस नामांकन आईडी एवं पासवर्ड का प्रयोग उम्मीदवार लॉगिन करने के लिए कर सकते हैं। जब उम्मीदवार सफलतापूर्वक लॉगिन कर लें उसके पश्चात वह गेट 2020 आवेदन फॉर्म को भरना शुरू कर सकते हैं। आपको निम्नलिखित जानकारी की जरूरत पड़ेगी, जब आप जीओएपीएस पर गेट आवेदन फॉर्म भरते हैं:
- नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम और मोबाइन नंबर संबंधित निजी जानकारी है।
- पिनकोड सहति संपर्क पता
- शिक्षा संबंधी योग्यताएं
- कॉलेज का नाम एवं पता (पिनकोड सहित)
- गेट पेपर
- गेट एग्ज़ाम सेंटर के लिए विकल्प
- पात्रता प्रमाणपत्र, उम्मीदवार का फोटो, हस्ताक्षर एवं श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि है) की स्कैन की हुई कॉपियां
- वैध आईडी प्रूफ के विवरण
चरण 3: गेट आवेदन फीस का भुगतान करना
गेट 2020 पंजीकरण के लिए आवेदन फीस का भुगतान करना तीसरा एवं अंतिम चरण है। उम्मीदवार को गेट आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात, फीस भुगतान की प्रक्रिया का पालन करने के लिए “"सबमिट एंड कंटिन्यू"” पर क्लिक करना जरूरी होगा। उम्मीदवारों को गेट 2020 पंजीकरण फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड के प्रयोग करके ही करना होगा। नीचे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दोनों उम्मीदवारों के लिए गेट आवेदन फीस का विवरण दिया गया है:
| गेट 2020 पंजीकरण फीस |
||
| स्वदेशी उम्मीदवारों के लिए |
अंतिम तिथि को या उससे पहले |
लेट फीस वाले आवेदन |
|---|---|---|
| महिला उम्मीदवार |
750 रुपये |
1,250 रुपये |
| एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवार |
750 रुपये |
1,250 रुपये |
| अन्य सभी उम्मीदवार |
1,500 रुपये |
2,000 रुपये |
| अंतर्राष्ट्रीय उम्मीदवार |
अंतिम तिथि को या उससे पहले |
लेट फीस वाले आवेदन |
| अदीस, अबादा, कोलंबो, ढाका और काठमांडू |
$50 |
$70 |
| दुबई एवं सिंगापुर |
$100 |
$120 |
गेट 2020 पंजीकरण: दस्तावेज जो सहायक होंगे
उम्मीदवार को निम्न दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियों को गेट पंजीकरण फॉर्म भरते समय अपलोड करने की आवश्यकता होगी:
- पासपोर्ट आकार की फोटो एवं हस्ताक्षर: इमेज हाई क्वालिटी की हों और इसे आपके वर्तमान स्वरूप से मिलान करना चाहिए। फाइल का JPEG फार्मेट में और 3.5 सेमी X 4.5 सेमी के मानक आकार में होना जरूरी है।
- पात्रता दस्तावेज: उम्मीदवार को क्वालिफाइंग परीक्षा की डिग्री/प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपियों को अपलोड करना जरूरी होगा जिनकी सूची गेट पात्रता मानदंडों में दी गई है। यदि उम्मीदवार पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में है, तो उन्हें एचओडी से प्रमाणपत्र प्राप्त लेना होगा और उसकी स्कैन कॉपी को साक्ष्य के तौर में अपलोड करना होगा।
- श्रेणी/दिव्यांग, डिस्लेक्सिया-ग्रस्त प्रमाणपत्र: उम्मीदवार जो आरक्षित श्रेणियों से संबंध रखते हैं उनको जाति/दिव्यांग का प्रमाणपत्र जीओएपीएस वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। फिर इसे भरना होगा, स्वयं सत्यापन करना होगा और अन्य दस्तावेजों के साथ इसकी स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
यह भी पढ़ें:
News & Updates
Explore Other Exams
24 Oct '26 - 22 Nov '26 | JEE Main 2027 Registration Ses... |
23 Nov '26 - 26 Nov '26 | JEE Main 2027 Registration Ses... |
19 Aug '26 - 20 Aug '26 | TS EAMCET 2026 MPC Counselling... |
12 Aug '26 - 17 Aug '26 | TS EAMCET 2026 MPC Counselling... |
Feb '27 | AP EAMCET 2026 Registration wi... |
Mar '27 | AP EAMCET 2026 Application for... |
14 Jan '27 - 31 Jan '27 | OJEE 2027 registrations |
22 Apr '27 - 30 Apr '27 | OJEE 2027 Admit Card Release |
Jul '26 | AISECT Joint Entrance Exam 202... |
Jun '26 | AISECT Joint Entrance Exam 202... |
Student Forum
Answered a week ago
Yes, candidates can change their category during the rectification phase. A fnon-refundable fee of INR 500 must be paid to change to make modifications in application.
A
Contributor-Level 8
Answered 2 weeks ago
If the edit option is visible on dashboard, then it means you can edit. However, officials will open defect rectification window before result declaration giving another chance to upload correct photo and signature.
T
Contributor-Level 8
Answered 2 weeks ago
No, the correction link of GATE 2027 application is not activated yet. The link along with required details and instructions will be notified soon on the official website.
I
Contributor-Level 8
Answered a month ago
The syllabus of SRMJEEE PG and GATE is same, but the questions asked in SRMJEEE PG are moderate level. Most questions are basic and direct formula-based.
B
Contributor-Level 8
Answered a month ago
Yes, you can change or correct spelling mistakes in your name during the GATE Application Form Correction process by paying a fee of ₹500 and providing supporting documents.
S
Contributor-Level 10
Answered a month ago
No, Alliance School of Business only accepts the scores of its own exam called ARAT for admitting candidates to its PhD course.
Candidates can also get direct admission into PhD courses if they completed UG level graduation with an aggregate over 75% in honors mode or in a UG course of four year dura
S
Contributor-Level 10
Answered a month ago
The GATE total marks is 100. The marks in GATE question paper is distributed as follows:
- General Aptitude - 15 marks
- Engineering Mathematics - 13 marks
- Subject/Core Discipline - 72 marks
A
Contributor-Level 8
Answered a month ago
No
Every one need to pay fee
A
Beginner-Level 3
Answered a month ago
NIT Silchar has a moderate overall engineering placement record with average packages around INR 12–14 LPA, but core CSE/IT departments claim a major share of these high-paying software offers.
A
Contributor-Level 10
Answered a month ago
No GATE score is required for admission to BITS Pilani Dubai MEng course. For admission to the MEng course, Indian students are required to submit a Bachelor's degree in the relevant field with minimum 60% marks. Students can apply for the MEng course by filling out the application form.
C
Contributor-Level 10
