NDA (1) 2020 अधिसूचना (आउट), परीक्षा तिथि, आवेदन पत्र और 418 रिक्तियां

National Defence Academy & Naval Academy Exam 2026 ( NDA )

NDA साल में २ बार आयोजित होता है | परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है- लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार| हर साल NDA के लिए ४ लाख के आसपास उम्मीदवार बैठते हैं जिसमें से लगभग ६००० एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाये जाते हैं |

NDA साल में २ बार आयोजित होता है | परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है- लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार| हर साल NDA के लिए ४ लाख के आसपास उम्मीदवार बैठते हैं जिसमें से लगभग ६००० एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाये जाते हैं |

NDA Notification 2020: Check dates, eligibility & selection process

नवीनतम अपडेट:

जनवरी ८, २०२०: NDA १ २०२० अधिसूचना यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा जारी किया गया है| १४५वें पाठ्यक्रम और १०७वें पाठ्यक्रम इंडियन नवल अकादमी कोर्स (आईएनएसी) के लिए NDA की सेना, नौसेना और वायु सेना विभाग में प्रवेश के लिए कुल ४१८ रिक्तियों की घोषणा हुई है जो जनवरी २, २०२१ से शुरू होगी| ऑनलाइन NDA आवेदन पत्र २०२० जनवरी ८ से २८ तक उपलब्ध होगा| आवेदन पत्र की ऑनलाइन वापसी की सुविधा फरवरी ४ से ११, २०२० तक उपलब्ध होगी| NDA १ अधिसूचना २०२० जारी हो गयी है:जनवरी ८ तक ऑनलाइन आवेदन करें के बारे में और पढ़िए|

जनवरी २, २०२०: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) NDA १ अधिसूचना जनवरी ८, २०२० को जारी करेगा| अधिसूचना के साथ, आवेदन लिंक भी उपलब्ध होगी| उम्मीदवार NDA आवेदन पत्र २०२० २८,२०२० तक भर और जमा कर सकते हैं| NDA १ २०२० की लिखित परीक्षा अप्रैल १९, २०२० को आयोजित होगी| NDA १ अधिसूचना २०२० जनवरी ८ को जारी होगी: यहाँ जानकारियाँ देखें, इसके बारे में और पढ़ें|

Staying updated about the latest educational events is just a click away
Enter Mobile Number

NDA परीक्षा क्या होती है?

NDA देश में रक्षा प्रवेश की परीक्षाओं में सबसे अधिक मांग में से एक है| NDA की सेना. नौसेना और वायु सेना के खंड और इंडियन नवल अकादमी कोर्स (आईएनएसी) में प्रवेश करने के लिए NDA भर्ती का आयोजन होता है| NDA साल में २ बार आयोजित होता है| परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है- लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार| हर साल NDA के लिए ४ लाख के आसपास उम्मीदवार बैठते हैं जिसमें से लगभग ६००० एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाये जाते हैं|

Upcoming Sarkari Exam Dates

RRB NTPC 2026 Graduate Posts (...

8 Oct '26 - 6 Nov '26

IBPS RRB PO Prelims Exam 2026

21 Nov '26 - 22 Nov '26

CTET 2026 Sep Session Exam

12 Dec '26 - 13 Dec '26

SSC CGL 2026 Tier-2 Exam Dates

31 Dec '26

TNPSC Group 4 2026 Application...

6 Oct '26 - 5 Nov '26

NDA पात्रता मापदंड २०२०

परीक्षा के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा|

आयु सीमा: १६.५ से १९.५ के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं| जन्म तिथि की गणना मेट्रिक की परीक्षा या माध्यामिक विद्यालय छोड़ने के प्रमाण पत्र में जो लिखा होता है उससे होती है या भारतीय विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र से होती है जो मेट्रिक की परीक्षा के समक्ष होता है|

शैक्षिक योग्यता: अलग अलग अकादमी के लिए शैक्षिक योग्यता अलग होती है| उम्मीदवार अलग अलग अकादमी की शैक्षिक योग्यता को देखने के लिए नीचे देख सकते हैं-

नेशनल डिफेंस अकादमी का सेना खंड: उम्मीदवार ने विद्यालय की शिक्षा के १०+२ पैटर्न के तहत कक्षा १२/एचएससी पास किया होना चाहिए या फिर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से पास किया होना चाहिए|

वायु सेना, नौसेना और नेशनल डिफेंस अकादमी की नवल अकादमी: Candidates उम्मीदवार ने विद्यालय की शिक्षा के १०+२ पैटर्न के तहत भौतिकी और गणित में कक्षा १२/एचएससी पास किया होना चाहिए जो राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया हो|

NDA पात्रता मानदंड के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

NDA २०२० के मुख्य अंश

परीक्षा का नाम

नेशनल डिफेंस अकादमी और नवल अकादमी परीक्षा

किसने आयोजित किया

यूपीएससी

परीक्षा स्तर

राष्ट्रीय

परीक्षा वर्ग

कक्षा १२ के बाद

परीक्षा की आवृत्ति

साल में दो बार

परीक्षा चरण

लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार

परीक्षा का प्रकार

ऑफलाइन

परीक्षा की अवधि

५ घंटे- (गणित- २.५ घंटे, जनरल एबिलिटी टेस्ट (जीएटी)- २.५ घंटे)

परीक्षा का पाठ्यक्रम

गणित- बीजगणित, मात्रवंशीय और निर्धारक, त्रिकोणमिति, दो और तीन आयामों के विश्लेष्णात्मक ज्यामिति, विभेदक गणना, वेक्टर बीजगणित, सांख्यिकी और संभाव्यता|

जीएटी- अंग्रेजी, , सामान्य ज्ञान, भौतिकी, सामान्य विज्ञान, भूगोल, वर्तमान घटनाएं, आदि|

परीक्षा का पैटर्न

जीएटी- १५० वस्तुनिष्ट प्रकार के प्रश्न

गणित- १२० वस्तुनिष्ट प्रकार के प्रश्न

भाषा

अंग्रेजी और हिंदी

परीक्षा का उद्देश्य

नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) और इंडियन नवल अकादमी कोर्स (आईएनएसी) में प्रवेश करने के लिए

परीक्षा के शहर

४१

परीक्षा हेल्पडेस्क

०११-२३३८५२७१/०११-२३३८११२५/०११-२३०९८५४३

ऑफिसियल वेबसाइट

upsc.gov.in

NDA तारीख़े २०२०

NDA I और II की परीक्षा की तारीख़े यूपीएससी पंचांक २०२० द्वारा घोषित कर दी गयी है| उम्मीदवार NDA तारीख़े २०२० देखने के लिए नीचे देख सकते हैं|

NDA I तारीख़ें २०२०

NDA १ के कार्यक्रम

NDA १ तारीख़े २०२०

मुख्य विशेषताएं

अधिसूचना

जनवरी ८

पूरी अनुसूची बाकी जानकारियों के साथ जारी हो गयी हैं|

आवेदन पत्र

जनवरी ८

NDA की लिखित परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है|

आवेदन करने की अंतिम तारीख़

जनवरी २८

उम्मेदवार इस तारीख़ तक आपने आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं|

आवेदन की वापसी

फरवरी ४-११

NDA के आवेदन पत्र को वापस लेने की सुविधा इस निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध होगी|

लिखित परीक्षा

अप्रैल १९

NDA की लिखित परीक्षा इस तारीख़ को २ पालियों में होगी- सुबह और दोपहर पुरे देश में फैले ४१ शहरों में|

प्रवेश पत्र

मार्च

NDA १ २०२० का प्रवेश पत्र ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जायेगा| उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने लॉग इन प्रमाण पत्र डालने होंगे|

लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा

जून

लिखित परीक्षा का परिणाम जून में घोषित होगा| परिणाम में चुने हुए उम्मीदवारों का पंजिक्रम होगा|

एसएसबी साक्षात्कार

अगस्त- सितम्बर

एसएसबी साक्षात्कार लिखित परीक्षा के चुने हुए उम्मीदवारों के लिए दो चरणों में होता है|

अंतिम परिणाम

नवम्बर

NDA १ का अंतिम परिणाम नवम्बर में घोषित होगा| अंतिम परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों को NDA और आईएनएसी के सेना, नौसेना और वायु सेना के खंड में प्रवेश मिलता है|

NDA २ तारीख़े २०२०

NDA २ के कार्यक्रम

NDA २ तारीख़े २०२०

मुख्य विशेषताएं

अधिसूचना

जून १०

NDA २ की अधिसूचना जारी हो जाएगी|

आवेदन पत्र

जून १०

अधिसूचना के साथ आवेदन पत्र उपलब्ध हो जायेंगे|

आवेदन करने की अंतिम तारीख़

जून ३०

उम्मीदवार इस आवेदन की अंतिम तिथि के अंदर आवेदन कर सकता है|

लिखित परीक्षा

सितम्बर ६

NDA की लिखित परीक्षा दो पालियों में होगी और इसमें दो परीक्षाएं होंगी|

प्रवेश पत्र

अगस्त

NDA २ २०२० के प्रवेश पत्र पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए अगस्त में ऑनलाइन जारी हो जायेंगे|

लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा

दिसम्बर

लिखित परीक्षा का परिणाम दिसम्बर में ऑफिसियल वेबसाइट पर घोषित हो जायेगा|

एसएसबी साक्षात्कार

फ़रवरी

एसएसबी साक्षात्कार दो चरणों में होता है|

अंतिम परिणाम

मई

NDA २ का अंतिम परिणाम मई में घोषित होगा|

और तारीखों के लिए- यहाँ क्लिक करें

NDA रिक्तियां २०२०

रिक्तियों के बारे में जानकारी अधिसूचना के साथ जारी होती हैं| NDA १ की परीक्षा के द्वारा पूरी ४१८ रिक्तियां भरती हैं|

अकादमी

रिक्तियों की संख्या

NDA

३७० जिसमें सेना के लिए २०८, नौसेना के लिए ४२ और वायु सेना के लिए १२० (इसके साथ २८ ज़मीन कर्तव्यों के लिए)

नवल अकादमी (प्रवेश के लिए १०+२ सेना छात्र की योजना)

४८

कुल

४१८

NDA रिक्तियां २०२० के बारे में और जानकारियाँ जानने के लिए और पढ़ें|

NDA २०२० की चुनाव प्रक्रिया

NDA की पूरी प्रक्रिया नीचे समझायी गयी है:

आवेदन पत्र को भरना

इच्छुक उम्मीदवारों को NDA आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की ज़रुरत है| आवेदन शुल्क १०० रूपए है जो दोनों ऑनलाइन और ऑफलाइन भरा जा सकता है| आवेदन की प्रक्रिया के बंद होने के थोड़े दिन बाद समिति अस्वीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी करती है| इसके अलावा परीक्षा अधिकारी एक निर्दिष्ट अवधि के लिए NDA के आवेदन पत्र को वापस लेने के लिए लिंक को सक्रिय करते हैं| जो उम्मीदवार परीक्षा नहीं देना चाहते वो अपना आवेदन पत्र वापस ले सकते हैं|

प्रवेश पत्र जारी होना

NDA का प्रवेश पत्र परीक्षा से ३ हफ्ते पहले जारी होता है| प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की लिंक ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी| उम्मीदवार प्रवेश पत्र या तो अपने पंजिक्रम से लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं या फिर पंजीकृत संख्या से| प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों को डाक द्वारा नहीं भेजी जाती है|

लिखित परीक्षा

सभी उम्मीदवार जो सफलतापूर्वक परीक्षा के लिए पंजीकरण करते हैं उन्हें लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होता है| लिखित परीक्षा के २ भाग होते हैं- गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट| परीक्षा के कुल ९०० अंक होते हैं| जिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक मिलते हैं उन्हें एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है| NDA परीक्षा के पैटर्न के बारे में और पढ़ें|

परिणाम की घोषणा

NDA का परिणाम २ चरणों में ऑनलाइन घोषित होता है- लिखित और अंतिम| पहले, लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होता है उसके बाद अंतिम परिणाम घोषित होता है| परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होता है| इसमें योग्य उम्मीदवारों के पंजिक्रम होते हैं| उम्मीदवारों की अंक तालिका अंतिम परिणाम के घोषणा के बाद जारी होती है| उम्मीदवारों को दोनों लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार में अलग से NDA कट ऑफ २०२० सुरक्षित करना होता है|

एसएसबी साक्षात्कार

एसएसबी साक्षात्कार बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए होता है| ये परीक्षण दो चरणों में होता है| सभी योग्य उम्मीदवारों को चयन केन्द्रों/वायु सेना चयन बोर्ड/नौसेना चयन बोर्ड पर पहले दिन की रिपोर्टिंग में चरण १ की परीक्षा के लिए रखा जाता है| जो उम्मीदवार पहले चरण को पास कर लेते हैं उन्हें दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाता है| जो दूसरा चरण पास कर लेते हैं उन्हें अपना जन्म प्रमाण पत्र और पास प्रमाण पत्र जमा करना होता है| .

अंतिम चयन

उम्मीदवारों को आखिरकार उनकी लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर NDA और आईएनएसी की सेना, नौसेना और वायु सेना के खंड में प्रवेश के लिए चुना जाता है| अंतिम आवंटन रिक्तियों की संख्या के अनुसार होता है जो उम्मीदवार की पात्रता, चिकित्सा योग्यता और योग्यता-वरीयता पर निर्धारित होता है|

पूरी चयन प्रक्रिया के लिए यहाँ क्लिक करें

NDA २०२० के परीक्षा केंद्र

NDA के परीक्षा केंद्र वो शहर हैं जहाँ ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी| उम्मीदवार को परीक्षा के लिए उस परीक्षा केंद्र में जाना होता है जो उसे परीक्षा के अधिकारियों द्वारा निर्धारित किया जाता है| आवेदन पत्र भरते वक़्त उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार भरना होता है| यूपीएससी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र उनके प्राथमिकताओं के आधार पर निर्धारित करता है जो उन्होंने आवेदन पत्र में भरा होता है| लेकिन आयोग के पास ये हक़ होता है कि वो परीक्षा केंद्र हटा या बढ़ा सकते हैं| परीक्षा निम्नलिखित शहरों में होगी:

शहर

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

अगरतला

त्रिपुरा

अहमदाबाद

गुजरात

ऐज़व्ल

मिज़ोरम

अलाहाबाद

उत्तर प्रदेश

बैंगलोर

कर्नाटक

बरेली

उत्तर प्रदेश

भोपाल

मध्य प्रदेश

सभी NDA परीक्षा केंद्रों के लिए यहाँ क्लिक करें|

NDA २०२० परीक्षा वाले दिन के दिशा-निर्देश

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अपना NDA प्रवेश पत्र ले जाना चाहिए
  • प्रवेश पत्र के साथ उम्मीदवार को एक फोटो-पहचान प्रमाण भी ले जाना चाहिए
  • क्लिपबोर्ड या हार्ड बोर्ड और एक काला बॉल पेन जवाब लिखने के लिए लेकर जाएँ
  • रफ़ काम करने के लिए कागज़ निरीक्षक देता है
  • किताबें, नोट्स, खुले कागज़, इलेक्ट्रॉनिक या किसी भी तरह के कैलकुलेटर्स, गणितीय या चित्र बनाने के यंत्र, लोग टेबल्स, नक्शों के स्टेंसिल्स, स्लाइड रूल, परीक्षण पुस्तिका और रफ़ कागज़ को अंदर परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होती है|
  • परीक्षा के दौरान दुराचार नहीं सहा जायेगा और जो उम्मीदवार ऐसा करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी|
  • उस उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होती है जो नक़ल या धोखाधड़ी करते पकडे जाते हैं|

NDA २०१९ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल. NDA में आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है?

जवाब. NDA १ के लिए उम्मीदवार जुलाई २, २००१ से पहले नहीं जन्मा होना चाहिए और जुलाई १, २००४ के बाद नहीं जन्मा होना चाहिए|

सवाल. क्या लड़कियाँ NDA की परीक्षा दे सकती हैं?

जवाब. सिर्फ कुवांरे आदमी ही NDA के लिए आवेदन कर सकते हैं|

सवाल. NDA के लिए आवेदन कैसे करते हैं?

जवाब. उम्मीदवारों को NDA के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है| आवेदन पत्र ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध होते हैं|

सवाल. आवेदन पत्र को वापस लेने की कोई सुविधा उपलब्ध है?

जवाब. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए नहीं आते हैं उनके लिए यूपीएसई ने आवेदन पत्र को वापस लेने की सुविधा उपलब्ध की है|

सवाल. उम्मीदवारों को NDA के परीक्षा केंद्र कैसे निर्धारित होते हैं?

जवाब. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पहले आवेदन करो- पहले निर्धारित हो के आधार पर निर्धारित होते हैं|

सवाल. NDA का प्रवेश पत्र कब जारी होता है?

जवाब. उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र कम से कम परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी हो जाता है|

सवाल. आवेदन शुल्क कितना है?

जवाब. आवेदन शुल्क १०० रूपए है जो उम्मीदवार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से भर सकते हैं|

सवाल. NDA के लिए क्या योग्यता है?

जवाब. NDA के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवार ने कक्षा १२ पास की हो|

सवाल. परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या है?

जवाब. उम्मीदवार की उम्र १६.५ से १९.५ साल के बीच होनी चाहिए|

सवाल. NDA की परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक कितने होने चाहिए?

जवाब. परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कोई भी न्यूनतम योग्यता अंक नहीं हैं|

सवाल. क्या NDA की परीक्षा में १२वीं के अंक महत्व रखते हैं?

जवाब. हाँ, परीक्षा में आवेदन करने के लिए १२वीं कक्षा के अंक महत्वपूर्ण होते हैं|

सवाल. NDA क्यूँ आयोजित होता है?

जवाब. ये प्रवेश परीक्षा NDA और आईएनएसी में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों को चुनने के लिए होती है|

सवाल. उम्मीदवारों को प्रवेश कैसे मिलता है?

जवाब. उम्मीदवारों को प्रवेश उनकी लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलता है|

और पढ़ें:

NDA प्रश्न पत्र

NDA उत्तर कुंजी २०२०

NDA पाठ्यक्रम २०२०

NDA नकली परिक्षण

NDA २०२० तैयारी की टिप्स

About the Author
This is a collection of news and articles on various topics ranging from course selection to college selection tips, exam preparation strategy to course comparison and more. The topics are from various streams inclu Read Full Bio
Download Important Dates for Sarkari Exams Exams

News & Updates

Latest NewsPopular News

Explore Other Exams

4 Oct '26

IBPS PO 2026 Mains Exam

22 Aug '26 -

23 Aug '26

IBPS PO 2026 Prelims Exam

31 Jan '25

RBI Assistant 2025 Notificatio...

31 Dec '23

RBI Assistant mains exam 2023

Dec '26

SSC CGL 2026 Tier-2 Exam Dates

30 Sep '26 -

30 Oct '26

SSC CGL 2026 Tier-I Exam Dates

13 Sep '26

CDS 2 Exam Date 2026

20 May '26

CDS 2 Notification 2026

28 Jan '26 -

29 Jan '26

SSC Stenographer 2025 Skill Te...

2 Jan '26 -

1 Feb '26

SSC Stenographer 2025 Final An...

31 Jan '26

AFCAT 1 2026 exam

22 Jan '26

AFCAT 1 Admit Card 2026

The list of exams are recommended based on what other exams do the students in your area show interest in
qna

Student Forum

chatAnything you would want to ask experts?
Write here...