आईबीपीएस पीओ की ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में होती है, प्रारंभिक और मुख्य| जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक और मुख्य ऑनलाइन परीक्षा पास कर लेते हैं उन्हें सामान्य साक्षात्कार (सीआई) के दौर के लिए आना होता है | उसके बाद उम्मीदवार मुख्य और सीआई दौर में अपने प्रदर्शन के आधार पर चुने जाते हैं |

आईबीपीएस पीओ की ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में होती है, प्रारंभिक और मुख्य| जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक और मुख्य ऑनलाइन परीक्षा पास कर लेते हैं उन्हें सामान्य साक्षात्कार (सीआई) के दौर के लिए आना होता है | उसके बाद उम्मीदवार मुख्य और सीआई दौर में अपने प्रदर्शन के आधार पर चुने जाते हैं |

Banking Exams 2020 - IBPS, RRB, NABARD, SBI and other banking jobs in India

नवीनतम अपडेट:

जनवरी १७, २०२०: आईबीपीएस पंचांग २०२० इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा जारी हुआ था| परीक्षा की तारीखों के अनुसार, आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर ३, ४ और १०, २०२० को आयोजित होगी और मुख्य परीक्षा नवम्बर २८ को आयोजित होगी| आईबीपीएस पंचांग २०२० यहाँ देखें|

जनवरी १४, २०२०: आईबीपीएस पीओ २०१९ का साक्षात्कार पत्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा जारी हो गया है| जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परिज्षा पास कर ली है उनके लिए प्रवेश पत्र जारी हो गया है| उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट से फरवरी ६, २०२० तक आईबीपीएस पीओ के साक्षात्कार पत्र को ऑनलाइन देख सकते हैं| और पढ़ें: आईबीपीएस पीओ २०१९ का साक्षात्कार पत्र जारी ओ गया है; फरवरी ६ तक डाउनलोड करें|

Staying updated about the latest educational events is just a click away
Enter Mobile Number

जनवरी ९, २०२०: आईबीपीएस पीओ मुख्य का स्कोरकार्ड जनवरी ९, २०२० को जारी हो गया था| स्कोरकार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है| उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ मुख्य का स्कोरकार्ड अपनी पंजीकरण संख्या या पंजिक्रम और जन्म तिथि या पासवर्ड के द्वारा लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं| स्कोरकार्ड के साथ आईबीपीएस पीओ २०१० मुख्य का कट ऑफ भी जारी हो गया है| आईबीपीएस पीओ २०१९ मुख्य का कट ऑफ और स्कोरकार्ड जारी हो गया है, इसके बारे में और पढ़ें|

Upcoming Sarkari Exam Dates

CSIR NET 2026 Dec Application form

7 Oct '26 - 5 Nov '26

SBI Clerk 2026 Mains Exam Date

1 Nov '26 - 30 Nov '26

UGC NET Dec 2026 Admit Card

7 Dec '26

IBPS Clerk 2026 Mains Exam

27 Dec '26

जनवरी २, २०२०: आईबीपीएस पीओ मुख्य २०१९ का परिणाम जनवरी २ को जारी हो गया है| उम्मीदवार अपना आईबीपीएस पीओ २०१९ मुख्य का परिणाम जनवरी ८ तक अपने परिचय के द्वारा लॉग इन करके देख सकते हैं| स्कोरकार्ड और आईबीपीएस पीओ २०१९ मुख्य का कट ऑफ थोड़े दिन के अंदर जारी हो जायेगा| मुख्य परीक्षा पुरे देश में ७३ शहरों में नवम्बर ३० को आयोजित हुई थी| आईबीपीएस पीओ २०१९ मुख्य का परिणाम जारी हो गया है, इसके बारे में और पढ़ें|

Table of contents
  • आईबीपीएस पीओ क्या है?
  • आईबीपीएस पीओ २०१९ के मुख्य अंश
  • आईबीपीएस पीओ २०१९ की पात्रता का मानदंड
  • आईबीपीएस पीओ २०१९ की तारीख़े
  • आईबीपीएस पीओ २०१९ की रिक्तियां
  • आईबीपीएस पीओ वेतन
  • आईबीपीएस पीओ २०१९ में हिस्सा लेने वाले बैंक
  • आईबीपीएस पीओ २०१९ की चयन प्रक्रिया
  • आईबीपीएस पीओ २०१९ के परीक्षा केंद्र
  • आईबीपीएस पीओ २०१९ की परीक्षा वाले दिन के दिशा निर्देश
  • आईबीपीएस पीओ २०१९ से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
View Moreaccroadian

आईबीपीएस पीओ क्या है?

आईबीपीएस पीओ भर्ती भारत में १७ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए प्रमाणीकृत अधिकारी और प्रबंधन प्रशिक्षुओं के पद के लिए उम्मीदवारों को चुनने के लिए आयोजित होता है| कुल ४,३३६ रिक्तियां आईबीपीएस पीओ भर्ती की परीक्षा के द्वारा भरी जाएँगी| आईबीपीएस पीओ की ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में होती है, प्रारंभिक और मुख्य| जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक और मुख्य ऑनलाइन परीक्षा पास कर लेते हैं उन्हें सामान्य साक्षात्कार (सीआई) के दौर के लिए आना होता है| उसके बाद उम्मीदवार मुख्य और सीआई दौर में अपने प्रदर्शन के आधार पर चुने जाते हैं| भरी जाने वाली रिक्तियों और बैंकों की व्यावसायिक आवश्यकताओं के आधार पर, चुने गए उम्मीदवारों को हिस्सा लेने वाले बैंकों में से किसी एक में नियुक्त किया जाता है|

२०१८-१९ में, कुल ८.७९ लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिसमें से ६.५८ लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे|

आईबीपीएस पीओ २०१९ के मुख्य अंश

परीक्षा का नाम

आईबीपीएस पीओ

कौन आयोजित करता है

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस)

परीक्षा का स्तर

राष्ट्रिय

परीक्षा का वर्ग

स्नातक

परीक्षा के चरण

प्रारंभिक, मुख्य और सामान्य स्काशात्कार

परीक्षा का मोड

ऑनलाइन

ऑफिसियल वेबसाइट

ibps.in

आईबीपीएस पीओ २०१९ की पात्रता का मानदंड

आईबीपीएस पीओ २०१९ की पात्रता के मानदंड को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए मापदंडों को पूरा करना होगा-

राष्ट्रीयता/नागरिकता: कोई भी उम्मीदवार जो भारत का नागरिक है या नेपाल/भूटान का नागरिक है वो आईबीपीएस सीडब्लूई पीओ २०१९ की परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र है| और जो उम्मीदवार तिब्बत के शरणार्थी हैं जो भारत में जनवरी १, १९६२ से पहले आये थे वो भी आईबीपीएस पीओ की पात्रता के मानदंड को पूरा करते हैं| इनके अलावा, भारतीय मूल के व्यक्ति जो पाकिस्तान/बर्मा/श्री लंका/केन्या/यूगांडा/तंज़ानिया के संयुक्त गणराज्य/ज़ाम्बिया/मलावी/ज़ैरे/इथियोपिया/

विएतनाम से माइग्रेट होकर आये हैं और हमेशा के लिए भारत में रहना चाहते हैं, वो भी परीक्षा के लिए आवेदन के लिए पात्र होते हैं|

आयु: उम्मीदवार अगस्त १, २०१९ की २० से ३० वर्ष के बीच होने चाहिए| इसका मतलब है उम्मीदवार का जन्म जुलाई २,१९८९ से पहले ना हुआ हो और जुलाई १, १९९९ के बाद ना हुआ हो| पांच, तीन और दस वर्षों की आयु में छूट क्रमश: एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और पीडब्लूडी के उम्मीदवारों को दी जाती है|

शैक्षिक योग्यता: कोई भी स्नातक उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं|

आईबीपीएस पीओ २०१९ की तारीख़े

आईबीपीएस प्रमाणीकृत अधिकारी (पीओ) के लिए प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर १२, १३, १९ और २० को आयोजित हुई थी| मुख्य परीक्षा नवम्बर ३० को आयोजित हुई थी| आईबीपीएस पीओ की परीक्षा से संबंधित तारीख़े नीचे दी हुई हैं:

आईबीपीएस पीओ २०१९ के कार्यक्रम

आईबीपीएस पीओ २०१९ की तारीख़े

मुख्य विशेषताएं

आवेदन पत्र

अगस्त ७

ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया था

आईबीपीएस पीओ २०१९ के आवेदन पत्र को भरने की अंतिम तारीख़

अगस्त २८

आवेदन पत्र इस तारीख़ तक उपलब्ध रहेगा

आवेदन में सुधार

अगस्त ७ से २८

आवेदन पत्र में सुधार करने की सुविधा आवेदन की निर्धारित तारीख के अंदर उपलब्ध थी

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

सितम्बर ३०

प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को जारी हुआ था

प्रारंभिक परीक्षा

अक्टूबर १२, १३, १९ और २०

आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हो गयी थी

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

नवम्बर १

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है

मुख्य परीक्षा के लिए आईबीपीएस पीओ का प्रवेश पत्र

नवम्बर ११

प्रारंभिक परीक्षा के शोर्टलिस्ट उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गया है

आईबीपीएस पीओ की मुख्य परीक्षा

नवम्बर ३०

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेते हैं उनके लिए मुख्य परीक्षा आयोजित होती है

मुख्य का परिणाम

जनवरी २, २०२०

जितने भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी उनके लिए मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है

मुख्य परीक्षा का स्कोरकार्ड

जनवरी ९, २०२०

आईबीपीएस पीओ स्कोरकार्ड २०२० जारी हो गया है

साक्षात्कार के लिए कॉल पत्र

जनवरी १४-फरवरी ६, २०२०

मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का कॉल पत्र जारी हो गया है

अनंतिम आवंटन

अप्रैल २०२०

अनंतिम आवंटन उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होता है

और तारीखों के लिए- यहाँ क्लिक करें

आईबीपीएस पीओ २०१९ की रिक्तियां

प्रत्येक वर्ष २० लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ की परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं| पीओ के पद के लिए ४,३३६ रिक्तियां हैं| इस वर्ष, पिछले वर्षो के मुकाबले आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए बहुत ज्यादा रिक्तियां घोषित हुई हैं| कुल १०% या ४३२ पद सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्लूएस) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं| बैंक वार रिक्तियों की संख्या नीचे दी हुई है-

बैंक का नाम

कुल

इलाहाबाद बैंक (एबी)

५००

बैंक ऑफ़ इंडिया (बीओआई)

८९९

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र (बीओएम)

३५०

कनारा बैंक (सीबी)

५००

कारपोरेशन बैंक (कोर्प बैंक)

१५०

इंडियन बैंक

४९३

ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (ओबीसी)

३००

यूको बैंक

५००

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (यूबीआई)

६४४

रिक्तियों के बारे में और जानने के लिए- यहाँ क्लिक करें

आईबीपीएस पीओ वेतन

पीओ का वेतन ज़्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के वेतन के समान होता है| बैंक पीओ के वेतन में नवीनतम संशोधन नवम्बर २०१२ में हुआ था, अंतिम समझौता मई २०१५ को हस्ताक्षरित हुआ था| संशोधित आईबीपीएस पीओ का वेतन जनवरी १, २०१६ से लागू हुआ था| इसलिए, संशोधित वेतनमान है २३७०० -(९८० x ७) - ३०५६० - (११४५ x २) - ३२८५० - (१३१० x ७) - ४२०२०| बैंक पीओ का संशोधित मूल वेतन है २३,७०० रूपए|

आईबीपीएस पीओ २०१९ में हिस्सा लेने वाले बैंक

इस वर्ष हिस्सा लेने वाले बैंकों की संख्या २० से घटकर १७ हो गयी है| हिस्सा लेने वाले बैंकों के नाम नीचे दिए हुए हैं-

इलाहाबाद बैंक

कनारा बैंक

इंडियन ओवरसीज बैंक

सिंडिकेट बैंक

आंध्र बैंक

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया

ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स

यूको बैंक

बैंक ऑफ़ बरोदा

कारपोरेशन बैंक

पंजाब नेशनल बैंक

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया

बैंक ऑफ़ इंडिया

इंडियन बैंक

पंजाब एंड सिंद बैंक

यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र

-

आईबीपीएस पीओ २०१९ की चयन प्रक्रिया

आईबीपीएस पीओ निम्नलिखित चरणों में आयोजित होता है-

प्रारंभिक परीक्षा- आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है| आईबीपीएस पीओ २०१९ की परीक्षा के पैटर्न के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में तीन भाग होते हैं| परीक्षा के कुल १०० अंक होते हैं|

मुख्य परीक्षा- प्रारंभिक परीक्षा के शोर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस पीओ की मुख्य परीक्षा आयोजित होती है| मुख्य परीक्षा में चार ऑब्जेक्टिव टेस्ट और एक दिस्क्रिप्तिवे टेस्ट शामिल होता है| परीक्षा के कुल २२५ अंक होते हैं|

सामान्य साक्षात्कार - ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में शोर्टलिस्ट उम्मीदवारों को सामान्य साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है जो हिस्सा लेने वाले संगठनों द्वारा आयोजित होता है और नोडल बैंक द्वारा समन्वित होता है|

आईबीपीएस पीओ २०१९ के परीक्षा केंद्र

आईबीपीएस पीओ २०१९ के परीक्षा केंद्र जारी हो गए हैं| प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के परीक्षा शहर नीचे दिए हुए हैं:

राज्य कोड

राज्य/यूटी

प्रारंभिक परीक्षा केंद्र

मुख्य परीक्षा केंद्र

११

अंडमान और निकोबार

पोर्ट ब्लेयर

पोर्ट ब्लेयर

१२

आंध्र प्रदेश

चिराला, चित्तूर, एलुरु, गुंटूर, कदापा, काकीनाडा, कुरनूल, नेल्लोर ओंगोल, राजमुंदरी, श्रीकाकुलम, तिरुपति, विजयवाडा, विशाखापट्नम, विज़िअनगरम

गुंटूर, कुरनूल, विजयवाडा, विशाखापट्नम

१३

अरुणाचल प्रदेश

नहार्लगुन

नहार्लगुन

१४

असम

डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहट, सिलचर, तेजपुर

गुवाहाटी, सिलचर

१५

बिहार

अर्रह, औरंगाबाद, भागलपुर, दरबंगा, गया, मुज़फ़्फ़रपुर, पटना, पुरनिया

भागलपुर, दरबंगा, मुज़फ़्फ़रपुर,पटना

१६

चंडीगढ़

चंडीगढ़/मोहाली

चंडीगढ़/मोहाली

१७

छत्तीसगढ़

भिलाई नगर, बिलासपुर,रायपुर

रायपुर

१८

दादरा और नगर हवेली

सूरत,जामनगर

सूरत

१९

दमन और दिउ

२०

दिल्ली

दिल्ली/नयी दिल्ली, फ़रीदाबाद, ग़ाज़ियाबाद, ग्रेटर नोयडा, गुरुग्राम

दिल्ली/नयी दिल्ली, फ़रीदाबाद, ग़ाज़ियाबाद, ग्रेटर नोयडा, गुरुग्राम

२१

गोवा

पानाजी

पंजिम

२२

गुजरात

अहमदाबाद, आनंद, गांधीनगर, हिम्मतनगर, जामनगर,मेहसाना,राजकोट,सूरत,वडोदरा

अहमदाबाद,वडोदरा

२३

हरियाणा

अम्बाला,फ़रीदाबाद,गुरुग्राम,हिसार,करनाल,कुरुक्षेत्र,पानीपत,यमुना नगर

अम्बाला,हिसार

२४

हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर,हमीरपुर,काँगड़ा,कुल्लू,मंडी,शिमला,सोलन,ऊना

हमीरपुर,शिमला

२५

जम्मू और कश्मीर

जम्मू, साम्बा, श्रीनगर

जमू, श्रीनगर

२६

झारखंड

बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, हज़ारिबाघ,जमशेदपुर,राँची

धनबाद,जमशेदपुर.राँची

२७

कर्नाटक

बेंगलुरु,बेलगाम,बीदर,देवनगेरे,धारवाड़,गुलबर्गा,हस्सन,हुबली,मंड्या,मंगलौर,मैसूर,शिमोगा,उडुपी

बेंगलुरु,हुबली,मंगलौर

२८

केरल

अलाप्पुज्हा,कन्नूर,कोची,कोल्लम,कोट्टायम,कोज्हिकोड़,मलप्पुरम,पलक्कड़,थिरुवानाथापुरम,त्रिचुर

कोची,थिरुवानान्थापुरम

२९

लक्श्वदीप

कवर्रती

कवर्रती

३०

मध्य प्रदेश

भोपाल,ग्वालियर,इंदौर,जबलपुर,सागर,सतना,उज्जैन

भोपाल,इंदौर

३१

महाराष्ट्र

अमरावती,औरंगाबाद,चंद्रपूर,धुले,जलगांव,कोल्हापुर,लातूर,मुंबई/ठाणे/नवी मुंबई, नागपुर,नांदेड,नासिक,पुणे,रत्नागिरी,सोलापुर

औरंगाबाद,मुंबई/ठाणे/नवी मुंबई,नागपुर,पुणे

३२

मणिपुर

इम्फाल

इम्फाल

३३

मेघालय

शिल्लोंग

शिल्लोंग

३४

मिज़ोरम

ऐज़व्ल

ऐज़व्ल

३५

नागालैंड

कोहिमा

कोहिमा

३६

उड़ीसा

बालासोर,बरहमपुर(गंजम),भुवनेश्वर,कटक,ढेंकनाल,राउरकेला,संबलपुर

भुवनेश्वर

३७

पुदुचेर्री

पुदुचेर्री

पुदुचेर्री

३८

पंजाब

अमृतसर,भटिंडा,फतेगढ़ साहिब,जलंधर,लुधिआना,मोहाली,पठानकोट,पटिआला,संगरूर

जलंधर,लुधिआना,मोहाली,पटिआला

३९

राजस्थान

अजमेर,अलवर,बीकानेर,जयपुर,जोधपुर,कोटा,सीकर,उदयपुर

जयपुर,उदयपुर

४०

सिक्किम

बरदंग/गंगटोक

बरदंग/गंगटोक

४१

तमिल नाडु

चेन्नई,कोइम्बटोर,इरोड,मदुरई,नागेर्कोइल,सलेम,थंजावुर,थिरुचिरापाली,तिरुनेलवेल्ली,वेल्लोर,विरुधुनगर

चेन्नई,मदुरई,तिरुनेलवेली

४२

तेलंगाना

हैदराबाद,करीमनगर,खम्मम,वारंगल

हैदराबाद

४३

त्रिपुरा

अगरतला

अगरतला

४४

उत्तर प्रदेश

आगरा,अलीगढ,इलाहाबाद,बाँदा,बरेली,फैजाबाद,गाज़ियाबाद,गोंडा,गोरखपुर,झाँसी,कानपुर,लखनऊ,मथुरा,मीरट,मोरादाबाद,मुज़फ्फरनगर,नोयडा/ग्रेटर नोयडा.सीतापुर,वाराणसी

इलाहाबाद,कानपुर,लखनऊ,मीरट,वाराणसी

४५

उत्तराखंड

देहरादून,हल्द्वानी,रूडकी

देहरादून

४६

पश्चिम बंगाल

आसनसोल,दुर्गापुर,ग्रेटर कोलकाता,हुगली,कल्याणी,सिलीगुड़ी

आसनसोल,ग्रेटर कोलकाता,कल्याणी,सिलीगुड़ी

आईबीपीएस पीओ २०१९ की परीक्षा वाले दिन के दिशा निर्देश

  • परीक्षा केंद्र में आईबीपीएस पीओ के प्रवेश पत्र के साथ तस्वीर-पहचान प्रमाण साथ लेकर जाएँ
  • परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुँच जाएँ
  • उम्मीदवारों को दो तस्वीर ले जानी चाहिए
  • जो उम्मीदवार परीक्षा केंद्र देर से पहुँचेंगे उन्हें परीक्षा नहीं देने दी जाएगी
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फ़ोन, कैलकुलेटर,पेजर,पेन ड्राइव परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना मना है
  • स्टेशनरी वस्तुएँ जैसे किताबें,कागज़,पेंसिल बॉक्स,स्केल,लिखने का पैड,आदि ले जाना मना है
  • परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक इम्प्रेशन लिया जायेगा इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अपने हाथों में मेहेंदी ना लगाएँ

ये भी पढ़ें:

आईबीपीएस पीओ २०१९ से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल. आईबीपीएस पीओ का वेतन कितना है?

जवाब. प्रमाणीकृत अधिकारी के रूप में नियुक्त होने के बाद उम्मीदवारों को मूल वेतन २३,७०० रूपए मिलता है|

सवाल. क्या बेहतर है आईबीपीएस पीओ या एसबीआई पीओ?

जवाब. उम्मीदवार दोनों परीक्षा दे सकते हैं| एसबीआई पीओ थोडा कठिन है और आईबीपीएस पीओ बहुत सब्जेक्टिव है|

सवाल. आईबीपीएस पीओ बैंकों के लिए वरीयता कैसे भरें?

जवाब. उम्मीदवारों को अपने बैंकों की वरीयता आवेदन पत्र भरते समय भरनी होती है| उन्हें अपनी पसंद के अनुसार बैंकों को चुनना चाहिए|

सवाल. क्या मैं आईबीपीएस पीओ की परीक्षा के बार में पास कर सकता हूँ?

जवाब. हाँ, आईबीपीएस पीओ की परीक्षा एक बार में पास करना मुमकिन है|

सवाल. आईबीपीएस पीओ की परीक्षा के पैटर्न में क्या बदलाव आये हैं?

जवाब. आईबीपीएस ने परीक्षा के प्रत्येक भाग के लिए अनुभागीय समय शुरू कर दिया है|

सवाल . क्या अंतिम परिणाम के बाद कोई साक्षात्कार होता है?

जवाब. हाँ, जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा पास कर लेते हैं उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है|

सवाल. जो उम्मीदवार स्नातक के आख़िरी वर्ष में हो क्या वो आईबीपीएस पीओ की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है?

जवाब. नहीं, सिर्फ वही उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने स्नातक पूरा कर लिया हो|

सवाल. पंजीकरण के वक़्त कितना शुल्क भरना होता है?

जवाब. सामान्य वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क ६०० रूपए है और एससी/एसटी/पीडब्लूडी के उम्मीदवारों के लिए १०० रूपए है|

सवाल. के १९ वर्ष का उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है?

जवाब. परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु २० वर्ष है और अधिकतम आयु ३० वर्ष है|

सवाल. प्रश्न पत्र की भाषा क्या होगी?

जवाब. प्रश्न पत्र दो भाषा में होगा, जो है, अंग्रेजी और हिंदी|

सवाल. क्या परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन होता है?

जवाब. हाँ, परीक्षा में नकारात्मक अंकन होता है|

सवाल. अंतिम योग्यता क्रम सूची कैसे तैयार होती है?

जवाब. अंतिम योग्यता क्रम सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर तैयार होती है|

सवाल. मेरे स्नातक में ५६% आये हैं| क्या मैं आईबीपीएस पीओ के लिए आवेदन कर सकती हूँ?

जवाब. हाँ, आप परीक्षा के लिए आवेदन कर सकती हैं| परीक्षा प्राधिकरण द्वारा स्नातक में कोई भी न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित नहीं किये गए हैं|

सवाल. क्या आईबीपीएस पीओ उत्तर कुंजी जारी करता है?

जवाब. नहीं, आईबीपीएस उत्तर कुंजी जारी नहीं करता है क्योंकि ये ऑफलाइन आयोजित होता है|

About the Author
This is a collection of news and articles on various topics ranging from course selection to college selection tips, exam preparation strategy to course comparison and more. The topics are from various streams inclu Read Full Bio
Download Important Dates for Sarkari Exams Exams

Explore Other Exams

15 Oct '26

SBI PO 2026 Mains Result

12 Sep '26

SBI PO Mains 2026

Dec '26

SSC CGL 2026 Tier-2 Exam Dates

30 Sep '26 -

30 Oct '26

SSC CGL 2026 Tier-I Exam Dates

2 Jul '26 -

4 Jul '26

UPTET 2026 Exam date

Mar '26

UPTET 2026 Application Form

1 Feb '26

IBPS RRB Clerk 2025 Mains Exam

28 Dec '25

IBPS RRB 2025 Single Online Ex...

27 Dec '26

IBPS Clerk 2026 Mains Exam

10 Oct '26 -

11 Oct '26

IBPS Clerk 2026 Prelims Exam

6 Dec '25

RBI Grade B 2025 Phase 2 exam

28 Nov '25

RBI Grade B Phase 2 admit card

The list of exams are recommended based on what other exams do the students in your area show interest in
qna

Student Forum

chatAnything you would want to ask experts?
Write here...