JEE Main 2027 Registration फॉर्म भरने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Joint Entrance Exam (JEE) Main ( JEE Main )

shadow

JEE Main 2027 Registration Session 1

24 Oct '26 - 22 Nov '26

Mayank
Mayank Uniyal
Assistant Manager
Updated on Nov 7, 2026 16:46 IST
JEE Main 2027 Registration Documents की पूरी जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी कर दी है। JEE Main 2027 application form के लिए जरूरी दस्तावेजों और अपलोड करने के नियम ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद हैं। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन से पहले अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड या अन्य पहचान संबंधी जानकारी, कैटेगर

JEE Main 2027 Registration Documents की पूरी जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी कर दी है। JEE Main 2027 application form के लिए जरूरी दस्तावेज और अपलोड करने के नियम ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद हैं। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन से पहले अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड या अन्य पहचान संबंधी जानकारी, कैटेगरी सर्टिफिकेट तैयार रखना चाहिए। जानें JEE Main 2027 Application Form भरने के लिए कौन से दस्तावेज अपलोड करने होंगे, फोटो-सिग्नेचर का साइज क्या होना चाहिए और लाइव फोटो कैप्चर करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

JEE Main 2027 application form के लिए जरूरी दस्तावेज

JEE Main 2027 application form के लिए जरूरी दस्तावेज

JEE Main 2027 Registration फॉर्म भरने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2027 Session 1 registration प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। JEE Main exam registration के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और पहचान संबंधी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके अलावा, कुछ दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी JEE Main application form 2027 के दौरान अपलोड करनी होगी। JEE Main exam के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड/पासपोर्ट/पैन (PAN), कक्षा 10वीं की मार्कशीट, श्रेणी प्रमाण पत्र (category certificates), और फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन की गई फोटो होनी अनिवार्य हैं।

इस साल JEE Main 2027 application form में दस्तावेजों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। इनमें पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करने की अनिवार्यता हटाना, विदेशी नागरिकों और OCI उम्मीदवारों के लिए नॉन-इंडियन पासपोर्ट (Non-Indian Passport) अपलोड करना और JEE Main photo signature guidelines से संबंधित निर्देश शामिल हैं। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन शुरू करने से पहले NTA JEE Main registration guidelines को समझ लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि JEE Main 2027 registration के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स चाहिए और उन्हें अपलोड करने के क्या नियम हैं।

अंग्रेजी में पढ़ें: Documents Required for JEE Main 2027

Table of contents
  • JEE Main 2027 Registration के लिए जरूरी दस्तावेज
  • JEE Main 2027 Registration में कौन से व्यक्तिगत दस्तावेज जमा करने होंगे?
  • JEE Main 2027 Application Form के लिए फोटो और हस्ताक्षर का साइज कितना होना चाहिए?
  • JEE Main Registration 2027 में इस बार नया क्या है?

JEE Main 2027 Registration के लिए जरूरी दस्तावेज

JEE Main 2027 का आवेदन करते समय उम्मीदवारों को दो तरह के दस्तावेजों की जरूरत होगी। पहले वे दस्तावेज हैं जिनकी जानकारी आवेदन फॉर्म भरते समय दर्ज करनी होगी। दूसरे वे NTA JEE Main documents हैं जिनकी स्कैन कॉपी NTA के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

दस्तावेज़ उपयोग
आधार कार्ड
पहचान और व्यक्तिगत विवरण के सत्यापन के लिए
कक्षा 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट
नाम, जन्मतिथि और बोर्ड की जानकारी के सत्यापन के लिए
कक्षा 12वीं की मार्कशीट/एडमिट कार्ड
शैक्षणिक विवरण और बोर्ड रोल नंबर की पुष्टि के लिए
कैटेगरी सर्टिफिकेट
आरक्षण श्रेणी का लाभ लेने के लिए
पासपोर्ट/पैन कार्ड
पहचान सत्यापन के लिए
पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन फॉर्म में अपनी नवीनतम फोटो अपलोड करने के लिए
हस्ताक्षर
आवेदन फॉर्म में अपने हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज अपलोड करने के लिए
PwD/UDID सर्टिफिकेट
दिव्यांग उम्मीदवारों को आरक्षण या छूट देने के लिए
नॉन-इंडियन पासपोर्ट
विदेशी उम्मीदवारों के लिए
अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए JEE Main Marks vs Percentile और पिछले 5 वर्षों के NIT कटऑफ की जाँच करें।
Check JEE Main Exam Analysis →

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले ऊपर दी गई सूची के अनुसार सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और ऑनलाइन फीस भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI की सुविधा होनी चाहिए। अपनी श्रेणी के हिसाब से JEE Main 2027 application fee विस्तार से नीचे दिए लिंक से पढ़ें|

यहां पढ़ें - JEE Main Application Fee 2027: श्रेणी-वार शुल्क और भुगतान के नियम

JEE Main 2027 Registration में कौन से व्यक्तिगत दस्तावेज जमा करने होंगे?

NTA के निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान कुछ JEE Main registration 2027 mandatory documents की डिजिटल कॉपी अपलोड करनी होगी। इन दस्तावेजों में फोटो, हस्ताक्षर, कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र और कुछ विशेष श्रेणियों के प्रमाणपत्र शामिल हैं।

  • पासपोर्ट साइज फोटो: उम्मीदवारों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो में चेहरा स्पष्ट दिखाई देना चाहिए और लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा चेहरे का होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर: आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके लिए सफेद कागज पर नीले या काले पेन से हस्ताक्षर करें।
  • लिखने में शारीरिक परेशानी का प्रमाणपत्र: जिन उम्मीदवारों को शारीरिक सीमाओं के कारण परीक्षा के दौरान लिखने में परेशानी होती है और वे निर्धारित सुविधाओं के पात्र हैं, उन्हें संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट: उम्मीदवारों को अपनी class 10 marksheet for JEE Main registration 2027 की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसमें उम्मीदवार का नाम और अन्य शैक्षणिक विवरण स्पष्ट होने चाहिए।

ये भी पढ़ें - जेईई मेन लाइव फोटोग्राफ 2027: फोटो कैसे लें, नियम और दिशा-निर्देश

Staying updated about the latest educational events is just a click away
Enter Mobile Number

JEE Main 2027 Application Form के लिए फोटो और हस्ताक्षर का साइज कितना होना चाहिए?

JEE Main 2027 registration form में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करते समय उम्मीदवारों को फाइल साइज का ध्यान रखना होगा। गलत साइज की फाइल अपलोड करने पर JEE Main application form रिजेक्ट हो सकता है | छात्र नीचे दी गयी जानकारी के माध्यम से फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं|

Document

Size

Dimension

फोटो

10 kb to 200 kb

3.5 x 4.5 cms

हस्ताक्षर

10 kb to 100 kb

3.5 x 1.5 cms

कक्षा 10वीं की मार्कशीट

50 kb to 300 kb

-

लिखने में शारीरिक परेशानी का प्रमाणपत्र

50 kB to 300 kB

-

ये भी पढ़ें - JEE Main Application Form 2027 भरते समय ये गलतिया पड़ सकती हैं भारी

JEE Main Registration 2027 में इस बार नया क्या है?

इस बार JEE Main 2027 आवेदन प्रक्रिया में लाइव फोटो कैप्चर का विकल्प भी शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय अपनी लाइव फोटो खींचनी होगी। इसके लिए वे अपने कंप्यूटर या लैपटॉप का वेबकैम इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि डिवाइस में वेबकैम उपलब्ध नहीं है, तो उम्मीदवार मोबाइल या टैबलेट की मदद से स्क्रीन पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके लाइव फोटो कैप्चर कर सकते हैं। लाइव फोटो और अपलोड की जाने वाली पासपोर्ट साइज फोटो के निर्देश अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को दोनों के लिए NTA के दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - JEE Main 2027 Registration के नए नियम

Explore colleges based on JEE Main

Mumbai
#3 NIRF
₹8.00 L
Chennai
#1 NIRF
₹8.00 L
Delhi
#2 NIRF
₹8.00 L
Tiruchirappalli
#9 NIRF
₹5.00 L

Want better recommendations?

There is a 90% more chance of getting best college recommendations by sharing preferences.
Kharagpur
#5 NIRF
₹8.00 L
Kanpur
#4 NIRF
₹8.00 L
Hyderabad
#7 NIRF
₹8.00 L
Roorkee
#6 NIRF
₹8.00 L
Rourkela
#13 NIRF
₹5.00 L
Coimbatore
#23 NIRF
₹2.00 L
Confused about which college or exam to opt for?assitentRcpRhsImage
  • Chat with our counselor
  • Get your personalised list of colleges & exams matching your preferences
View allCollections

Explore more B.Tech exams with upcoming dates

SAT India Exam (November) Attempt

7 Nov '26

AEEE 2027 Phase 1 Registration...

1 Nov '26 - 30 Nov '26

GITAM GAT 2027 registration fo...

1 Nov '26 - 30 Nov '26

DTU LEET 2026 Display of Merit List

30 Nov '26

NTA CSIR NET December 2025 Exa...

18 Dec '26

KALSEE 2027 Application Form S...

1 Jan '27

NMIMS CET 2027 Registration

6 Jan '27

LPUNEST 2027 Registration Date

29 Sep '26 - 15 Jan '27

CEE AMPAI 2026 Result

10 Nov '26

GUJCET 2027 Application Form

16 Dec '26 - 16 Jan '27

Videos you may like
About the Author
author-image
Mayank Uniyal
Assistant Manager

Mayank Uniyal is an MCom graduate in International Business. He has over 7 years of experience in content writing. He has been working in the education domain since the beginning of his career. He covers news and up

Read Full Bio
Download Important Dates for B.E. / B.Tech Exams

News & Updates

Latest NewsPopular News

Explore Other Exams

Apr '27

JEE Advanced 2027 Registration

May '27

JEE Advanced Admit Card 2027 R...

Dec '26

BITSAT 2027 Application Form S...

Mar '27

BITSAT 2027 Form Correction Se...

4 Nov '26 -

2 Apr '27

SRMJEEE 2027 Registration Date...

4 Nov '26 -

4 Jun '27

SRMJEEE 2027 Registration Date...

Feb '27

COMEDK Application Form 2027

Feb '27

COMEDK Mock Test Release Date ...

7 Oct '26

WBJEE 2026 Decentralised Couns...

4 Oct '26

WBJEE 2026 Decentralised Couns...

20 Oct '26 -

31 Mar '27

VITEEE 2027 Registration Start...

Apr '27

VITEEE 2027 Mock Test Release ...

The list of exams are recommended based on what other exams do the students in your area show interest in
qna

Student Forum

chatAnything you would want to ask experts?
Write here...

Answered 23 hours ago

Yes, MeriPehchaan login (DigiLocker, e-Pramaan or JanParichay) is mandatory for JEE Mains registrations 2027.

M

Manori Karan

Contributor-Level 8

Answered 23 hours ago

No, APAAR ID is not mandatory for JEE Mains 2027 registrations.

N

Nishtha Shrivastava

Contributor-Level 8

Answered 23 hours ago

Yes, candidates appearing for class 12 boards in 2027 can also apply for JEE Mains 2027 exam.

M

Manori Patra

Contributor-Level 8

Answered 23 hours ago

Yes, candidates can apply for session 2 of JEE Mains even if they do not register for session 1.

A

Abhishek Chaudhary

Contributor-Level 8

Answered Yesterday

The cutoff marks for OBC category students in NIT Meghalaya B.E. / B.Tech admissions 2026 stood at 41021 (CSE) to 91639 (Civil) for the last round. Here is the NIT Meghalaya BTech cutoff 2026 for OBC category students for different branches:

CourseLast Round Cutoff
B.Tech. in Computer Science and Engineering41021
B.Tech. in Electronics and Communication Engineering55813
B.Tech.8 in Electrical and Electronics Engineering64144
B.Tech.4 in Mechanical Engineering74115
B.Tech. in Civil Engineering91639

 

S

Shruti Manchanda

Contributor-Level 10

Answered Yesterday

No, students cannot get admission to the BTech course at NIT Meghalaya without JEE Mains. The admissions are done on the basis of the JEE Mains entrance exam score followed by the JoSAA counselling. Further, students must have completed Class 12 with PCM with a minimum of 75% aggregate score to appl

...Read more

S

Shruti Manchanda

Contributor-Level 10

Answered Yesterday

Check below the application fee of JEE Main at NIT Manipur:

  • General / Unreserved (Male): INR 1,000
  • General-EWS / OBC-NCL (Male): INR 900
  • General / Gen-EWS / OBC-NCL / SC / ST / PwD / Transgender (Female): INR 800 (for Unreserved/EWS/OBC) / lower for SC/ST
  • SC / ST / PwD / Transgender (All genders): INR 5

...Read more

R

Raj Priya

Contributor-Level 10

Answered Yesterday

No, candidates cannot change their JEE Mains exam date or shift. It is allotted by NTA via the city inrimation slip and the admit card.

A

Abhay Aggarwal

Contributor-Level 8

Answered Yesterday

Candidates will be able to check their allotted JEE Main 2027 exam date, shift and allotted exam centre on their admit card.

V

Vipra Mehra

Contributor-Level 8

Answered Yesterday

JEE Main is the exam for NITs, IIITs and GFTIs admission. JEE Advanced is the second-stage exam open only to 2,50,000 top JEE Mains rankers for IIT admissions.

Y

Yatendra Singh

Contributor-Level 8